306401
पाली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया, दो महिलाएं बीमार
Pali, Rajasthan:पाली में एक परिवार पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के गेट खोलकर अंदर घुस गए। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए मिर्च वाला स्प्रे का इस्तेमाल किया जिससे दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ एसएसपी ने सिविल कपड़ों में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर 99 स्थानों पर छापेमारी
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने शराबीयों के विरुद्ध सिविल कपड़ों में चलाया अभियान, शराब पीकर रोड पर महिलाओं से छीटाकसी करने वालों के विरुद्ध एसएसपी का एक्शन, एसएसपी ने जिले में 99 स्थानों पर सिविल कपड़ों में मारा छापा, सार्वजानिक स्थानों पर 1065 संदिग्ध व्यक्तियों को किया चेक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे 224 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, पकड़े गए 224 लोगों के विरुद्ध नियमानुसार की गई कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान 01 चार पहिया वाहन व 07 बाइक पर सीज की कार्रवाई की गई, एसएसपी ने रातभर जिले के हर थाना क्षेत्र में भ्रमण कर 99 स्थानों पर की कार्रवाई.0
0
Report
मेरठ के शिव शांति अस्पताल में 20 हथियारबंद लोगों का हमला, वीडियो वायरल
मेरठ: शिव शांति हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से मारपीट, 20 हथियारबंद लोगों पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, वीडियो वायरल मेरठ, 20 अगस्त 2026 — भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित शिव शांति हॉस्पिटल में बच्चे की देखरेख को लेकर शिकायत करने पर मरीज के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल संचालक और स्टाफ ने बाहरी लोगों को बुलाकर परिवार पर हमला कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की शिकायत पर भड़के अस्पताल वाले पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती बच्चे की देखरेख में लापरवाही को लेकर उन्होंने स्टाफ से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद अस्पताल संचालक और स्टाफ ने करीब 20 बाहरी लोगों को बुला लिया。 परिजनों के मुताबिक ये लोग लाठी-डंडों और हथियारों से लैस थे। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गए。 वीडियो वायरल, पुलिस से शिकायत मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अस्पताल के अंदर लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार थाना भावनपुर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी。 परिवार ने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का बयान थाना भावनपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो को भी खंगाला जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खेती नुकसान से आहत किसान ने ट्रेन के सामने आत्महत्या कर ली; परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh: Slug- खेती में भारी नुकसान से आहत किसान ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या जालौन के एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में खेती में हुए भारी नुकसान से आहत एक किसान ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिरौना गांव निवासी 38 वर्षीय रविंद्र राठौर खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, इस बार तिली और धान की फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। लगातार फसल खराब होने के कारण रविंद्र काफी परेशान और सदमे में थे। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने ट्रेन के सामने खड़े होकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि खेती में हुए नुकसान ने रविंद्र को गहरे सदमे में पहुंचा दिया था। उनकी मौत से परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। रविंद्र अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा है। परिजन रविंद्र की मौत से गहरे सदमे में हैं। बाइट:- म्रतक के परिजन0
0
Report
Advertisement
यేవला में कोथिंबीर के मूल्य गिरने से किसान ने 1.5 एकड़ की फसल रोटावेटर से उजाड़ दी
