Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

प्रतापगढ़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश गिरफ्तार

HUHITESH UPADHYAY
Oct 13, 2025 12:16:57
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ एसपी बी आदित्य के निर्देश पर आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने 25 हजार रुपए के एक इनाम इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। नौगांवा निवासी यह कुख्यात तस्कर छह महीने से फरार था; पुलिस ने इसके पोल्ट्री फार्म से बड़ी मात्रा में हथियार और एमडी बरामद किया था तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी। छह महीने पहले 6 अप्रैल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नौगांवा में एक पोल्ट्री फार्म पर बड़ी मात्रा में हथियार और ड्रग्स छिपा कर रखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पोल्ट्री फार्म पर एक व्यक्ति मिला जिसने बताया कि उसका नाम फरदीन खान पठान है और यह पोल्ट्री फार्म उसके भाई नदीम खान, शेर दिल खान और उसका सन्नाती है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म की तलाशी ली तो वहां छुपा कर रखे गए 161 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, एक 12 बोर की बंदूक, एक बिना नंबर की बाइक, चार इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 1 किलो 650 ग्राम एमडी और बड़ी मात्रा में एमडी बनाने का पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरदीन खान पठान को गिरफ्तार कर लिया लेकिन नदीम और शेरदिल फरार चल रहे थे। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर नदीम खान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया। नदीम खान पर बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं; पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PDPradyut Das
Oct 13, 2025 14:35:18
Jalpaiguri, West Bengal:আগামী দশদিনের মধ্যে কামতাপুরী জনজাতির উন্নয়নের ব্যবস্থা না করা হলে‌ উত্তরবঙ্গে দাউদাউ‌ করে আগুন জ্বলবে। সোমবার জলপাইগুড়ির জেলাশাসকের দপ্তরের সামনে দাঁড়িয়ে এমন‌ই হুমকি দিলেন প্রাক্তন কেএল‌ও সদস্যরা। পৃথক কামতাপুর‌ রাজ্যর দাবিতে ফের সরব হয়েছেন তারা। এক্স কেএলও লিঙ্ক‌ম্যান মহিলা মঞ সমন্বয় কমিটি নামে একটি সংগঠন গড়ে তুলে আন্দোলনে নেমেছেন প্রাক্তন কেএলও-রা। সংগঠনের পক্ষ থেকে সোমবার জলপাইগুড়িতে একটি বিক্ষোভ মিছিল বের করেন তারা। মিছিল নিয়ে জলপাইগুড়ির জেলাশাসকের দপ্তরের সামনে এসে বিক্ষোভ প্রদর্শন সংগঠনের শতাধিক সদস্য। সংগঠনের নেত্রী‌ জ্যোৎস্না রায় বলেন, আমাদের দাবি পৃথক কামতাপুর‌ রাজ্য গঠন করা। এছাড়া কামতাপুরি‌ ডেভেলপমেন্ট বোর্ড গঠন করার পাশাপাশি আমাদের ছেলেদের জন্য কর্মসংস্থানের‌ ব্যবস্থা করতে হবে। কামতাপুরী‌ ভাষা‌ ও স্কুল, কলেজ সহ পৃথকভাবে কামতাপুর‌ রাজ্যের ইতিহাস তুলে ধরতে হবে বলে দাবি করেন তিনি। অভিযোগ করে বলেন, উত্তরবঙ্গের কামতাপুরী‌ মানুষেরা বছরের পর বছর ধরে অবহেলিত অবস্থায় রয়েছে। তাই আলাদা রাজ্য গঠন করা, ছেলেমেয়েদের জন্য চাকরির ব্যবস্থা করা, বিদ্যালয় ও কলেজ স্থাপন করা সহ আরো বিভিন্ন দাবি নিয়ে আমাদের এই আন্দোলন।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Oct 13, 2025 14:34:21
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री आवास में जदयू के कई नेता और उम्मीदवार पहुंचे प्रथम चरण के कई उम्मीदवारों को जेडीयू ने सिम्बोल दिया मुख्यमंत्री आवास से निकले कई उम्मीदवार मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में देर शाम केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इस बीच कई उम्मीदवारों को बुलाया गया मुख्यमंत्री आवास और जदयू में सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू हुई, वैशाली से जेडीयू विधायक सिद्धार्थ पटेल को पार्टी का सिंबल दिया गया। पूर्व मंत्री संतोष निराला, मंत्री सुनील कुमार, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी मिला जेडीयू का सिंबल। सिद्धार्थ पटेल कल वैशाली सीट से जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर करेंगे नामांकन उधर उमेश कुशवाहा कल महनार विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। कई उम्मीदवार अभी सीएम हाउस में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा को मिला जेडीयू का सिंबल,जितेंद्र कुमार को मिला जेडीयू का सिंबल। अशोक कुमार मुन्ना को मिला जेडीयू का सिंबल,
