Back
कोहरे की आगोश में रहा कांठल, शीतलहर ने ठिठुराया
HUHITESH UPADHYAY
Jan 08, 2026 04:17:17
Pratapgarh, Rajasthan
हेडर/हेडलाईन : कोहरे की आगोश में रहा कांठल, शीतलहर ने ठिठुराया
एंकर/इंट्रो : कांठल अंचल में गत दिनों से बदले मौसम का असर आज भी रहा। जिले में पिछले चार दिनों से सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रह रहा है। वहीं दिनभर शीतलहर के कारण ठिठुरन बनी रही। अलसुबह से ही क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में रहा। जिससे शीतलहर का असर तेज हो गया। ठंडी हवा और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो जाने से सडकों पर वाहनों को हैडलाइटें जलाकर चलना पड़ा। कोहरे और ठंड के चलते लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। विशेषकर सुबह और शाम के समय सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। शीतलहर के चलते खुले क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह.शाम कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं। ठंड और कोहरे के असर से रबी फसलों पर प्रभाव पडऩे की आशंका को लेकर किसान ङ्क्षचतित दिखाई दिए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अधिक नमी और लगातार कोहरा रहने से फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report