332001
फतेहपुर में डोडा पोस्त स्मगलिंग: 951 ग्राम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ डोडा पोस्त चुरा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फतेहपुर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र कुमार नेमय पुलिस जाप्ते के साथ विशेष अभियान के तहत नाकबंदी के दरम्यान सालासर चुरू हाईवे फतेहपुर पर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चुरा कब्जे में रखना पाया जाने पर आरोपी मुकेश राणा के कब्जे से 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। जिस से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी महेन्द्र कुमार मय जाब्ता द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई गश्त नाकाबंदी के दौरान एन एच 52 सालसार चुरू हाईवे पर दौराने नाकाबंदी मुकेश राणा के कब्जे से 951 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया जाकर आरोपी मुकेश राणा निवासी दाहा, पुलिस थाना दोघट जिला बागपत को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
Shahabad, Uttar Pradesh:शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और राजस्व से संबंधित 59 शिकायतें आईं। जिनमें से 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी ने कहा सभी अधिकारी और कर्मचारी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा सहित समस्त राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सहित तहसील का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
सबको बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना चाहिए-प्रेमावती
Shahabad, Uttar Pradesh:ब्लॉक सभागार टोडरपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा महेंद्र वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम मोहन श्यामू त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को सभा में बैठे हुए सभी लोगों के साथ साझा किया एवं सभी वर्गों तक उन विचारों को पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा बाबा साहब ने संविधान की रचना कर देश वासियों को एक अलग पहचान दिलवाई। आप सभी अपने बच्चों को शिक्षा जरूर ग्रहण करवाए। शिक्षा ही आज के बच्चों और युवाओं का भविष्य है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेंद्र वाल्मीकि ने भाजपा द्वारा लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष पर निशाना साधा और इंडी गठबंधन विपक्ष को महिला हितों के विपरीत कार्य करने वाला बताया।उन्होंने कहा एक पढ़ी लिखी महिला अपने परिवार को ही बल्कि समाज को भी एक अलग दिशा देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री त्रिवेदी ने कहा भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाते हुए उन्हें सशक्त करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इस अवसर पर ब्लॉक टोडरपुर के कर्मचारी प्रधान गण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।0
0
Report
हाई टेंशन लाइन के तार ने तबाह की दो एकड़ गेहूं की फसल युवक झुलसा बचाव में ट्रैक्टर भी बना राख
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:अमरोहा ब्रेकिंग हाई टेंशन लाइन के तार ने तबाहा की दो एकड़ गेहूं की फसल, गेहूं की फसल बचाते समय युवक झुलसा, ट्रेक्टर भी जलकर हुआ राख, युवक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी ग्रामीणों का आरोप, हाइट टेंशन लाइन के नीचे नहीं बंधा था जाल तार टूटने से हुआ बड़ा हादसा, बिजली विभाग की लापरवाही हुई उजागर, किसान की साल भर की कमाई फसल देखते ही देखते बनी राख, आग का लाइव वीडियो भी आया सामने, हसनपुर तहसील के ईकौदा गांव का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
बस्तर में मौसम बदला: Jagdalpur में ओलावृष्टि के साथ बारिश, तापमान गिरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में मौसम बदला: बारिश के साथ तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, जगदलपुर में ओलावृष्टि हुई. तकरीबन एक घंटा बारिश जारी रही; शहर तथा ग्रामीण इलाकों में बारिश देखी गई. मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी; जगदलपुर क्षेत्र में साढ़े पाँच बजे तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.0
0
Report
डंपर ने टहेरा गांव के प्रेमी-युगल को कुचल कर मारी मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:डम्फर के सामने आए युवक-युवती, दोनो की मौत कौशांबी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है。 यह बताया जा रहा है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के पास युवक और युवती सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई。 मृतकों की पहचान अरविंद कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टहेरा गांव और अंशिका, उम्र 18 वर्ष, निवासी पैकौरा देवकली थाना रैपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और परिजनों में कोहराम मच गया。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं है कि ये दोनों प्रेमी युवल थे, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।0
0
Report
मेरठ के निर्माणधीन गोदाम में दीवार गिरने से मजदूर और बुजुर्ग की मौत, दो घायल
मेरठ निर्माणधीन गोदाम के मे हादसा दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत गोदाम मालिक व मजदूर घायल मिस्त्री उम्मेद की दीवार के नीचे दबकर मौत चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत गोदाम मालिक व मजदूर गंभीर रूप से घायल दो थानों की फोर्स ने पहुंच कर संभाला मोर्चा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के की एक कॉलोनी की घटना0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur: मकान पेंटिंग के दौरान करंट से मजदूर की मौत, मालिक पर आरोप