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 13, 2025 14:34:11
Chittorgarh, Rajasthan:छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है.. करीब दो दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है.. इस बीच रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के ज़रिए कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान किया है.. अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि, उन्होंने रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन निराशा हाथ लगी.. कुछ साथियों का समर्थन जरूर मिला.. अब वे राजनीति से हटकर दोबारा इंजीनियरिंग के पेशे में लौटेंगे.. कांग्रेस नेता ठाकुर ने आगे लिखा कि 15 साल तक राजनीति की.. इस दौरान कई बड़े पदों पर भी रहा, लेकिन अब फिर इंजीनियरिंग की क्षेत्र में वापस लौटने की बात कही.. कांग्रेस नेता शिव ठाकुर का सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया.. उन्होंने zee मीडिया को बताया कि उसे आभार प्रदर्शन के लिए लिखा था. उसको लोग अन्यथा ले रहे हैं.. कुछ दिनों के लिए राजनीति से ब्रेक ले रहा हूं.. मैंने उसमें यह भी लिखा कि कुछ दोस्तों ने साथ दिया, लेकिन कुछ साथियों ने नहीं. जिनसे मुझे अपेक्षा थी..  उसी को मैंने लिखा था.. उसे अन्यथा ले रहे थे इसलिए मैंने उसे डिलीट कर दिया.. आज भी शहर जिलाध्यक्ष के लिए मेरी दावेदारी मजबूत है..
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Oct 13, 2025 14:33:59
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर अपडेट कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस पर सख्त नजर आए सीएम साय.. चंगाई सभा को लेकर सीएम साय ने जताई कड़ी नाराजगी.. चंगाई सभा पर रोक लगाने के दिए सख्त निर्देश.. धर्मांतरण पर पूर्ण रोक लगाने के कड़े निर्देश. गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक एसपी को लगाई फटकार.. चालान समय पर पेश नहीं होने को लेकर लगाई फटकार.. फटकार लगाते गृह मंत्री ने कहा आपका जिला छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं है.. कोरबा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद एसपी से नाराजगी.. मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा- एसपी के जुतो की धमक शहर तक आनी चाहिए.. कलेक्टर एसपी के बीच तालमेल नहीं होने ने बलौदबजार जैसी की घटनाएँ होती है.. छोटे अपराध पर लगाम नहीं लगते वही बड़े रूप लेते हैं..
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 13, 2025 14:33:49
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Oct 13, 2025 14:33:39
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर इनकम टैक्स के नाम पर बड़े उद्योग पति से मांगी फिरौती, मशहूर उद्योगपति पूरन डावर से मांगे 5 करोड़ रुपये जूता व्यवसाई पूरन डावर को फसाने का किया प्रयास, चिट्ठी भेजकर मांगी गई पांच কোটি की फिरौती डिजिटल अरेस्ट के खेल में फंसाने का किया प्रयास, चिट्ठी में लिखा- 5 करोड़ देकर मामला हो जाएगा खत्म इनकम टैक्स का फर्जी पेपर भी चिट्ठी के साथ लगाया, घटना की जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई आगरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जिनको लिया हिरासत में वो है डावर के ही कर्मचारी-सूत्र पुलिस ने रकम देने के बहाने दबोचे हैं दोनों आरोपों कर्मचारियों के नाम आए है लेकिन हमारे यहां हजारों लोग काम करते है,जिसमें बहुत ठेकेदार है,ऐसे में पहचान कर पाना मुश्किल पूरे मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से की है शिकायत फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद चेयरमैन हैं डावर, आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Oct 13, 2025 14:33:18
