Back
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 54वां स्थापना दिवस: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
NMNitesh Mishra
Feb 04, 2026 14:22:13
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. यह पहला अवसर था जब पार्टी के संस्थापक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंच की मुख्य कुर्सी पर स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर रखी गई, जिसके बगल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठे. वही कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई. मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ मंच पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पेयजल मंत्री योगेंद्र महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पाण्डेय और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. सभा को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा महतो ने केंद्र सरकार से स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मांग को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा और भारत रत्न से कम मंजूर नहीं है. उन्होंने पद्म भूषण दिए जाने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधानसभा में सभी दलों ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का समर्थन किया था. पर्यटन मंत्री सुदेव कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि जेएमएम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना पार्टी का लक्ष्य है. उन्होंने झारखंड राज्य के गठन के लिए हुए लंबे संघर्ष को याद करते हुए कहा कि “कैसे लेंगे झारखंड—लड़ के लेंगे झारखंड” का नारा केवल नारा नहीं, बल्कि आंदोलन की पहचान था. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद यह कहा गया कि यहां के लोग राज्य नहीं चला पाएंगे और झारखंड को मजदूर राज्य बनाकर रखा गया. 25 साल पहले बंदूक के बल पर झारखंड के आदिवासी मजदूरों को बाहर भेजा गया सिलीगुड़ी के चाय बागानों में उनसे जबरन काम कराया गया इस अन्याय के खिलाफ जेएमएम हमेशा संघर्ष करती रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report