Back
प्रतापगढ़ में वंदे मातरम्@150 कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला का जश्न
HUHITESH UPADHYAY
Nov 09, 2025 04:02:28
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 0911ZRJ_PRTP_AAYOJAN_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : जिले में वंदे मातरम@150 कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य आयोजन एंकर/इंट्रो : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रतापगढ़ जिले में वंदे मातरम@150 कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायक भूमिका और महापुरुषों के योगदान पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना व्याप्त हो गई। बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की झलक को जीवंत कर दिया। दर्शक देशप्रेम की भावना से सराबोर होकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है, जिसने देशवासियों में एकता, त्याग और बलिदान की भावना को प्रज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगीत की पंक्तियों के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संकल्प लिया।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowNov 09, 2025 05:55:460
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowNov 09, 2025 05:55:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 09, 2025 05:55:160
Report
RVRajat Vohra
FollowNov 09, 2025 05:54:430
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 09, 2025 05:54:250
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 09, 2025 05:54:130
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 05:53:530
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 09, 2025 05:53:410
Report
MVManish Vani
FollowNov 09, 2025 05:53:28Jobat, Madhya Pradesh:आलीराजपुर पुलिस ने 600 लीटर नकली ताड़ी की जप्त, पाँच मोटरसाइकिल की जप्त
0
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 09, 2025 05:52:510
Report
MVManish Vani
FollowNov 09, 2025 05:52:430
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowNov 09, 2025 05:52:350
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 09, 2025 05:52:100
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 09, 2025 05:52:000
Report
SMSubhasis Mandal
FollowNov 09, 2025 05:51:510
Report