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए एक व्यक्ति ने एक व्यापारी से 24 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस कप्तान रेखा यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को एक सब्ज़ी व्यापारी ने बताया कि उससे एक व्यक्ति द्वारा 24000 रूपये लूट लिये गए। पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल की CCTV फुटेज खंगाली गयी तो पता चला कि सागर सोरागी नाम के लड़के के द्वारा यह लूट की घटना अंजाम दी गयी थी। जब सागर की अपराधिक हिस्ट्री खंगाली गयी तो पहले भी उसके ऊपर 4 से ज्यादा ऐसे अपराधिक मामले सामने आये। पुलिस के द्वारा गहन चेकिंग कर सागर को गिरफ्तार कराया तो उसने बताया पूछताछ में उसने बताया कि उसने पत्नी के लिए साड़ी खरीदने के लिए लूट की थी। लूट के पैसे से 17 हजार 130 रूपये सागर से बरामद कर लिए गए हैं।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Oct 13, 2025 14:33:06
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) दिवाली से पहले पुलिस अलर्ट! त्यौहारी सीजन से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है... सहसपुर कोतवाली परिसर में आज पुलिस ने व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्य और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। इस अहम बैठक में पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह ने सभी व्यापारियों से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल से उम्मीद जताई कि दीपावली के दौरान बाजार में खरीददारी का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें। भास्कर लाल शाह ने कहा कि त्योहारों के दौरान फायर सेफ्टी, बिजली व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे अपनी दुकानों में CCTV कैमरे चालू अवस्था में रखें तथा पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखें ताकि जाम की स्थिति न बनें। पुलिस ने व्यापारियों से पटाखे की दुकाने खुले स्थानों में लगाने की अपील की है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 13, 2025 14:32:41
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखे का भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ गोंडा जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डिप्टी मस्जिद के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी, नगर कोतवाली की पुलिस ने छापेमारी करके लगभग 5 कुंतल अवैध रूप से रखा पटाखा बरामद किया है। यह पटाखा लगभग 5 लाख का बताया जा रहा है जो दीपावली त्यौहार में बेचने के लिए कलीमल्लाह द्वारा लाकर के यहां पर अवैध रूप से भंडारण किया गया था। यह हर वर्ष दीपावली त्यौहार में जिला प्रशासन से लाइसेंस लेकर के ट्रांसफर इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखे की दुकान लगाने का काम करते हैं। लेकिन घनी आबादी को बीच घर के अंदर भंडारण किया जाने की सूचना मिलने पर आज छापेमारी करके अवैध रूप से बिना लाइसेंस के रखें पटाखे को बरामद किया गया है और इसे नगर कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पटाखा बिक्री करने वाले लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई है कि वह घनी आबादी वाले इलाकों में इस तरीके से अवैध रूप से पटाखे का भंडारण ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर रूप से कार्रवाई की जाएगी। पटाखा बिक्री के लिए जिला प्रशासन से लाइसेंस ले और उसके बाद ही शहर से बाहर किसी खुले स्थान में पटाखे को रखें ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर किसी को नुकसान ना हो।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 13, 2025 14:31:55
