Back
ऑपरेशन त्रिनेत्र: अरनोद पुलिस ने 4.75 किग्रा गांजा व मोटरसाइकिल जब्त
HUHITESH UPADHYAY
Mar 27, 2026 06:51:06
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में चल रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना अरनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि 25 मार्च को थाना अरनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोतमेश्वर से ओड़ा होते हुए कंथारिया जाने वाले रास्ते पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने रामपुरिया घाटे में नाकाबंदी की। इसी दौरान रामपुरिया की ओर से एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइक्ल आती दिखाई दी, जिसके पीछे एक सफेद कट्टा बंधा हुआ था। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक वाहन को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की, लेकिन घने जंगल के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मौके पर मिले कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें गांजा भरा हुआ मिला, जिसका वजन 4 किलो 750 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजे और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना अरनोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान गांजा परिवहन करने वाले आरोपी शंकरलाल पिता रंगजी मीणा निवासी महुड़ी सोडलपुर, थाना पीपलखूंट, जिला प्रतापगढ़ को नामजद किया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowMar 27, 2026 08:00:340
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 08:00:210
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 08:00:09Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या से साधु संतों का रिएक्शन
सपा प्रदेश सचिव के बयान पर
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 27, 2026 07:52:35Noida, Uttar Pradesh:मालदा में राम नवमी जुलूस में हथियार लहराते हुए। बच्चों और टीनएजर्स के हाथों में हथियार लहराते हुए। यह तस्वीर शहर की सड़कों की है।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 27, 2026 07:52:210
Report
SDShankar Dan
FollowMar 27, 2026 07:52:030
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 27, 2026 07:51:140
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:50:560
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 27, 2026 07:50:080
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 27, 2026 07:49:540
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 07:49:030
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 27, 2026 07:48:48Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
एम्स भोपाल के सामने बड़ा हादसा
एम्स के सामने सदन मेडिकल स्टोर का निर्माणाधीन छजा गिरा
आधा दर्जन से अधिक लोग हुए हादसे का शिकार
एक महिला को गंभीर चोट आई
मलबे में दबे लोगों को निकाला गया
घायलों को एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 27, 2026 07:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 27, 2026 07:46:250
Report