Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

NH-552 पर अतिक्रमण से जाम, प्रशासन चुप क्यों?

ASArvind Singh
Sept 29, 2025 07:35:33
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे-552 पर बहरावंडा खुर्द कस्बे में अतिक्रमण और वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से जाम लग जाता है जिम्मेदार प्रशासन और पुलिस सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए है। कार्यवाही नही होने से अतिक्रमियों सहित वाहन चालकों के हौसले बुलंद है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnkush Dhobal
Sept 29, 2025 09:33:15
Shimla, Himachal Pradesh:मानसून खत्म होने के बाद भी सेब सीजन अव्यवस्थित रहा है। एक ओर जहां बाजार में सेब के दाम गिरे हैं। वहीं, हिमाचल बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) द्वारा किसानों से खरीदा गया हजारों टन सेब खरीद केंद्र पर ही सड़कों के किनारे सड़ता हुआ नजर आ रहा है। सेब की इस दुर्दशा का मुख्य कारण ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था का ठप्प होना और HPMC द्वारा समय पर नीलामी प्रक्रिया न कर पाना है। भाजपा नेता चेतन बराग़टा ने एचपीएमसी पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़कों में पडा सेब बागवानों का है और अगर इसे समय पर नीलाम नहीं किया गया तो आने वाले समय में बागवानों को एचपीएमसी से इसकी पेमेंट भी नहीं मिल पाएगी। एचपीएमसी बीते वर्ष की सेब की पेमेंट भी अभी तक नहीं कर पाया है। ऐसे में इस वर्ष सड़कों में सड रहा यह सेब सरकार के लिए बड़ा राजस्व घाटा लेकर आ रहा है। समय पर एचपीएमसी खरीद केंद्र न खुलना और नीलामी व ट्रांसपोर्टेशन में अव्यवस्था के चलते बागवानों ने खुली मंडीयो में सी ग्रेड सेब भेजना शुरू कर दिया इसलिए इस वर्ष अच्छे सेब के भाव में भारी गिरावट रही । जिस कारण बागवानों को उनकी अच्छी फसल का भी उचित मूल्य नहीं मिल पाया। बाइट - चेतन बरागटा, भाजपा नेता
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Sept 29, 2025 09:32:55
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी में रविवार रात एक फार्मासिस्ट पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। फार्मासिस्ट रूपसिंह भाटी अपने मेडिकल स्टोर से पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए दो हमलावरों ने उनकी पीठ पर चाकू मार दिया और फरार हो गए। पुलिस इस मामले को दादरी मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद से जोड़कर देख रही है। घटना की सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रूपसिंह भाटी को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। थाना दादरी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पूछताछ के दौरान रूपसिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उनका दादरी मेडिकल एसोसिएशन को लेकर अन्य मेडिकल स्टोर के मालिक विनोद पुत्र रघुवीर, निवासी नहर बाईपास, दादरी से विवाद चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है साथ ही अन्य लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 29, 2025 09:32:17
Keonjhar, Odisha:Anchor : ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲାର ଅଗ୍ରଣୀ ସାମାଜିକ ସଂଘଠନ ସହୀଦ ଭଗତ ସେନା ତରଫରୁ ଆଜି ସହୀଦ ସ୍ମୃତି ଭାବନ ରେ ସହୀଦ ଭଗତ ସିଂ ଙ୍କ ୧୧୮ ତମ ଜନ୍ମ ଜୟନ୍ତୀ ସମାରୋହ ଅଂନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି, ଆଜିର ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଙ୍କ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ମନ୍ତ୍ରୀ ଡା ମୁକେଶ ମହାଲିଙ୍ଗ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ, ସକାଳୁ ଭଦ୍ରକ ମେଡିକାଲ ରେ ରୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ଫଳ ବାଣ୍ଟିବା ସହ ଅବସର ପ୍ରାପ୍ତ ସୈନିକ ଭବନ ରେ ସହୀଦ ଭଗତ ସିଂ ଙ୍କ ଏକ ମୂତ୍ତି ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ ମନ୍ତ୍ରୀ ପରେ ସହୀଦ ସ୍ମୃତି ଭବନ ରେ ଏକ ସାଧାରଣ ସମାରୋହ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ହୋଇଥିଲା ଉକ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସମେତ ସଂମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ଭାବେ କୋରେଇ ବିଧାୟକ ଆକାଶ ଦାସ ନାୟକ, ସିମୁଳିଆ ବିଧାୟକ ପଦ୍ମଲୋଚନ ପଣ୍ଡା, ସାଂସଦ ଅଭିମନ୍ୟୁ ସେଠୀ,ବକ୍ତା ପଣ୍ଡିତ ସଂଗ୍ରାମ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ, ସହୀଦ ଭଗତ ସେନା ର ଆବାହକ ତଥା ଭଦ୍ରକ ବିଧାୟକ ସୀତାଂଶୁ ଶେଖର ମହାପାତ୍ର, ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିଲ୍ଲୀପ ରାଉତରାୟ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ସହୀଦ ଭଗତ ସେନାଙ୍କ ବଳିଦାନ ବିଷୟରେ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ, ସହୀଦ ଭଗତ ସିଂ ଙ୍କୁ ରାଷ୍ଟ୍ର ପୁତ୍ର ର ମାନ୍ୟତା ଦେବା ପାଇଁ ଦାବୀ କରିଛନ୍ତି ଶ୍ରୀ ମହାପାତ୍ର, ପରେ ଭଦ୍ରକ ର ଅନେକ ସ୍ୱେଚ୍ଛା ସେବି ସଂଘଠନ ମାନଙ୍କୁ ସଂମ୍ମାନିତ କରାଯଇଥିଲା
