Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pali306401

पाली में घर में सो रहे दंपत्ति पर अज्ञात युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका

SRSANDEEP RATHORE
Oct 14, 2025 07:33:29
Pali, Rajasthan
पाली में घर में सो रहे पति-पत्नी पर अज्ञात युवक ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गया। हादसे में पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज जारी है। घटना पाली शहर के जोधपुर रोड चिमनपुरा एरिया में अल सुबह हुई। घर में सो रहे 50 साल के अशोक साहू व पत्नी मुन्नी देवी पर अज्ञात युवक ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गया। उनके चिल्लाने की आवाज सुन कर दूसरे कमरे में सो रही उनकी बेटी और बेटा और उसकी पत्नी उठे और उन्हें संभाला। दोनों को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका बर्न वार्ड में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि दीपावली की साफ-सफाई को लेकर घर के पीछे का दरवाजा गलती से खुला रह गया। जिससे अज्ञात युवक घर में घुसा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBhupendra Bishnoi
Oct 14, 2025 10:51:20
Jodhpur, Rajasthan:आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिक भविष्य की दिशा तय करने वाले शोधों पर कार्य कर रहे हैं। डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में शॉक वेव्स एंड हाई-स्पीड फ्लो लैब में हाइपरसोनिक प्रणोदन तकनीक विकसित की जा रही है, जिसमें स्क्रैमजेट इंजन हवा से ऑक्सीजन लेकर उड़ान भरेगा। इससे रॉकेट हल्के, किफायती और दोबारा इस्तेमाल योग्य बनेंगे। यह परियोजना डीआरडीओ और एआरडीबी द्वारा समर्थित है। साथ ही सौर ऊर्जा आधारित जल-शुद्धिकरण व शीतलन प्रणाली तैयार की जा रही है, जो एक साथ स्वच्छ पानी और ठंडक उपलब्ध कराएगी। प्रयोगशाला स्तर पर यह तकनीक सफल रही है और अब इसका प्रोटोटाइप बन रहा है। इसी के साथ धमाकों से सुरक्षा हेतु विशेष सामग्रियों पर भी शोध चल रहा है। डॉ. कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत को तकनीकी नेतृत्व की ओर ले जाना है।” यह शोध भारत के अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में नई दिशा देगा。
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 14, 2025 10:51:00
Delhi, Delhi:तेज रफ्तार DTC बस ने मचाई तबाही: स्कूल वैन और ई-रिक्शा से टकराई, कई घायल — CCTV में कैद हुई घटना दिल्ली में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जब दिल्ली सरकार की महिम देवी बस (रूट नंबर 5508) ने ईस्ट आजाद नगर इलाके में कहर बरपा दिया। यह DTC बस कड़कड़डूमा कोर्ट से 60 फुट रोड की ओर बढ़ रही थी, जबकि उसी दिशा से एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आती बस ने पहले सामने से एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर स्कूल वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए सड़क पर जा गिरा। वहीं अपाचे बाइक चालक और ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी आरोग्य संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। बस और वैन की टक्कर से सड़क पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े。 CCTV फुटेज में हादसे की पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसमें बस की तेज रफ्तार और टक्कर का भयावह दृश्य दर्ज हुआ है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है。 पीड़ित स्कूल वैन चालक ने बताया, “मैं अभी भी सदमे में हूं, सब कुछ कुछ ही सेकंड में हुआ। न यह हाईवे था, न कोई मुख्य सड़क — यह तो बस एक कनेक्टिविटी गली थी, लेकिन तेज रफ्तार ने सब कुछ तबाह कर दिया。” स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक मॉनिटरिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह हादसा एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है。