Yeola, Maharashtra:येवला ब्रेक येवल्यात कोथिंबीरीला कवडीमोल भाव मिळत असल्याने शेतकऱ्याने दीड एकर कोथिंबिरीवर फिरवला रोटावेटर .... येवला तालुक्यातील विखरणी येथील बापू शेलार या शेतकऱ्याने दीड एकर कोथिंबिरीवर रोटावेटर फिरवून उध्वस्त केली कोथिंबीरची शेती किरकोळ बाजारात शंभर रुपयांची विकली जाणारी कोथिंबीर जुडी अवघा एक रुपयाला विक्री झाल्याने शेतक判्र्याचा उत्पादन खर्चही फिटेना.... एक ते दीड महिन्यापूर्वी दहा हजार रुपये शेकडा विकणारी कोथिंबीर अवघे दोनशे रुपये शेकडा विकली गेल्याने कोथिंबीर उत्पा उत्पादक शेतकरी हवालदिल..... कोथंबीर बाजारात विक्री करण्यासाठी घेऊन जाण्याचा खर्च देखील घरातून भरण्याची वेळ....0
0
Report
Fरीदाबाद दुकान से प्रतिबंधित वन्यजीव बरामद: दो भारतीय स्टार कछुए, दो रोज रिंग्ड पैराकीट
Yamuna Nagar, Haryana:वन्य जीवों के अवैध कब्जे और खरीद-फरोख्त रोकने के लिए वन्य जीवन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां से दो भारतीय स्टार कछुए और दो रोज रिंग्ड पैराकीट बरामद किए। वन्य जीवों की बरामदगी के बाद विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यावरणविद् साहिल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था वन्य जीव संरक्षण पर काम करती है और जो व्यापारी वन्य जीव खरीद-फरोख्त करते हैं, उनके बारे में सूचना मिलें तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होती है और जागरूक भी किया जाता है। फरीदाबाद में सूचना मिलने पर यमुनानगर में रेड की गई और पुलिस व वन्यजीव विभाग की संयुक्त टीम ने दुकान से बरामद दोनों भारतीय स्टार कछुए और दो रोज रिंग्ड पैराकीट को सुरक्षित कब्जे में लिया। अधिकारीयों के अनुसार भारतीय स्टार कछुआ संरक्षित प्रजाति है और बिना वैध अनुमति के रखना, खरीद-फरोख्त करना या व्यापार करना कानूनन अपराध है। लोगों से कहा गया है कि संरक्षित वन्य जीव खरीदने या अपने पास रखने से बचें और यदि किसी अवैध क्रिया की सूचना मिले तो विभाग या पुलिस को दें। मामले की आगे जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है।0
0
Report
झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग विस्फोट, तीन मजदूर घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया स्थित पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग मशीन अचानक फटने से तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है। हादसे के बाद मजदूर नेता ने ठेका कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, पाथरडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन की ओर से बीसीसीएल के निर्माण कार्य से संबंधित काम कराया जा रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग का काम करते समय अचानक मशीन फट गई। मशीन के विस्फोट की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय मजदूरों और कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक मिस्त्री और एक हेल्पर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं तीसरे घायल मजदूर का इलाज चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना के बाद मजदूर नेता निताई महतो ने ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर मशीनों का उचित मेंटेनेंस नहीं किया जाता और मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। उन्होंने हादसे की जांच कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं हादसे के बाद मजदूरों में भी आक्रोश देखा गया। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों की नियमित जांच बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
MMDR संशोधन से झारखंड के राजस्व पर केंद्र का निशाना; वाममोर्चा व्यापक आंदोलन का ऐलान
