Back
शहीद अग्निवीर करण सिंह राठौड़ का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 04, 2026 13:01:44
Sikar, Rajasthan
शहीद करण सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। अग्निवीर करण सिंह राठौड़ के भतीजे नवनीत तेजपाल लोकेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत, तहसीलदार स्नेहलता, सीआई महेंद्र सिंह आदि ने पुष्प चक्र अर्पित। सैन्य अधिकारियों ने पिता दयाल सिंह और बहन निकिता कंवर को तिरंगा सौंपा। 18 जाट रेजिमेंट की टुकड़ी ने शास्त्र उलटे कर दी अग्निवीर को सलामी। हवा में तीन राउंड फायर कर शहीद को दिया सम्मान। शहीद की बहन निकिता भी एसएसबी में तैनात। भाजपा नेता श्याम चौधरी, कांग्रेस नेता बलराम यादव आदि भी मौजूद। 1 फरवरी को करणसिंह राठौड़ वीरगति को प्राप्त हुए थे। पार्थिव देह जयपुर से श्रीमाधोपुर पुलिस थाने लाई गई, जहां से फूल-मालाओं से सजे सेना के ट्रक में तिरंगा रैली के साथ रवाना किया गया। करीब 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली में हजारों लोग शामिल हुए। मार्ग में पुष्प अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया गया। कंचनपुर गौशाला के पास सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 18 जाट बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और 3 राउंड फायर किए गए। शहीद के भतीजों ने मुखाग्नि दी। सैन्य अधिकारियों ने शहीद की बहन निकिता कंवर एवं पिता दयाल सिंह राठौड़ को तिरंगा सौंपा। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। शहीद अग्निवीर बागडोगरा, सिलीगुड़ी में तैनात थे; वे वर्ष 2022 में सेना में भर्ती हुए थे और 3 वर्ष 10 माह की सेवा दे चुके थे। उनके पिता दयाल सिंह 10 वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि बहन निकिता कंवर बीएसएफ में तैनात हैं। शहीद अविवाहित थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:25:09Noida, Uttar Pradesh:यू پی बजट सत्र प्रस्तावित कार्यक्रम 9 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 04, 2026 14:25:010
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 04, 2026 14:24:440
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 04, 2026 14:24:280
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 04, 2026 14:24:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 04, 2026 14:23:540
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 04, 2026 14:23:310
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 14:23:160
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 04, 2026 14:22:57Karauli, Rajasthan:करौली के ऐतिहासिक और अन्य स्थलों के शॉट्स और पुरानी पीटीसी
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 04, 2026 14:22:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 14:22:130
Report
RSRavikant Sahu
FollowFeb 04, 2026 14:21:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:21:380
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 04, 2026 14:20:390
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 04, 2026 14:20:230
Report