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Oct 14, 2025 10:50:48
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के सरकनपुर गांव में जिला प्रशासन ने अवैध खाद भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने राजपूत इंटरप्राइजेज पर छापामार कार्रवाई करते हुए घर मे छिपाकर रखी गई 245 मीट्रिक टन से अधिक अवैध खाद किया जब्त, जब्त किए गए खाद की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, वही खाद की अवैध कालाबाजारी करने वाले आरोपी अरविंद लोधी और चंद्रभान लोधी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है, इस कार्यवाही से जिला प्रशासन को यह भी संदेह है की यह खाद कालाबाजारी और अवैध भंडारण का नेटवर्क हो सकता है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 14, 2025 10:49:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *ঋণের টাকা পরিশোধ এর চাপ ঋণদাতাদের।এলাকা থেকে চড়া সুদের টাকা নিয়ে দিতে না পারায় লাগাতার হুমকি।বাড়িতে এসে গালিগালাজ করার অভিযোগ।জোর করে কেড়ে নেওয়া হয় বাড়ির দলিল।। অপমানে আত্মঘাতী যুবক। নদীয়ার নাকাশিপাড়া থানার বহিরগাছি এলাকার ঘটনা。 এলাকার কয়েক জন সুদখোড় ব্যক্তির কাছ থেকে চড়া সুদে টাকা নিয়েছিলেন নাকাশিপাড়া থানা বহিরগাছি এলাকার বাসিন্ধা বাপন দাস।বছর ৩৫ এর বাপন পেশায় কাঠমিস্ত্রি।। এলাকায় তেমন কাজ না থাকায় সময় মতো সুদের টাকা দিতে পারছিলেন না তিনি,বাড়িতে এসে লাগাতার হুমকি দিয়ে যাচ্ছিল টাকা ধার দেনা ব্যক্তিরা আজ সকালে বাড়িতে এসে তাকে টাকার জন্য চাপ দিতে থাকে একজন, তিনি দুই এক দিন সময় চান তার এর মধ্যে তাদের দেওয়া টাকা ফেরত দিয়ে দেবেন বলে জানান, কিন্তু কোনো কথাই শুনতে চান না ওই সুদখোররা। এরপরই তাকে গালিগালাজ করে বাড়ির দলিল নিয়ে নেওয়া হয় বলে অভিযোগ।। এরপরই অপমানে ঘরে গলায় দড়ি দিয়ে আত্মঘাতী হ্য় ওই কাঠমিস্ত্রি বাপন দাস।। খবর পেয়ে মৃতদের উদ্ধার করে ঘটনা তদন্ত শুরু করেছে নাকাশীপাড়া থানা পুলিশ। ঘটনার পর পলাতক 소 সুদখোর অভিযুক্তরা। যদি এখনো পর্যন্ত এই ঘটনায় কাউকে গ্রেফতার করা হয়েছেনি।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 14, 2025 10:49:18
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में आरएसएस का संदेश, हजारों स्वयंसेवकों ने निकला पथसंचलन शहरवासियों ने की फूलों की बारिश हरदा शहर के रविदास चौक से शिवम वाटिका शिवाजी बस्ती सहित कई इलाकों से हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में कदमताल करते दिखाई दिए इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचालन का स्वागत किया पथ संचलन में घोष दल सबसे आगे था तथा पीछे कतारबद्ध स्वयंसेवक चल रहे थे कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कैलाश चंद मुख्य वक्ता थे उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था तथा समर्पण को आवश्यक बताया तथा स्वयंसेवक को भारत माता और संघ के लिए सदैव तत्पर रहने का आहवान किया इस वर्ष पत्र संचालन की एक विशेषता यह रही कि इसमें व्यापारी उद्योगपति, समाजसेवी,डॉक्टर, वकील इंजीनियर,और कारपोरेट जगत के कर्मचारियों सहित अन्य पेशेवरों को भी आमंत्रित किया गया संघ का लक्ष्य इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना था जिसके लिए पूरे जिले से प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को संचालन में शामिल करने का प्रयास किया गया शाम के समय स्टेडियम ग्राउंड में अखंड भारत का नक्शा उकेरा गया जिसमें स्वयं सेवको ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथ में जलती मशाल लेकर अखंड भारत का नक्शा बनाया
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 14, 2025 10:48:49
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 14, 2025 10:48:35