Nalhar, Haryana:फिरोजपुर झिरका में एक निजी स्कूल में 10 वर्षीय छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव अगोन स्थित एक निजी स्कूल सारिखा इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र जैद पुत्र सलीम के साथ टीचर द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनकारी के अनुसार पीड़ित छात्र जैद सारिखा इंटरनेशनल स्कूल में पिछले 2-3 महीनों पहले दाखिला कराया जो भीमसीका के रहने वाला है यहीं स्कूल में हॉस्टल में ही रहता है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को लोहे के स्केल से पीटा, यहां तक कि उसकी टाई से पैर बांधकर उसके ऊपर बैठकर भी मारपीट की गई। छात्र के गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान हैं। पीड़ित छात्र के चाचा ने बताया कि घटना के वक्त बच्चे ने स्कूल स्टाफ से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। इतना ही नहीं, छात्र ने स्कूल के अन्य स्टाफ से अपने घर फोन करने की अनुमति भी मांगी, लेकिन उसकी बात को अनसुना कर दिया गया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब छात्र की फूफी स्कूल में मिलने पहुंची। जब उन्होंने जैद के चेहरे पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की, तो बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा और पूरी घटना का खुलासा किया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे, जहां आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि स्कूल में दाखिला लेते समय 40,000 रुपये फीस ली गई थी। परिजनों ने कहा कि यह केवल उनके बच्चे का मामला नहीं है, कल को किसी autre बच्चे के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है। इसलिए प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल परिजनों द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने जल्द ही मेडिकल करवाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है。
0
comment0
Report
PDPRASHANT DHIVRE
Oct 13, 2025 14:31:33
Surat, Gujarat:અપ્રુવલ:વિશાલ ભાઈ એંકર: સુરતની ઉધના પોલીસે ચોરીના મોબાઇલ ફોન સાથે ત્રણ આરોપીના ધરપકડ કરી છે, જેમાં એક આરોપી એર ઇન્ડિયા ફ્લાઇટમાં જુનિયર એન્જિનિયર તરીકે નોકરી કરતો હોવાનું સામે આવ્યું છે. વોઈસ:1 પોલીસેએ સૌપ્રથમ મોબાઇલની ચોરી અને સ્નેચિંગ કરતી ત્યારે રાજનાથ રવિ રાજનટ અને સંતોષ ઉર્ફે લંગડો ગાયવાડની ચોરીના મોબાઇલ સાથે ધરપકડ કરી હતી. તેમની પૂછપરછમાં એન્જિનિયર ધીરજ જોપેનું નામ ખુલ્યું હતું. એર ઇન્ડિયા કંપનીમાં જુનિયર એન્જિનિયર તરીકે નોકરી કરતો ધીરજ જોપે મૂળ મહારાષ્ટ્રનો વતની છે. હાલ સુરતના ડીંડોલી વિસ્તારમાં રહેતો હતો. આ ubiદ પ્રામાણિક ગુના હેઠળની ચોરીમાં આ ઓન્જિનિયર ચોરીના મોબાઇલને અનલોક કરવાનું કામ કરતો હતો. તેનો ૩૦-૪૦ হাজার પગાર હોવા છતાં વધુ પૈસા કમાવવાની લાલચમાં તે આ ગેરકાયદેસર પ્રવૃત્તિમાં જોડાયો હતો. બાઈટ:કે એમ દેસાઈ (સુરત શહેર પોલીસ ડીસીપી) વીઓ:2 ધીરજ જોપે જુदा જુદા ટેક્નિકલ ટુલ્સનો ઉપયોગ કરીને ચોરીના મોબાઈલમાં સોફ્ટવેર અને ટુલ્સ છૂટા કરતો હતો. તે સૌથી સિક્યોર મનાતા iPhoneમાં પણ ચેડછાડ કરીને તેને અનલોક કરી નાખતો હતો. અનલોક કર્યા બાદ તે મોબાઈલ ફોનના સોફ્ટવેર અને સ્પેરપાર્ટ્સ બજારમાં વેચી દેતો હતો. અત્યાર સુધીમાં તેણે ૩૦૦થી વધુ મોબાઈલ ફોન અનલોક કરી તેના સ્પેરપાર્ટ બજારમાં વેચેલા હોવાનું સામે આવ્યું છે. બાઈટ:કે એમ દેસાઈ (સુરત શહેર પોલીસ ડીસીપી) વીઓ:3 ઉધના પોલીસે એન્જિનિયર ધીરજ જોપેના ઘરે તપાસતા ૨૫૦થી વધુ ચોરીના ફોન મળી આવ્યા હતા. પોલીસે iPhoneથી લઈને Samsung ફોલ્ડ સુધી અલગ અલગ કંપનીના મોંઘાદાટ ૨૭૯ જેટલા ચોરીના ફોન કબજે કર્યા છે. પકડાયેલા અન્ય બે આરોપી રાજનાથ રવિ રાજનટ અને સંતોષ ઉર્ફે લંગડો ગાયકવાડ શહેરમાં ભીડવાળી જગ્યાઓ અને BRTS બસમાં મોબાઇલ ચોરીની ઘટનાાનુ અંજામ આપતા હતા. ગણેશ ઉત્સવ અને નવરાત્રી પર્વ દરમિયાન પણ તેમણે અનેક મોબાઇલ ફોનની ચોરી કરી હોવાનું ખુલ્યું છે. બાઈટ:કે એમ દેસાઈ (સુરત શહેર પોલીસ ડીસીપી) વીઓ:4 પકડાયેલ આરોપી ધીરજના પરિવારમાં તેની માતા ખાનગી સ્કૂલમાં ટીચર છે અને ભાઈ ધોરણ ૧૦માં અભ્યાસ કરી રહ્યો રહ્યો છે. એક વર્ષ પહેલાં જ પિતાનું અવસાન થયું હતું, જેમણે મજૂરી કરીને દીકરાને એન્જિનિયર સુધીનો અભ્યાસ કરાવ્યો હતો. હાલ તો ચોરીના મોબાઈલ ફોનના ગુનામાં ઉધના પોલીસએ એન્જિનિયર ધીરજ સહિત ત્રણેય આરોપીઓની ધરપકડ કરી ગુનો નોંધી કાયદેસરની પ્રક્રિયા હાથ ધરી છે. પ્રશાંત ઢીવરે - સુરત
