महिलाएं उठीं धरने पर, दावा: 'गेहूं की खाद्यान्न वितरण में अनियमितता'
Pali, Rajasthan:पाली के मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय के विभिन्न वार्ड महिलाओं ने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग को लेकर कार्यालय पर प्रदर्शन किया व अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि वे वर्षों से को-ऑपरेटिव सोसाइटी की उचित मूल्य दुकान से नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त कर रही थीं लेकिन अब उन्हें गेहूं नहीं दिया जा रहा। रसद विभाग ने खाद्यान्न की आपूर्ति आउवा रोड स्थित नई दुकान पर स्थानांतरित कर दी जो 2 किलोमीटर दूर है और रेलवे फाटकों के कारण जाम की समस्या रहती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
