Back
खास निर्णय: जंगली जानवरों के नुकसान अब पीएम फसल बीमा में शामिल
DSdevendra sharma2
Nov 22, 2025 04:02:51
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद देशभर के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया है। बता दें कि अब जंगली जानवरों द्वारा फसल नुकसान और जलभराव से होने वाला नुकसान भी फसल बीमा के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। यह निर्णय खरीफ 2026 से लागू होगा। इस महत्वपूर्ण फैसले में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की सक्रिय भूमिका रही है। बता दें कि राजसमंद के किसानों को होने वाले लगातार फसल नुकसान को देखते हुए सांसद महिमा मेवाड़ ने सितंबर 2025 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विस्तृत पत्र लिखकर जंगली सूअर व अन्य जंगली जानवरों द्वारा फसल नुकसान को फसल बीमा के दायरे में शामिल करने का अनुरोध किया था। सांसद महिमा मेवाड़ ने अपने पत्र में लिखा था कि राजसमंद सहित देशभर के किसानों को जंगली जानवरों, विशेषकर जंगली सूअर, से भारी नुकसान होता है और यह नुकसान फसल बीमा के दायरे में नहीं आने के कारण किसानों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाती। किसानों की आजीविका और कृषि क्षेत्र की स्थिरता के लिए इस नुकसान को बीमा कवरेज में शामिल किया जाना अत्यंत आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अब इसे स्थानीयकृत जोखिम श्रेणी के 5वें ऐड-ऑन कवर के रूप में शामिल किया गया है। नई व्यवस्था के तहत यदि किसी बीमित किसान की फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुचाते हैं, तो किसान लगभग 72 घंटे के भीतर फसल बीमा ऐप पर जियो-टैग्ड फोटो के साथ क्लेम दर्ज कर सकेगा। राज्य सरकारें प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करेंगी और नुकसान पहुचाने वाले जानवरों की सूची भी जारी करेंगे। सांसद ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह हर उस किसान के लिए बड़ी राहत है जिसने वर्षों तक जंगली जानवरों से नुकसान सहा लेकिन उसे बीमा सहायता नहीं मिली। मैं राजसमंद के किसानों की समस्याओं को संसद और मंत्रालय तक पहुचाती रही हू। केंद्र सरकार द्वारा इस निर्णय को लागू करना लाखों किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा।
85
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
45
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 22, 2025 04:36:4533
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 22, 2025 04:36:2877
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 22, 2025 04:36:0723
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 22, 2025 04:35:5376
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 22, 2025 04:35:2980
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 22, 2025 04:35:2058
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 22, 2025 04:35:0739
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 22, 2025 04:34:39121
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 22, 2025 04:34:1844
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowNov 22, 2025 04:34:0393
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 22, 2025 04:33:0437
Report
KSKULWANT SINGH
FollowNov 22, 2025 04:32:3091
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowNov 22, 2025 04:32:0246
Report