Back
UGC एक्ट के खिलाफ सवर्णों का मशाल जुलूस, सरकार से रद्दीकरण की मांग
ASArvind Singh
Feb 04, 2026 05:45:54
Sawai Madhopur, Rajasthan
UGC को लेकर सवर्ण समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है , इसी कड़ी में विगत शाम सवाई माधोपुर में UGC के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया और UGC को रद्द करने की मांग की गई , श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एंव प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह खिजुरी के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों सहित आमजन ने भाग लिया , सवर्ण समाज का मशाल जुलूस सिटी सेंटर मॉल से शुरू हुवा जो बजरिया के मुख्य बाजारों से होते हुवे अंबेडकर सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुवा ,इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल सवर्ण समाज के लोगो ने UGC रोल बैक सहित भाजपा एंव प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ,श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि UGC पर फिलहाल न्यायालय द्वारा महज स्टे दिया गया है ,सरकार ने इसे रद्द नही किया है ,ओर जब तक केंद्र सरकार द्वारा UGC एक्ट को पुरी तरह रद्द नही किया जायेगा सवर्ण समाज चुप नही बैठेगा ,उन्होंने कहा कि UGC एक्ट अंग्रेजों के रोलेक्ट एक्ट जैसा एक्ट है जिस तरह रिलेक्ट एक्ट आने के बाद जलियावाला बाग कांड हुवा था ,क्या सरकार एक बार फिर देश मे उसी तरह की घटना करवाना चाहती है ,एक तरफ तो सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है और दूसरी तरफ समाज को जातियों में बांटकर जहर घोलना चाहती है । मकराना ने कहा कि भाजपा को क्या लगता है सवर्ण समाज उनका बंधवा मजदूर है ,सवर्ण समाज UGC एक्ट को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगा ,मोजी जी एक तरफ तो देश को 2047 तक विश्व गुरु बनाने की बात करते है ,क्या इस तरह के कानून लाने से भारत विश्व गुरु बन आयेगा ,UGC एक्ट लाकर केंद्र सरकार ने सवर्ण समाज के बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का घिनोना काम किया है इसे सवर्ण समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगा ,इस दौरान उन्होंने कहा कि UGC एक्ट के विरोध में जल्द ही सवर्ण समाज द्वारा देश भर में बड़ा आंदोलन किया जायेगा ओर राजस्थान में भी विधानसभा घेराव किया जायेगा ,इस दौरान उन्होंने सवर्ण के लोगो से आगामी पंचायत राज चुनावों व नगर निकाय चुनावों में भाजपा का बहिष्कार करने का आहवाहन किया और मशाल जुलूस में शामिल लोगों को भाजपा को वोट नही करने की शपथ भी दिलाई ,उन्होंने कहा कि जब तक सरकार UGC एक्ट को पुरी तरह से समाप्त नही कर देती तब तक सवर्ण समाज चुप नही बैठेगा और सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 07, 2026 17:15:120
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report