Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

झासड़ी में चोरों की घुसपैठ: ग्रामीणों की सजगता से टला बड़ा हादसा

HUHITESH UPADHYAY
Oct 14, 2025 08:50:26
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले के झासड़ी गांव में देर रात कुछ अज्ञात चोर गांव में घुस आए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गांव की सजगता और ग्रामीणों के साहस ने संभावित चोरी की घटना को टाल दिया। जैसे ही कुछ ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत अन्य लोगों को सूचित किया। देखते ही देखते गांववाले घरों से बाहर निकल पड़े। ग्रामीणों की सक्रियता और तत्परता को देखते हुए चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गांव में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। कई बार देर रात कुछ अज्ञात लोग गलियों में घूमते नजर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुए हैं, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। गांव में रात्री गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की गयी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम समय रहते नहीं बढ़ाए गए, तो चोरी जैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि गांव में अतिरिक्त गश्त लगाई जाएगी और संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 14, 2025 12:04:07
Sikar, Rajasthan:लोकेशन - अजीतगढ़। सीकर अजीतगढ़ सीकर अजीतगढ़ में कुम्हारों की चाक ने पकड़ी रफ्तार एंकर दीपावली पर्व की तैयारियाँ जोरों पर हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही कुम्हार समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है। दीये बनाने का काम तेज हो गया है, जिससे कुम्हारों की चाक की रफ्तार बढ़ गई है। इस साल भी, 'स्वदेशी अपनाओं' के नारे के चलते उन्हें पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। कुम्हार मनीष प्रजापति के अनुसार, दीये बनाने का काम एक माह पहले से जारी है। प्रतिदिन 500 से 800 दीये बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति नाग 2 रुपए व छोटे दीये 80 रुपये प्रति सैकड़ा और बड़े दीये 100 रुपये प्रति सैकड़ा बेचे जा रहे हैं। अब तक लगभग 20 हजार दिये तैयार किए जा चुके हैं। जगह जगह मिट्टी के दीपक बेचने वाले भी देखे जा सकते है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 14, 2025 12:03:39
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Oct 14, 2025 12:03:19
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र की राजनीति मुंबई के नेहरू साइंस सेंटर नाम को लेकर गर्म हो उठी है। कांग्रेस ने इसे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति का अपमान बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए करार जवाब दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने कहा कि वर्ली क्षेत्र वर्षों से ‘नेहरू साइंस सेंटर’ के नाम से जाना जाता रहा है और मुंबई मेट्रो की वेबसाइट तथा आधिकारिक ट्वीट्स में भी यही नाम दर्ज था। अब जानबूझकर ‘नेहरू’ शब्द हटाने से भाजपा की मानसिकता स्पष्ट होती है, ऐसा उनका मानना है। सावंत ने यह भी कहा कि नेहरू नाम से एलर्जी होना सही नहीं और नेहरू की विरासत को मिटाने की कोशिश वहीं का मानना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में वैज्ञानिक सोच और आधुनिक विकास की नींव नेहरू ने रखी थी, उनके योगदान को नकारना देश के निर्माताओं का अपमान है। कांग्रेस ने भाजपा पर ऐतिहासिक नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली के ‘नेहरू मेमोरियल म्यूजियम’ को ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’, ‘नेहरू युवा केंद्र संगठन’ को ‘माय भारत’ बना दिया गया, और अहमदाबाद के ‘सरदार पटेल स्टेडियम’ का नाम बद कर ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ रख दिया गया। कांग्रेस इसे सिर्फ नाम बदलना नहीं, इतिहास और विरासत को मिटाने की सुनियोजित कोशिश बताती है और मेट्रो स्टेशन के नाम को ‘नेहरू साइंस सेंटर’ करने की मांग करती है। कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस को लगता है कि देश में गांधी-नेहरू परिवार ही सब कुछ है। मुंबई के कई प्रोजेक्ट्स और सार्वजनिक स्थानों पर इसी परिवार के नाम चिपके हैं, अब समय है कि देश इस मानसिकता से आगे बढ़े। प्रशासनिक निर्णय के रूप में मेट्रो स्टेशन का नाम बदलना उचित है और कांग्रेस हर मुद्दे में राजनीति खोजती है, क्योंकि उसके पास जनता के मुद्दे बचे नहीं हैं। अब देखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर मचा घमासान कब खत्म होता है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 14, 2025 12:03:06
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्य में न सिर्फ नक्सल बल्कि साइबर और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में जहां अभियान और तेज किया गया है वही साइबर अपराध के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है वही संगठित अपराध को लेकर भी विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। राज्य में अगस्त और सितंबर माह में पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी। झारखंड राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है,इस वर्ष अबतक 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तो वही 32 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। साइबर अपराध में अगस्त और सितंबर माह में 128 मामले दर्ज हुए, जिसमें 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वही साइबर आराध से जुड़े मामले में 1930 में 4,281 शिकायतें आई 7 करोड़ 42 लाख रुपए फ्रिज किए गए वही 37 लाख 28 हजार 8 सौ 5 रुपए पीड़ितों को न्यायालय में माध्यम से वापस दिलाया गया।   माह अंगस्त एवं सितम्बर-2025 में साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिम्ब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल-03 काण्ड प्रतिवेदित्त किया गया। इन काण्डों में कुल-08 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कुल-08 मोबाईल फोन, 09 सीम कार्ड बरामद किया गया। अगस्त एवं सितम्बर का अपराध नियंत्रण को लेकर 12,551 वारंट का निष्पादन किया गया जबकि 4 हजार 1 सौ 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही 413 वाहनों के साथ 136 हथियारों और 1221 कारतूस को जब्त किया गया। अगस्त एवं सितम्बर में 297 महिला के खिलाफ हुए सेक्सुअल ऑफेंस के 297 कांडों का उद्भेदन किया गया। जुलाई-2025 के अंत में लंबित कांडों की संख्या 46,808 रही जबकि अगस्त में राज्य भर में 4 हजार 9 सौ 26 मामले दर्ज हुए। जिसमें से अगस्त महीने में कुल निष्पादित कांडों की संख्या 6090 रही। वही इसके साथ साथ ही बिहार चुनाव को इलाके झारखंड में भी हाई अलर्ट पर है तो वही दूसरे तरफ घाटशिला चुनाव को लेकर भी सुरक्षाबल अलर्ट मोड में है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 12:02:43