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में शनिवार को मकान पेंटिंग के दौरान करंट लगने से एक पेंटर की मौत हो गई, जबकि दूसरे पेंटर की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि भगवानपुर के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी श्याम बाबू सिंह के घर में पेंटिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान काम कर रहे तुर्की छाजन निवासी युवक अमन कुमार और बेहिलबारा निवासी सावन कुमार अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और इस हादसे में पेंटर अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पेंटर सावन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सावन कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है. मृतक अमन कुमार की बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दोनों युवक करंट लगने से घायल हो गए हैं. जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो अमन की मौत हो चुकी थी, जबकि सावन की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने एम्बुलैंस से शव बाहर निकालकर श्याम बाबू सिंह के आवास के बाहर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं इस दर्दनाक हादसा स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन से परिजनों ने उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और FSL की टीम को भी मौके पर बुला कर जांच कराई जा रही है. फिलहाल पुलिस करंट कैसे लगा और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है.0
0
Report
STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा हिंसा मामले में STF को बड़ी कामयाबी मिली है. STF ने तमिल नाडु से हिंसा के मास्टरमाइนด์ को गिरफ्तार किया है. फिलहाल नोएडा पुलिस हिंसा के दूसरे आरोपियों की तलाश में दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है.0
0
Report
गर्मी से पहले प्रशासन सख्त: पेयजल व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण
Pratapgarh, Rajasthan:गर्मी से पहले प्रशासन सख्त: कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ ने पेयजल व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला कलक्टर शुभम चौधरी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया。 जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने विभिन्न पेयजल परियोजनाओं एवं योजनाओं का निरीक्षण करते हुए समर कॉन्टिंजेंसी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण किए गए गांवों में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आकलन किया। साथ ही टांडा क्षेत्र में स्थापित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, जो करीब 30 गांवों को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत प्रतापगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था, टंकीयों और पाइपलाइनों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समर कॉन्टिंजेंसी योजना के सभी कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दूसरी ओर, जिला परिषद सीईओ पर्वत सिंह चुंडावत ने पंचायत समिति अरनोद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों—बेड़मा, नागदेड़ा, कोटड़ी, चुपना, देवल्दी फण्टा और अरनोद—का दौरा कर ग्रामीण पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया। उन्होंने हैण्डपम्प, पाइपलाइन और अन्य जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 18 और 19 अप्रैल को राज्यव्यापी सत्यापन एवं मरम्मत अभियान के तहत सभी हैण्डपम्पों और पाइपलाइनों में रिसाव की जांच कर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति से जुड़ी सभी अधोसंरचनाएं जैसे जीएलआर, जनता जल योजना और जल जीवन मिशन की व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रहनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण के बाद कार्यों के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से संकलित करने और जहां भी खराबी मिले, वहां उसी दिन मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि कार्यों का मूल्यांकन करते समय आमजन को मिलने वाली वास्तविक राहत को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन के इन संयुक्त प्रयासों से स्पष्ट है कि इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए शासन आदेशों पर लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस
Govardhan, Uttar Pradesh:स्लग फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए शासन आदेशों पर लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस पीड़ित परिवार शिकायत पत्र देकर तहसील दिवस अधिकारी को सुनाई अपनी आपबीती एंकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए तहसील दिवस का आयोजन मा के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाता है जिसमें सभी विभागीय अधिकारी वह उच्च अधिकारी की मौजूदगी में फरियादी होगी फरियाद का निस्तारण किया जाता है जिसको लेकर आज गोवर्धन तहसील परिसर में बने सभागार हॉल में तहसील दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में किया गया जहां सभी फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद लिखित शिकायत पत्र देकर दर्ज कराई संपूर्ण समाधान दिवस में 21 कॉलेज शिकायत में प्राप्त हुई जिसमे पांच शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया वहीं अवर जिला अधिकारी प्रशासन डॉक्टर अमरीश कुमार ने बताया कि अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी हुई पाई गई जिसमें कुराबटवारा चक रोड इत्यादि मामले जिनको जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दे दिए गए हैं वहीं करीब चार माह से चले आ रहे जबरन दुकान पर कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार अपर जिला अधिकारी से मिला वही अपर जिला अधिकारी द्वारा शिकायत पत्र लेकर जल्द से जल्द दोनों पक्षों को बिठाकर कागज के आधार पर निस्तारण के आदेश दिये बाईट डॉ अमरेश अपर जिला अधिकारी प्रशासन0