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Sept 29, 2025 09:31:39
Jaipur, Rajasthan:PM मोदी के मन की बात उतर रही 'दिल' में, प्रदेश में इस महीने 13 लाख से अधिक लोगों ने सुनी मन की बात नोट विजुअल और बाइट अटैच, बीजेपी और माेदी के फाइल शॉट भी लगा लें जयपुर vishnu प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात धीरे धीरे लोगाें के 'दिल' में उतर रही है। मन की बात सुनने वाले लोगाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार लगभग चालीस हजार बूथों पर 13 लाख से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनीं। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से मन की बात कर रहे हैं। अक्टूबर 2014 से मन की बात कार्यक्रम का लगातार प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी के मन की बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके प्रयास किए जाते रहे हैं। अब बीजेपी से इस कार्यक्रम को सुनने और देखने वालों की न केवल मॉनटरिंग की जा रही है, बल्कि डेटा भी जुटाए जा रहे हैं। देश के अलावा राजस्थान बीजेपी में मन की बात कार्यक्रम सुनने-देखने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए टोली लगाई गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही इस टोली का काम हर महीने कार्यक्रम के आंकड़े जुटाकर बीजेपी के सरल एप पर लोड करवाना है। इसका नतीजा भी सामने आने लगा है। जनवरी से कल तक मन की बात सुनने वालों और बूथ की संख्या में रात दिन का अंतर आ गया है। कार्यकर्ता लगातार जुटे हैं मॉनिटरिंग..... बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 15 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की टोली लगाई गई है। इन कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिलों का प्रभार दिया है, जो जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से फीड बैक ले रहे हैं। जिला, मंडल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता बूथ स्तर से जानकारी जुटाकर प्रदेश स्तर पर भेजते हैं। इसके साथ ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम सुनने वालों की फोटो सरल एप पर भी अपलोड कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि कार्यक्रम हुआ और सामूहिक रूप से सुना गया। बढ़ रही है 'मन की बात' की रफ्तार .... बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा का कहना है कि मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों की संख्या और आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में जनवरी से अब तक बात करें तो मन की बात सुनने और आंकड़ें इकट्ठा करने रफ्तार 150 गुना बढ़ गई है। जनवरी में जहां 261 बूथों पर मन की बात सुनने के आंकड़े आए थे, वहीं अब इन बूथों की संख्या बढ़कर 40 हजार से ज्यादा हो गई है। मीणा कहते हैं कि पिछले महीने दस लाख के करीब लोगों ने मन की बात सुनीं, वहीं इस महीने इनकी संख्या 13 से 14 लाख पहुंचने की संभावना है। आंकड़े अभी आ रहे हैं। ग्राफिक्स इन ... इतने बूथों पर सुनी गई मन की बात जनवरी में 216 बूथों फरवरी में 626 माच में 844 अप्रेल में 1635 मई में 2433 जून में 4949 जुलाई में 11471 अगस्त में 31,125 बूथों पर मन की बात सुनी गई सितम्बर में कल रात तक 25 हजार बूथों पर सुनने के आंकडे आए ये बढ़कर चालीस हजार तक पहुंचने की संभावना है जिला स्तर पर पाली अव्वल .... मोतीलाल मीणा के अनुसार जिला, मंडल और विधानसभा स्तर पर भी मन की बात कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें सितम्बर में पाली जिला 1699 बूथों के साथ अव्वल रहा था। इसके बाद झुंझुनू,अजमेर देहात, नागौर देहात,उदयपुर देहात जिलों का नाम रहा। इससे भी पहले अगस्त में जयपुर जिला और उसमें भी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र अव्वल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को आधा घंटे के लिए मन की बात करते हैं। इसमें अलग विषयों, भाषा, प्रांतों और उल्लेखनीय कार्य बताकर प्ररेणा लेने के कहते हैं। इस में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी इसे सुन रहा है। बाइट - मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष और संयाेजक मन की बात कार्यक्रम