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री पर रेड के दौरान Zee मीडिया की जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा .. पशु चोर गिरोह से जुड़े रहे है मीट कारोबारी ब्रदर्स के तार .. 2 साल पूर्व बुलंदशहर के जहांगीरा बाद थाने में पशु चोर गिरोह के सरगना आमिर शेखजादा सहित इंडिया फ्रोजन फूड के ऑनर ब्रदर्स समेत में मैनेजर के खिलाफ हुई थी FIR । Zee मीडिया के पास मीट कारोबारी ब्रदर्स के भैंस चोर गिरोह से तार जुड़े होने के मामले में दर्ज हुई FIR मौजूद । मीट फैक्ट्री को डिब्बे सप्लाई करने वाली हापुड़ की हिंदुस्तान पैकेजिंग के संचालक ने भी भुगतान की 68 लाख की रकम हड़पने के मामले में हापुड़ में इमरान ,रिजवान और रिहान के नाम कराई थी FIR . मीट फैक्ट्री में 350 पशुओं के कटान की अनुमति के बाबजूद मीट फैक्ट्री में 1500 से अधिक पशुओं के काटे जाने की भी प्रशाशन से हुई थी शिकायत .. IT और सीबीआई की टीम के द्वारा मीट फैक्ट्री से जब्त की गई डायरी भी चर्चा में है .सूत्रों के अनुसार इस डायरी में जिले के बड़े नेताओं ,पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल है । ....... खास ... मीट कारोबारी ब्रदर्स की बसपा ,सपा और बीजेपी सरकार में नेताओं और अफसरों तक हमेशा पहुंच रही है .. जिसकी वजह से संभल में सभी मीट फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा बंद कराने के बाद भी इंडिया फ्रोजन फूड्स फेक्ट्री को बंद नहीं कराया गया ....पिछले एक साल से चारों भाइयों ने समाज सेवी का चोला भी ओड लिया था ..
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 14, 2025 12:01:58
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा अथॉरिटी ने बकाएदार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के बाहर होर्डिंग लगाने का काम शुरू किया, सोसाइटी के बाहर सरकारी जमीन पर लगाए ज RB होर्डिंग, नोएडा अथॉरिटी बकायेदार बिल्डर की लिस्ट भी ऑनलाइन करेगा, परियोजना पर कितना बकाया इसकी दी जा रही जानकारी, आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 हजार करोड़ रुपए बिल्डर पर बकाया, नोएडा में कुल 57 बिल्डर परियोजनाएं, 35 बिल्डर परियोजनाओं ने अमिताभ कांत सिफारिश के तहत 25% जमा किया....., 35 बिल्डरों से अबतक 528.13 करोड़ राजस्व मिला, हालांकि अब बिल्डर राजस्व जमा करने में आनाकानी कर रहे, ऐसे में उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, इसके अलावा अमिताभ कांत सिफारिशें के तहत 22 बिल्डर प्रोजेक्ट ने लाभ नहीं उठाया, 6 बिल्डर प्रोजेक्ट के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी EOW को पत्र लिखा है, परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर नोएडा अथॉरिटी आम आदमी को सतर्क तो कर रही, उसे प्रोजेक्ट्स पर कितना बकाया है इसकी भी जानकारी दे रही है
0
comment0
Report
BSBHARAT SHARMA
Oct 14, 2025 12:01:31
Amritsar, Punjab:ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 6 ਪਿਸਤੌਲ ਤੇ ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਘਰੀਂਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਢੀ ਕਾਰਵਾਈ - ਕੈਨੇਡਾ ਰਿਟਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਮਗਲਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧ ਬੇਨਕਾਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ - ਕੁਲ 09 ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਸਮੇਤ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ ਜਦੋਂ ਥਾਣਾ ਘਰੀਂਡਾ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਪਸ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰ ਤੇ ਗੋਲਾ-ਬਾਰੂਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਪੀ (ਡੀ) ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਮਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਅਮਰ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸਦੇ ਕੋਲੋਂ ਛੇ ਪਿਸਤੌਲ ਪੌਇੰਟ 30 Bore, 91 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ (.30 Bore), 20 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ (9 ਐਮ ਐਮ) ਅਤੇ 11 ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ, 8 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈੱਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵੱਲੋਂ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਨਾਬਾਲਗ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿਸਤੌਲ, ਚਾਰ ਮੈਗਜ਼ੀਨ, 10 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਅਤੇ ਇੱਕ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਦੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਮਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਇਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਸਮਗਲਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਕੁੱਲ 09 ਪਿਸਤੌਲ (.30 Bore), 101 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ (.30 Bore), 20 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ (9 ਐਮ ਐਮ), 11 ਮੈਗਜ਼ੀਨ, ਦੋ ਵਾਹਨ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅੱਗੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਕਿੱਥੋਂ ਆਏ ਤੇ ਕਿਹੜੇ ਗਰੁੱਪ ਨੂੰ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਸਨ。 ਬਾਈਟ : ਅਦਿਤਿਆ ਵਾਰੀਅਰ ਐਸਪੀਡੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top