Back
आहोर में तीन सड़क हादसे, कई घायल, डिवाइडर पर चेतावनी लाइटों की मांग
HBHeeralal Bhati
Mar 13, 2026 03:33:40
Jalore, Rajasthan
आहोर कस्बे में गुरुवार रात पूनम का चाँद क्षेत्र के पास लगातार तीन सड़क हादसे होने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार तखतगढ़ से जालोर की ओर जा रहा सवारियों से भरा एक टेम्पो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाबूलाल पुत्र स्वरूपाराम और सुजाराम माली की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टेम्पो में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बिश्नोई नर्सिंग होम लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जालोर और सुमेरपुर रेफर किया गया।
पहले हादसे के करीब 15 मिनट बाद उसी स्थान पर एक और लोडिंग टेम्पो डिवाइडर से टकरा गया, जिसमें सुरेश कुमार घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इसी दौरान बिश्नोई नर्सिंग होम के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रायमल देवासी (18) और वीरमल (22) निवासी मेड़ा निचला सहित तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय युवाओं की मदद से घायलों को कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
लगातार हुए हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने डिवाइडर पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 03:46:12Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): NITIN PUNAMCHAND KHARA (CONFIDENCE PETROLEUM INDIA LIMITED, CHAIRMAN) ON REPORTS OF LPG CYLINDER SHORTAGE AMID WEST ASIA CONFLICT (REPEAT)
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 03:45:540
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 13, 2026 03:45:390
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 03:45:230
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 13, 2026 03:45:130
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 03:36:54Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): FOG & HAZE COVER THE CITY. VISUALS.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 03:36:45Noida, Uttar Pradesh:SIVAKASI, VIRUDHUNAGAR (TAMIL NADU): EXPLOSION IN CHEMICAL MIXING ROOM OF KALEESWARI FIREWORKS FACTORY/ FIRE TENDERS ON THE SPOT/ VISUALS
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 13, 2026 03:34:330
Report
JSJayanti solanki
FollowMar 13, 2026 03:34:130
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 03:33:270
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 13, 2026 03:33:120
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 13, 2026 03:33:000
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 03:32:470
Report