Ranchi, Jharkhand:भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई ने आज झारखंड कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR संशोधन विधेयक का विरोध किया। वाम दलों ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के जरिए झारखंड समेत राज्यों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि इसका सीधा असर राज्य के राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा।मनोज भक्त ने कहा कि झारखंड पहले से ही कई संकटों से गुजर रहा है। ऐसे समय में MMDR संशोधन विधेयक के जरिए खनन क्षेत्र से मिलने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खनन भूमि पर लगने वाले उपकर से संबंधित अधिकार राज्य सरकार से वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है, जो झारखंड के लिए आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भूमि और उस पर कर लगाने का अधिकार राज्य के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा विषय है। यदि राज्य के राजस्व का यह बड़ा स्रोत उसके हाथ से निकलता है, तो इसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी, दलित और कमजोर वर्गों पर पड़ने की आशंका है।मनोज भक्त ने कहा कि वाम दल इस विधेयक के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेंगे और झारखंड के हित में खड़ी सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से भी केंद्र सरकार के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखने की मांग की।प्रकाश विप्लव ने कहा कि जिस तरीके से संसद के दोनों सदनों में MMDR संशोधन विधेयक को पारित किया गया, वह केंद्र सरकार की नीतियों की दिशा को दिखाता है। आपने इसकी तुलना किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों से की। उन्होंने बताया कि छह वामपंथी पार्टियों की बैठक में इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया गया है। 25 से 31 अगस्त तक पूरे झारखंड में विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। गांव-गांव और शहरों में सभाएं आयोजित कर लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।प्रकाश विप्लव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। किसान संगठनों, ट्रेड यूनियनों, जन संगठनों और अन्य लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष दलों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा।अशोक यादव ने कहा कि भारत के संविधान में राज्यों के अधिकार और उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित है। केंद्र सरकार लगातार राज्यों के अधिकारों को अपने अधीन लेने का प्रयास कर रही है और MMDR संशोधन विधेयक भी इसी दिशा का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से बड़े उद्योगपतियों और खनन क्षेत्र में काम करने वाले बड़े कारोबारी समूहों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा वाले राज्यों में इस कानून का व्यापक प्रभाव पड़ेगा और झारखंड को हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की असंका है।अशोक यादव ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वाम दल आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाएंगे और जनता को विधेयक के प्रावधानों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर झारखंड बंद और आर्थिक नाकेबंदी जैसे बड़े आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जा सकते हैं। उन्होंने सत्तारुढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत राज्य के अन्य राजनीतिक दलों से भी झारखंड के हित में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।बाइट: मनोज भक्त, राज्य सचिव, भाकपा माले बाइट:प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव, सीपीएम बाइट: अशोक यादव, सीपीआई नेता0
0
Report
भू धंसान प्रभावितों के लिए वार्ता तय, बीसीसीएल सीएमडी से बातचीत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भू धंसान घटना के बाद प्रभावित परिवार अनिश्चितकालीन आशियाना आंदोलन पर है।पिछले 9 दिनों से STG आउटसोर्सिंग कम्पनी स्थल के सामने धरना पर बैठे है।वही छाताबाद भूधसान घटना अब सियासी रंग लेने लगा है।कॉग्रेस जेएमएम के मंत्री नेता घटनास्थल, आंदोलन स्थल पहुँच रहे है।प्रभावितों के चल रहे धरने में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी,मंत्री इरफान अंसारी,बेरमो विधायक अनूप सिंह,पूर्व विधायक जलेश्वर महतो,पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम पहुँचे।सभी ने पीड़ितों के समस्याओं को सुना।साथ ही अपने संबोधन के माध्यम से यह घोषणा की है कि भू धंसान प्रभावितों के सभी समस्याओं को लेकर कल बीसीसीएल सीएमडी से वार्ता करेंगे। इस दौरान बेरमो विधायक अनूप सिंह ने धरना में बैठे लोगों का बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल से फोन पर बात कराया।