Back
प्रतापगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर बैठक
HUHITESH UPADHYAY
Feb 21, 2026 12:05:24
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर आवश्यक जानकारी साझा की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश कुमार पंड्या, निर्वाचन शाखा के कार्मिक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत गणना चरण के उपरान्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें प्रतापगढ़ जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 512253 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर से 19 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियाँ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गईं। साथ ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची -2026 की एक सॉफ्ट कॉपी एवं एक हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से देख सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSumit Kumar
FollowFeb 21, 2026 13:33:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 13:33:050
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 13:32:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 13:32:400
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:290
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 13:32:040
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:31:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:31:330
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 13:31:210
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 13:31:110
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 21, 2026 13:30:580
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:30:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 21, 2026 13:30:360
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 21, 2026 13:30:260
Report