Back
फतेहपुर में बुधगिरी बाबा के 220वें निर्वाण दिवस पर आस्था का सैलाब
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 17:00:51
Sikar, Rajasthan
फतेहपुर सीकर
ऐतिहासिक बुधगिरी बाबा की मंढी पर उमडा आस्थ और श्रद्धा का सैलाब दर्शनार्थियों की लगी लम्बी कतारे, माईं हिंगलाज एवं बुधगिरी बाबा के जयघोष से आसमा हुआ बुधगिरीमय।
फतेहपुर। कस्बे एवं क्षेत्र में जन जन की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र बुधगिरी बाबा की मढी पर पीठाधीश्वर महन्त दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व एवं बुधगिरी बाबा के 220 वें निर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित लक्खी मेले में आस्था और श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। मढ़ी में बाबा को शीश झुकाने एवं धोक लगाने को लेकर क्षेत्र का हर व्यक्ति लाइन में लग कर बाबा के जयकारे के साथ दर्शन करने एवं बाबा की समाधी पर धokk लगाने के लिए इन्तजार करते देखे गए। मढी परिसर से एक किमी से अधिक दूरी पर घडवा जोहड से तथा सीकर रोड से दोनों तरफ से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। कस्बे एवं क्षेत्र में लोक देवता के नाम से विख्यात बुधगिरी बाबा की ओर से आज से 220 वर्ष पूर्व 35 वर्ष की अल्प आयु में जीवित समाधी लेकर नगर एवं क्षेत्र वासियों को अचरज में डाल दिया था। अपनी अल्प आयु में ही बुधगिरी बाबा ने अनेक चमत्कारों के माध्यम से जन कल्याण किए थे। प्रत्येक महाशिवरात्रि एवं बुधगिरी के निर्वाण दिवस के मौके पर यहाँ लक्खी मेले का आयोजन मढी के पीठाधीश्वर महन्त दिनेशगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर मढी में प्रतिष्ठापित बुधगिरी बाबा की समाधी एवं मां हिंगलाज की प्रतिमा सहित अनेक संतों की समाधी पर धोक लगाना तथा महन्त दिनेशगिरी से आशीर्वाद लेना क्षेत्र का कोई भी श्रद्धालू चूक नही करना चाहता भले ही उसे सांझ हो जावे या रात्रि लेकिन बाबा के दरबार में धोक लगा मां हिंगलाज के दर्शन कर दिनेशगिरी महाराज से आशीर्वाद आवश्यक रुप से प्राप्त करता है।
बुधगिरी बाबा की मढी पर तडके से ही शुरु हो जाते है श्रद्धालू
फतेहपुर,रविवार को तडके से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया जो समाचार लिखे जाने तक त्वरित रुप से चल रहा था।
श्रद्धा और आस्था का अटूट संगम क्षेत्र के लोक देवता बुधगिरी बाबा की मढी पर देखने को मिला जहा कस्बे सहित लक्ष्मणगढ,रामगढ,सीकर,नवलगढ मुकन्दगढ,रतनगढ,जयपुर तथा दूर दराज से अनेक श्रद्धालू यहा पहंुच कर बाबा की समाधी के धोक लगा कर दर्शन करते है।
नाचते गाते पहुंचते है श्रद्धालूः- बुधगिरी बाबा के निर्वाण दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लोग नाचते गाते मढी पर पहुंचते है। उल्लेखनीय है कि बाबा के निर्वाण दिवस एवं महाशिवरात्रि के दिन से ही यहाँ पर ढप और चंग तथा बांसुरी वादन के साथ ही फागोत्सव का भी आगाज हो जाता है और गली मोहल्लों में जय बोलों र बुधगिरी बाबा की धमाल के साथ फागोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन शुरु हो जाता है। मढी पर आयोजित होने वाले मेले पर कस्बे की अनेक ढप मण्डलियों की ओर से बांसुरी वादन एवं ढप की थाप के साथ नृत्य करते हुए बाबा के दरबार में धोक लगाने पहुँचते है एवं वहाँ पर अपनी लोक संस्कृति की कला की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देते है जिस पर श्रोता भी फागुनी बयार में गोते लगाने के लिए बाध्य हो जाते है, लोेक कलाकारों की ओर से बुधगिरी बाबा की जय बोलों की धमाल के बाद, राजा बली के दरबार में मची रे होळी, घडलों भर दे सिर पर धर दे, म्हान हुव उवार सहित अनेक लोग गीतों के साथ प्रस्तुति पर खूब वाह वाही लूटते है, ढप मण्डलिया वापस भी नाचते गाते ही प्रस्थान करते है।
कस्बे का हर कदम था बुधगिरी मढी की ओरः- बुधगिरी बाबा के 220 वे दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कस्बे का हर कदम बुधगिरी बाबा की मढी की ओर बढ रहा था हर कोई बाबा में आस्था और मां हिंगलाज में श्रद्धा की उमंग के साथ कदम दरबार की ओर बढाने को लेकर बेताब सा लग रहा था। कस्बे के दोनों बस स्टेण्डों सहित प्रमुख रास्तों पर लोगों की आस्था और श्रद्धा का नजारा देखने को मिल रहा था कारण कि हर कदम बुधगिरी बाबा की मढी की ओर जा रहा था, ये आस्था और बुधगिरी बाबा की समाधी के धोक लगाने की लालसा को प्रदर्शित कर रही थी। वृद्ध से लेकर छोटे बच्चों एवं महिलाए सभी बाबा की समाधी के धोक लगाने को लेकर उत्साहित नजर आए। घडवे जोहड से मढी के मार्ग पर लगे झूले, स्टाले तथा रंग बिरंगे परिधानों में घूमते श्रद्धालूगण झूलों और चाट की स्टालों पर लुप्त उठाते भी देखें गए。
जगह जगह पेयजल व्यवस्था - बुधगिरी बाबा की मंढी पर लक्खी मेले के दौरान मेला क्षेत्र सहित अन्य स्थानो पर विभिन्न सामाजिक संगठनो की ओर से पीने की पानी कि व्यवस्था की गई।
बुधगिरी बाबा के लक्खी मेले के दौरान बुधगिरी मंढी के कार्यकर्ताओ सहित पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था के लिए माकूल इंतजाम किए गए वही मढी के पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की ओर से मेले की व्यवस्थाओं पर पूरी तरह से नजर रख रहे थे。
फुल के बाइट दिनेश गिरी महाराज
फुल के बाइट श्रवण चौधरी भाजपा नेता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:05:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:04:000
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 05, 2026 05:03:37Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:03:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 05:02:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:02:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 05:02:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 05:02:000
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 05:01:460
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:01:280
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 05:01:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:00:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 04:47:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 05, 2026 04:47:240
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 04:46:500
Report