Back
प्रतापगढ़ के एमडी फैक्ट्री मामले में फरार आरोपी श्रेयांश उर्फ यश मोगरा गिरफ्तार
HUHITESH UPADHYAY
Feb 21, 2026 12:05:05
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना अरनोद ने प्रतापगढ़ के बहुचर्चित एमडी फैक्ट्री प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी श्रेयांस उर्फ यश मोगरा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने अरनोद क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। गौरतलब है कि 1 फरवरी 2026 को थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने शहर के वॉटर वर्क्स रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराणा एवं जनरल स्टोर तथा उसके पीछे अनाज गोदाम की आड़ में चल रही अवैध एमडी फैक्ट्री पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान 106 ग्राम एमडी, 114 किलो 750 ग्राम लिक्विड केमिकल और एमडी बनाने में प्रयुक्त विभिन्न रसायन व उपकरण जब्त किए गए थे। इस संबंध में थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज कर अनुसंधान अरनोद थानाधिकारी को सौंपा गया था। मामले में पहले ही रोहित मोगरा, जो 25 हजार रुपये का इनामी था, सहित Shankar Lal मीणा और शाकिर खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी श्रेयांस उर्फ यश मोगरा घटना के बाद से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार पर बढ़ते कर्ज के कारण उसने बाहर शहरों में रहकर एमडी बनाना सीखा। बाद में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन ब्रमो पाउडर व अन्य केमिकल मंगवाकर फैक्ट्री स्थापित की और तैयार माल स्थानीय स्तर पर बेचा। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई चेन की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSumit Kumar
FollowFeb 21, 2026 13:33:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 13:33:050
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 21, 2026 13:32:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 13:32:400
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:290
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 21, 2026 13:32:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 13:32:040
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:31:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:31:330
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 13:31:210
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 21, 2026 13:31:110
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 21, 2026 13:30:580
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 13:30:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 21, 2026 13:30:360
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 21, 2026 13:30:260
Report