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थनगर जिले में बस की खिड़की खोलने और बंद करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी बस में मारपीट में बदल गई। प्रयागराज जाने वाली बस में तीन महिला शिक्षिकाओं के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिठवल बीआरसी के सिसई खुर्द विद्यालय में तैनात शिक्षिका स्वाति चटर्जी का आरोप है कि बांसी बीआरसी अंतर्गत घरहरा विद्यालय की शिक्षिका रुचि गुप्ता और शिवांगी ने मिलकर उनकी बस के अंदर और बाहर पिटाई की। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने भी स्वाति चटर्जी से मारपीट की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों शिक्षिकाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 14, 2025 10:48:14
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* आईपीएस वाई पूरन Kumar की आत्महत्या का मामला केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री चिराग पासवान ने वाई पूरन कुमार की पत्नी और परिजनों से की मुलाकात चिराग पासवान ने करीबन पौने घण्टे परिवार से बातचीत की मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की बड़े दुख की बात है आज भी हमारे देश में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जाता है औऱ जाति आधार भेदभाव होता है भारत आज चांद पर पहुंच चुका है, बड़े-बड़े काम कर रहा है वही देश में एक दलित ऑफिसर की प्रताड़ना भी हो रही है आखिर में ऑफिसर को अपना जीवन भी गंवाना पड़ा जो दिखता है समाज में जाति पाती का जहर घुला हुआ है भारत में सभी जाती और धर्म के लोग मिलकर रहते हैं--चिराग पासवान कुछ लोग इसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं--चिराग पासवान मैं आज यहां पर एक मंत्री या नेता के तौर पर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं--चिराग पासवान मैं परिवार को विश्वास दिलाता हूँ उनकी सारी मांगे पूरी होगी, जल्द पूरी होगी और आरोपियों पर कार्रवाई होगी मैं परिवार को सरकार की तरफ से विश्वास दिलाता हूं --चिराग पासवान अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई भी दलित व्यक्ति अपने बच्चों को IAS या आईपीएस बनने की नहीं सोचेगा--चिराग पासवान दलित अपने आप को मुख्य धारा से काट लेंगे--चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से आश्वासन देता हूं कि आरोपी ऑफिसर्स के ऊपर एक ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी दुख की घड़ी में मृतक आईपीएस पूर्ण कुमार का परिवार अकेला नहीं है --चिराग पासवान
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Oct 14, 2025 10:47:59
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा अथॉरिटी ने बकाएदार ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के बाहर होर्डिंग लगाने का काम शुरू किया, सोसाइटी के बाहर सरकारी जमीन पर लगाए जा रहीं होर्डिंग, नोएडा अथॉरिटी बकायेदार बिल्डर की लिस्ट भी ऑनलाइन करेगा, परियोजना पर कितना बकाया इसकी दी जा रही जानकारी, आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 हजार करोड़ रुपए बिल्डर पर बकाया, नोएडा में कुल 57 बिल्डर परियोजनाएं, 35 बिल्डर परियोजनाओं ने अमिताभ कांत सिफारिश के तहत 25% जमा किया..... 35 बिल्डरों से अबतक 528.13 करोड़ राजस्व मिला, हालांकि अब बिल्डर राजस्व जमा करने में आनाकानी कर रहे, ऐसे में उन्हें नोटिस भी भेजा गया था, इसके अलावा अमिताभ कांत सिफारिशें के तहत 22 बिल्डर प्रोजेक्ट ने लाभ नहीं उठाया, 6 बिल्डर प्रोजेक्ट के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी EOW को पत्र लिखा है, परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर नोएडा अथॉरिटी आम आदमी को सतर्क तो कर रही, उसे प्रोजेक्ट्स पर कितना बकाया है इसकी भी जानकारी दे रही है
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Oct 14, 2025 10:47:25
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top