0
comment0
Report
PDPRASHANT DHIVRE
Oct 13, 2025 14:31:19
Surat, Gujarat:सूरत की उधना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी एयर इंडिया की फ्लाइट में जूनियर इंजीनियर के तौर पर नौकरी करता था. पुलिस ने पहले मोबाइल की चोरी और स्नैचिंग करने वाले राजनाथ रवि राजनट और संतोष उर्फ लंगडो गायकवाड़ को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा था. उनकी पूछताछ में इंजीनियर धीरज जोपे का नाम सामने आया. धीरज जोपे एयर इंडिया में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करता है और मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है, अब वह सूरत के डिंडोली इलाके में रहता था. आरोपी धीरज एयर इंडिया में जूनियर इंजीनियर की नौकरी के साथ चोरी के मोबाइल को अनलॉक करने का काम करता था. उसकी सैलरी 30-40 हजार रुपये होने के बावजूद, अधिक पैसे कमाने के लालच में वह इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हो गया था. धीरज अलग-अलग तकनीकी टूल्स का इस्तेमाल करके चोरी के मोबाइल से सॉफ्टवेयर और टूल्स हटाता था और वह iPhone में भी छेड़छाड़ करके उसे अनलॉक कर देता था. अनलॉक करने के बाद वह मोबाइल फोन के सॉफ्टवेयर और स्पेयर पार्ट्स बाजार में बेच देता था; अब तक उसने 300 से अधिक मोबाइल फोन अनलॉक करके उनके स्पेयर पार्ट्स बाजार में बेचे हैं. उधना पुलिस ने धीरज के घर की तलाशी ली, तो 250 से ज्यादा चोरी के फोन मिले; पुलिस ने iPhone से लेकर Samsung Fold सहित महंगे 279 चोरी के फोन जब्त किए हैं. पकड़े गए अन्य दो आरोपी शहर की भीड़भाड़ वाली जगहों और बीआरटीएस बस में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. गणेश उत्सव और नवरात्रि पर्व के दौरान भी उन्होंने कई मोबाइल फोन चुराए थे. पकड़े गए आरोपी धीरज के परिवार में उसकी मां एक निजी स्कूल में टीचर हैं और भाई कक्षा 10 में पढ़ रहा है. एक साल पहले ही पिता का निधन हुआ था, जिन्होंने बेटे को इंजीनियर तक की पढ़ाई करवाई थी. फिलहाल, चोरी के मोबाइल फोन के अपराध में उधना पुलिस ने इंजीनियर धीरज समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
PDPRASHANT DHIVRE
Oct 13, 2025 14:30:57
Surat, Gujarat:एंकर: सूरत शहर के लिंबायत इलाके के गोविंद नगर में एक बार फिर 'असामाजिक तत्वों का आतंक' देखने को मिला है। पार्किंग के हफ्ता वसूली को लेकर चल रहे विवाद में 6 शातिर असामाजिक तत्वों ने एक युवक पर बेरहमी से जानलेवा हमला किया। इस हमले में युवक को चाकू और पैरों से मारा गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही लिंबायत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कानून का डर स्थापित करने के लिए पुलिस ने सभी आरोपियों का घटनास्थल पर जुलूस निकाला। आरोपियों को सार्वजनिक रूप से घुमाया गया और जहां हमला हुआ था, वहां पूरी घटना का रिकंस्ट्रक्शन (पुनर्निर्माण) भी कराया गया। पकड़े गए अपराधियों के नाम 1) आसिफखान इशरतखान पठान 2) साहिल मोकिमुद्दीन शेख 3) उमेदलाल मोहम्मद शेख 4) तालीम कमामुद्दीन सिद्दीकी 5) निहाल सिकंदर पिंजारा 6) अहमद कालिया मो. तकीद शेख गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। इस इलाके में आरोपी अपना दबदबा बनाकर लोगों को धमकाते थे। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का कहर इतना बढ़ गया था कि लोग उनका विरोध भी नहीं कर पाते थे। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करके असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने की कोशिश की है। प्रशांत ढीवरे - सूरत
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top