Back
राजस्थान में SIR के अंत के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, लाखों नाम बदले—चालू चुनाव के लिए ताजा स...
DGDeepak Goyal
Feb 21, 2026 13:31:52
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश में 110 दिन तक चले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR अभियान के बाद राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। घर-घर सत्यापन, मैपिंग और दावे-आपत्तियों की लंबी प्रक्रिया के बाद जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट में 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जबकि ड्राफ्ट के बाद 10 लाख से अधिक नए मतदाताओं की फाइनल वोटर लिस्ट में नेट बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। अंतिम प्रकाशन के साथ प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख से अधिक हो गई है, जिसमें युवा मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। फिलहाल अंता विधानसभा क्षेत्र में SIR का कार्य जारी है। अब इस पूरी प्रक्रिया के बाद प्रदेश के मतदाता आंकड़ों की तस्वीर क्या कहती है देखिए इस रिपोर्ट में।
प्रदेश में 4 नवम्बर 2025 से शुरू हुआ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ पूर्ण हो गया है। फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद राज्य की 199 विधानसभा सीटों के मतदाताओं की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। 27 अक्टूबर की मतदाता सूची से लेकर प्रारूप और फिर अंतिम प्रकाशन तक कुल 31 लाख 36 हजार 286 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वोटर लिस्ट ड्राफ्ट प्रकाशन से पहले प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी। इनमें से 41 लाख 84 हजार 891 मतदाताओं को मृत, स्थानांतरित अथवा अनुपस्थित मानते हुए प्रारूप सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद 16 दिसम्बर 2025 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 5 करोड़ 4 लाख 71 हजार 324 रह गई थी। अब अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 दर्ज की गई है। इनमें 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 पुरुष, 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 महिला वोटर और 562 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 16 दिसम्बर 2025 को SIR की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 12 लाख 91 हजार 365 नए मतदाता जोड़े गए। जबकि 2 लाख 42 हजार 760 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इस प्रकार ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 10 लाख 48 हजार 605 मतदाताओं की नेट वृद्धि दर्ज की गई है। जो कुल मतदाताओं का 2.08 प्रतिशत है।
प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 2 हजार 827 हो गए है। जबकि जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1 लाख 64 हजार 863 मतदाता हैं। जिलों के अनुसार मतदाताओं की संख्या में वृद्धि की बात करें तो जयपुर जिले में 3.45 प्रतिशत, फलौदी में 3.22 प्रतिशत, भरतपुर में 2.78 प्रतिशत, सिरोही में 2.72 प्रतिशत तथा बूंदी जिले में 2.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अंतिम प्रकाशन के साथ प्रदेश के लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। प्रारूप प्रकाशन के समय यह 909 था, जो अब बढ़कर 911 हो गया है। जयपुर जिले में लिंगानुपात में 7 अंकों की वृद्धि हुई है, जबकि कोटा में 6 अंक तथा अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों में 4-4 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। युवा मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या में 4 लाख 35 हजार 61 की बढ़ोतरी हुई है, जो कुल मतदाताओं का 0.82 प्रतिशत है। जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत तथा बूंदी में 1.09 प्रतिशत युवा मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
बहरहाल, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची ने प्रदेश में चुनावी तैयारियों की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। मतदाताओं की संख्या में हुई नेट बढ़ोतरी, लिंगानुपात में सुधार और युवा वोटर्स के जुड़ने से अब आगामी चुनावों में नए समीकरण भी देखने को मिल सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कन्नौज में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों के हितों व इत्र पर टैक्स को लेकर सौंपा ज्ञापन
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 14:47:47Noida, Uttar Pradesh:Deer on a cherry blossom blanket Nara Park, Japan
0
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 21, 2026 14:47:31Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर - पी टी सी
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 14:47:210
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 14:47:00Noida, Uttar Pradesh:The Boulenger’s Backpack Frog, a species where the mother carries her babies on her back until they fully develop
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 14:46:50Noida, Uttar Pradesh:Cube Museum
Space & Time Cube Museum, Malaysia
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 21, 2026 14:46:42Noida, Uttar Pradesh:Manami Ito, a Japanese violinist who lost her arm at 20, shows that passion and determination can overcome any obstacle.
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 21, 2026 14:46:270
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 21, 2026 14:46:070
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 21, 2026 14:45:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 21, 2026 14:45:130
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 14:34:430
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 21, 2026 14:34:310
Report