Back
जेपीएससी आयु गणना तिथि सुधार पर झारखंड में महतो ने राज्यपाल से मुलाकात
UMUJJWAL MISHRA
Feb 04, 2026 07:08:09
Ranchi, Jharkhand
आज जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने जेपीएससी की आयु सीमा गणना को लेकर महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। यह मुलाकात झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा से जुड़े अधिकतम आयु सीमा की कट-ऑफ तिथि में संशोधन की मांग को लेकर हुई।
दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी वर्तमान नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2025 में अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि 01 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जेएलकेएम का कहना है कि पूर्व में जारी जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि 01 अगस्त 2017 रखी गई थी। ऐसे में अगली परीक्षा के लिए यह तिथि 01 अगस्त 2018 होनी चाहिए थी, ताकि योग्य और संघर्षरत अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न हों।
मुलाकात के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में पिछले 25 वर्षों में केवल 8 बार ही जेपीएससी परीक्षा आयोजित हो पाई है। लंबे संघर्ष के बाद 2026 की संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ, लेकिन दुर्भाग्यवश इसमें अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि 01 अगस्त 2026 कर दी गई, जिससे वर्ष 2017 से 2018 के बीच का लगभग 8–9 वर्षों का अंतर समाप्त मान लिया गया है। इसका खामियाजा उन लाखों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है, जो पहले इंटरव्यू तक पहुंचे थे और अब फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड एक विकासशील राज्य है, जहां गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और मूलवासी छात्र पढ़ाई कर प्रशासनिक सेवा में आने का सपना देखते हैं। राज्य को ईमानदार और संघर्षशील अफसरों की आवश्यकता है, ताकि कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाया जा सके। इसी उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की गई है。
उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और इस संबंध में लिखित आवेदन भी स्वीकार किया। जल्द ही मुख्यमंत्री को भी सभी दस्तावेजों के साथ पत्राचार किया जाएगा। जेएलकेएम की मांग है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस विज्ञापन में संशोधन करते हुए अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि 01 अगस्त 2018 तय की जाए।
देवेंद्र नाथ महतो ने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थियों को न्याय मिलने की ठोस उम्मीद है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि विज्ञापन में संशोधन नहीं किया गया, तो राज्यभर में छात्र आंदोलन किया जाएगा और पूरे झारखंड में अभ्यर्थी सड़कों पर उतरेंगे。
बाइट: देवेंद्र नाथ महतो (जेएलकेएम नेता)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 04, 2026 08:34:050
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 08:33:490
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 04, 2026 08:33:320
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 04, 2026 08:33:170
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 04, 2026 08:33:050
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 04, 2026 08:32:570
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 04, 2026 08:32:430
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 04, 2026 08:32:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 08:31:540
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 04, 2026 08:31:410
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 04, 2026 08:31:320
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 04, 2026 08:31:170
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 04, 2026 08:30:560
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 04, 2026 08:30:42Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान राहुल गांधी पर कोई गद्दार है तो वह गांधी परिवार है
0
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 04, 2026 08:30:23New Delhi, Delhi:कांग्रेस सांसद मानिक्कम टैगोर ने कहा बिट्टू को लुधियाना की जनता ने चप्पल मार कर भगायावह अपने दादा की शहादत से गद्दारी कर रहे हैं
0
Report