Back
टैगोर पार्क के पास तेज रफ्तार बाइक ने गमले से टकराकर मजदूर युवक की मौत
HUHITESH UPADHYAY
Dec 19, 2025 04:50:33
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ शहर के टैगोर पार्क क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर पर रखे सीमेंट के गमले से टकरा जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक करीब 200 फीट दूर जाकर गिरी और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने से किसी के निकल आने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर पर रखे सीमेंट के गमले से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान शाहीद (27) पुत्र कल्लू खा, निवासी कच्ची बस्ती के रूप में हुई है। बताया गया कि शाहीद मजदूरी का काम कर शाम को घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां मातम का माहौल छा गया। वहीं आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले एक माह में यह दूसरी गंभीर दुर्घटना है। उन्होंने प्रशासन से जल्द गति नियंत्रण के उपाय करने और सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMrinal Sinha
FollowDec 19, 2025 06:17:080
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 19, 2025 06:16:530
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:360
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:230
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 19, 2025 06:16:090
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 19, 2025 06:15:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 19, 2025 06:10:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 06:10:190
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 19, 2025 06:10:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 19, 2025 06:09:520
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 19, 2025 06:08:540
Report