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 29, 2025 09:31:14
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....अलीगढ़ में जिला मुख्यालय के बाहर भूमाफियाओं के खिलाफ भाजपा पार्षद और पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बैनामा सुदा जमीन पर दबंग भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। वीओ.... अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला है, जहां भूमाफियाओं की दबंगई से परेशान पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के समर्थन में भाजपा के पांच पार्षद भी आमरण अनशन पर शामिल हो गए हैं। उनका आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी भूमाफियाओं के साथ मिलकर गरीब परिवार को न्याय से वंचित कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। पीड़ित और पार्षदों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका अनशन जारी रहेगा। बाईट... योगेंद्र पाल सिंह (पार्षद ) बाईट.... उमेश पाल सिंह (पीड़ित का भाई)
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Sept 29, 2025 09:30:58
Sitapur, Uttar Pradesh:Anchor –यूपी के सीतापुर में लखनऊ के गुडंबा लूट कांड का आरोपी संजय यादव की सीतापुर में हत्या करके लाश फेंक दी गई। अपराधी संजय यादव की लाश सोमवार सुबह सिधौली कोतवाली इलाके के नील गांव में सड़क के किनारे झाड़ियां में मिली। उसके शरीर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे इतना ही नहीं अपराधी के पैरों के सभी नाखून गायब थे। आशंका जताई जा रही है की हत्या कहीं और करके उसके शव को बाइक से लाकर फेंका गया है। इस शातिर अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। संजय यादव लखनऊ जनपद के बक्शी के तालाब का रहने वाला है। शातिर अपराधी के शव मिलने की सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह और सिधौली कोतवाल बलवंत शाही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस शातिर अपराधी पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। बाइट–दुर्गेश सिंह (एएसपी सीतापुर)
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Sept 29, 2025 09:22:48
Delhi, Delhi:TT -- सैयद कासिम रसूल इलियास, प्रवक्ता, AIMPLB वक़्फ़ के डॉक्यूमेंट कैसे प्रोक्योर किए जाएं। कैसे रिकॉर्ड किया जाए। और जब जरूरत पड़ेगी तो कैसे अपलोड किए जाएं। उम्मीद पोर्टल पर लोगों को परेशानी आ रही है उसके लिए भी हम सरकार से बात करेंगे। हर जगह से पांच-पांच लोगों को बुलाया गया है कल 70 से 75 लोग होंगे। जो एक्टिविस्ट के तौर पर यहां पर आए हैं। यह फिर अपने इलाकों में प्रोग्राम करेंगे कैसे। उत्तराखंड से लेकर केरल तक से लोग आए हैं। अलग अलग राज्यों से लोग यहां आए हैं। ट्रेनिंग देने सुप्रीम कोर्ट और HC के लॉयर हैं और वक्फ बोर्ड में काम करते रहें हैं। उम्मीद पोर्टल ऐसे डिजाइन किया गया है कि उस पर वक्फ के पेपर अपलोड ही नहीं सकते। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद 1 साल का वक्त मिलना चाहिए। अपलोड करने में जो दुश्वरी आ रही हैं उसके लिए हम सरकार से डील करेंगे कि इसे ठीक किया जाए। वक्फ बाय यूजर और प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेंट या जिनके पास पेपर नहीं उन्हें कैसे अपलोड किया जाएगा। स्टेट कन्वीनर से लगातार संपर्क में है वो सिलसिला चलता रहेगा 3 अक्टूबर बंद, 11 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट और गिरफ्तारी और 16 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रोग्राम होगा।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top