Back
दलोट में यूरिया संकट: किसान- महिलाएं घंटों कतार में
HUHITESH UPADHYAY
Dec 21, 2025 04:47:08
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड के दलोट क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी रबी फसलों के समय किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। दलोट कस्बे में हालात तब और गंभीर नजर आए, जब किसान सुबह 5 बजे से ही सहकारी लैंप्स के बाहर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। किसानों का एकमात्र उद्देश्य किसी तरह दो कट्टे यूरिया खाद हासिल करना रहा, लेकिन सुबह साढ़े दस बजे तक भी अधिकांश किसान लाइन में ही इंतजार करते रहे। खाद की इस मारामारी में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। खेती से जुड़ी महिलाएं घंटों तक सहकारी लैंप्स के बाहर कतार में लगी रहीं, ताकि फसलों के लिए आवश्यक यूरिया मिल सके। किसानों का कहना है कि खेतों में समय पर खाद नहीं डालने से फसल उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब निजी दुकानों पर यूरिया उपलब्ध है, तो सहकारी समितियों में इसकी आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि सहकारी लैंप्स में खाद नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों ने खाद वितरण को लेकर सहकारी समिति पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि सरकारी स्तर पर समय रहते यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, तो किसानों को निजी दुकानों की महंगी खाद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दलोट क्षेत्र में यूरिया खाद की लगातार कमी से किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPankaj Kumar
FollowDec 21, 2025 06:20:270
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 21, 2025 06:20:020
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 21, 2025 06:19:540
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 21, 2025 06:19:410
Report
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowDec 21, 2025 06:19:110
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 21, 2025 06:19:000
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 06:18:520
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 06:17:500
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 21, 2025 06:17:380
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 06:17:260
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 21, 2025 06:16:370
Report
0
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowDec 21, 2025 06:16:080
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 21, 2025 06:15:190
Report