0
Report
भिवाड़ी में रिलैक्सो फैक्ट्री के वेतन वृद्धि के विरोध में लाठीचार्ज, महिलाएं घायल
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में रिलैक्सो फेक्ट्री के गेट पर वेतन बढ़ोतरी की मांग ने आज शाम उग्र रूप ले लिया, उग्र रूप को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि रिलैक्सो फुटवियर कंपनी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रमिकों का एक डेलिगेशन प्रशासन के फेक्ट्री मैनजमेंट से बात करने गया था, वार्ता के दौरान श्रमिकों की 1090 रुपए वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के बाद श्रमिकों का एक ग्रुप संतुष्ट हो गया था, जबकि दूसरे ग्रुप को ये फैसला नागवार गुजरा, जब फेक्ट्री के अंदर से डेलिगेशन बाहर आया तो दूसरे ग्रुप के श्रमिकों ने डेलिगेशन के साथ मारपीट कर दी, मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, अचानक हुए लाठीचार्ज के बाद श्रमिकों के भगदड़ मच गई, बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज और भगदड़ के दौरान कुछ महिलाएं घायल भी हुई है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाप्ता मौजूद है और उग्र होने वाले श्रमिक गायब है।0
0
Report
जयपुर ग्रामीण एसपी का सांभरलेक सर्किल थानों का निरीक्षण; व्यवस्थाएं चेक
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा का सांभरलेक सर्किल का दौरा, एसपी ने फुलेरा और सांभरलेक पुलिस थाने का निरीक्षण, पुलिस के जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, थाना परिसर में बैरक, मालखाना, मेस की जाँच, थाने में पेंडेंसी का तत्काल निवारण करने के निर्देश, पुलिसकर्मियों से थाने में व्यवस्थाएं और समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई, ASP शिवलाल बैरवा, DSP अनुपम मिश्रा, SHO राजेंद्र यादव राममिलन मीणा मौजूद रहे, सांभरलेक, फुलेरा के बाद सर्कल के नारना थाने का भी निरीक्षण किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भभुआ में जलजमाव दूर करने के लिए दो नाले, करोड़ों के निर्माण का शिलान्यास
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ शहर के लोगों को वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद भभुआ ने एक बड़ी पहल की है। भभुआ विधायक भरत बिंद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर महत्वपूर्ण नाला निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। दो चरणों में होगा निर्माण कार्य। परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत दो मुख्य नालों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण: स्टेडियम गेट से एकता चौक तक, जिसकी अनुमानित लागत ₹2 करोड़ 46 लाख है। द्वितीय चरण: एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक, जिसकी लागत ₹2 करोड़ 60 लाख तय की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नालों का निर्माण 'बुडको' (BUIDCO) के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल और एकता चौक जैसे व्यस्त इलाकों में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव को पूरी तरह समाप्त करना है। शिलान्यास के अवसर पर विधायक भरत बिंद ने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "भभुआ की जनता जलजमाव से काफी त्रस्त रही है। हम चाहते हैं कि मानसून के आगमन से पहले यह कार्य पूरा हो जाए ताकि शहरवासियों को इस बार कठिनाई न हो।" उन्होंने नाले के ढाल (Slope) पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि पानी की निकासी तेजी से हो सके। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि स्थानीय स्तर पर कार्य में आने वाली हर बाधा को दूर कर इसे समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।0
0
Report
चतरा के नए उपायुक्त रवि आनंद ने पदभार संभालते ही एक्शन मोड अपनाया
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के 40वें उपायुक्त बने रवि आनंद; पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे नए डीसी झारखंड में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार संभालते ही नए उपायुक्त ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिले का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने पेयजल संकट पर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित प्रभावित क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर चापानल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चिकित्सकों की कमी को दूर करने का आश्वासन भी दिया। एक्शन मोड में नजर आ रहे श्री आनंद ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं—राजस्व, आपूर्ति और सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने घोषणा की कि वे नियमित रूप से 'जनता दरबार' लगाकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जिले में थाना कोतवाल पुलिस, एसओजी एवं इंटेलिजेंस विंग्स की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Chakraj Kullah, Uttar Pradesh:*थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चेन स्नैचिंग/लूट गिरोह के 02 अभियुक्त घायल व 01 गिरफ्तार । अन्य चौथा अभियुक्त दिलीप भारतीया मय मोटरसाइकिल के अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तारी करने वाली टीम को नगद 25,000 रू/- के पुरस्कार की घोषणा की गई है, के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट ।*0
0
Report
Advertisement
