Back
प्रतापगढ़ में चप्पलों में ब्राउनशुगर तस्करी, 35 लाख का माल जब्त, दो गिरफ्तार
HUHITESH UPADHYAY
Feb 07, 2026 11:47:46
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना अरनोद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चप्पलों में छिपाकर ले जाई जा रही 115 ग्राम ब्राउनशुगर और ब्राउनशुगर में मिलाने वाला 116 ग्राम केमिकल पाउडर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, थाना अरनोद क्षेत्र में पुलिस चौकी नौगया के सामने नाकाबंदी की जा رہی थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी नौगावां की ओर से एक हीरो कंपनी की फेशन प्रो मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। नाकाबंदी देखकर मोटरसाइकिल चालक ने अचानक गति कम की और वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम संजर खान उर्फ संजुनिवासी देवल्दी, थाना अरनोद बताया, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गजराजनिवासी पडुनी, थाना अरनोद बताया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान गजराज के पैरों में पहनी गई चप्पलों पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि चप्पलें फेविक्विक से चिपकाई गई थीं। दाहिने पैर की चप्पल को काटकर देखने पर उसके अंदर पीले रंग की प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें टेप लिपटा हुआ सफेद रंग का पदार्थ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह ब्राउनशुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर है। वहीं, बाएं पैर की चप्पल को काटकर देखने पर एक अन्य थैली में हल्का भूरा मटमैला पदार्थ मिला, जिसे ब्राउनशुगर पाया गया। तौल करने पर ब्राउनशुगर में मिलाने वाले केमिकल पाउडर का वजन 116 ग्राम और ब्राउनशुगर का वजन 115 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों मादक पदार्थों को जब्त कर लिया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। इस संबंध में थाना अरनोद पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अनुसन्धान जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संजर खान उर्फ संजु ने यह ब्राउनशुगर और केमिकल पाउडर खरीदकर अपने घर पर प्लास्टिक की चप्पलों के अंदर पैक किया था। इसके बाद गजराज को वही चप्पलें पहनाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसे रतलाम भेजने की योजना थी, जहां से बस के जरिए मादक पदार्थ की सप्लाई की जानी थी। ब्राउनशुगर रतलाम पहुंचाने के बदले गजराज को 3000 रुपये मजदूरी तय की गई थी, जिसमें से 800 रुपये नकद पहले ही दे दिए गए थे, शेष राशि माल पहुंचाने के बाद देने की बात तय हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी संजर खान उर्फ संजु के खिलाफ पूर्व में भी जावरा और पीपलोवा क्षेत्रों में NDPS Act के मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि मादक पदार्थ तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर नशे की खेप ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई से उनके मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 13:20:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:20:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:19:390
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:19:03Noida, Uttar Pradesh:A family of wild Pallas's cats living in the grasslands of Qinghai Province, China.
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:18:52Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- स्कूल के फेयरबेल में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चे करीब 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे...इस दौरान रास्ते भर में जकमर स्टंटबाजी भी की गई
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 13:18:42Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୁଟ ଘଟଣା ର ମାଷ୍ଟର ମାଇଣ୍ଡ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଲା ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ |
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:18:26Noida, Uttar Pradesh:Rhino with its horn complete and intact
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 07, 2026 13:18:140
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:18:030
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 07, 2026 13:17:130
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 07, 2026 13:15:510
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 07, 2026 13:15:310
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:15:160
Report