गैर रैयतों को ढाई लाख रुपये और रैयतों को जमीन के मूल्य के 4 गुना राशि दिलाने के साथ दो फ्लैट का वार्ता कराया।वहीं इस मुद्दे पर बीसीसीएल सीएमडी के समक्ष धरना प्रतिनिधि मंडल का कार्यालय में वार्ता कराने की बात कही।आंदोलन स्थल के बाद सभी कॉग्रेस नेता भूधसान स्थल का भी जायजा लिया।एसडीएम को प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन के तरफ हर सहयोग देने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने दिया।वही कॉग्रेस नेताओ के निशाने पर धनबाद सांसद ढुलू महतो,बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो रहे।घटना के बाद प्रभावित परिवार की मदद नही करने का आरोप लगाया।साथ ही कोयला चोरी करवाने का भी गम्भीर आरोप लगाया।झारखंडी नही होने की बात कॉग्रेस नेता ने ढुलू महतो को कहा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी ने कहा कि छाताबाद भूधसान में 15 घर जमींदोज हो गया है।सभी लोग आंदोलन कर रहे है।लेकिन भाजपा के सांसद विधायक लोगो की मदद के लिये आगे नही आये।वोट की राजनीति कर रहे है।लेकिन इन लोगो के साथ स्वास्थ्य मंत्री है।बीसीसीएल सीएमडी से वार्ता होगी।वार्ता सफल हुआ तो ठीक नही तो वह खुद कोयला भवन बीसीसीएल मुख्यालय गेट में धरना पर बैठेंगे।वही बेरमो विधायक अनूप सिंह ने धनबाद सांसद ढुलू महतो पर हमला करते हुए कहा कि गरीब मजदूर का बेटा खुद को कहने वाले सांसद 15 गाड़ियों के काफिले में चलते है।कोयला चोरी करवाते है।बीसीसीएल सीएमडी पर कोयला चोरी करवाने में मदद माँगे, सीएमडी के इनकार करने पर सीएमडी को कोयला चोरी का आरोप लगा दिया।नवादा से आकर यहां बसे,झारखंडी होने का दावा करते है।बाघमारा में गुंडा राज चल रहा है।छाताबाद प्रभावित लोगों को बीसीसीएल से वार्ता करा उचित मुआवजा सुरक्षित पुनर्वास कराएंगे। वही कॉग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा छाताबाद कि लोगो के साथ कॉग्रेस है।दुबारा भूधसान की घटना नही हो यह बीसीसीएल को सियोर करना होगा।घटना का जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधन है।0
0
Report
हजारीबाग के टाटीझरिया में हाथियों के तांडव से तीन गांवों में फसलों को भारी नुकसान
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग- टाटीझरिया प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी गजराज के तांडव से इलाका दहल उठा है और ग्रामीणों का जीना दुभर हो गया है। रात हाथियों ने तीन गांवों में घुसकर ऐसी तबाही मचाई कि किसानों की महीनों की गाढ़ी कमाई पल भर में मिट्टी में मिल गई। हाथियों के झुंड ने दूधमटिया, केसड़ा और खंभवा के बंशी इलाके में ग्रामीणों की संपत्ति और फसलों को तहस-नहस कर दिया। दूधमटिया में हाथियों ने रामेश्वर यादव की मक्का, लाहर, बादाम की फसल रौंदने के साथ-साथ तार की चारदीवारी भी तोड़ दी। इसके अलावा टहल यादव का मक्का, ईख व तार की जाली, तुलसी यादव, किशोर यादव, संतोष यादव तथा मनोज यादव की बाउंड्री व मक्के की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हाथियों के इसी झुंड ने बैजनाथ यादव की बाउंड्री, मक्का, बादाम व तार की जाली को क्षतिग्रस्त किया, जबकि कार्तिक यादव की बाउंड्री, मक्का, केला, बादाम और धान के खेत को रौंद डाला। बिनोद यादव की बाउंड्री, मक्का व लाहर, किसुन यादव की बाउंड्री, मक्का, केला, मड़ुआ, आम का बागान व तार, और सुधीर यादव की बाउंड्री, केला व मक्के की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। केसड़ा गांव में भी हाथियों के इसी झुंड ने जमकर तांडव मचाया। गांव के सरजू मिस्त्री की बारी की चारदीवारी को कई जगहों से तोड़ दिया और बारी में लगी मक्का, लाहर, बादाम व अन्य फसलों को पूरी तरह रौंद डाला। वहीं, त्रिलोकी मिस्त्री की चारदीवारी तोड़कर बारी में लगे केले के पौधों, मक्का, बादाम और लाहर को नष्ट कर दिया। चेतलाल मिस्त्री की बारी में लगी मक्का, बादाम, भिंडी और हल्दी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। उधर, खंभवा के बंशी क्षेत्र में हाथियों के दल ने धावा बोलकर कलिया देवी, सूर्यनारायण यादव, अर्जुन यादव, तिलेश्वर यादव, बिरजू गोप, चंद्रदेव यादव, विनय प्रजापति और लक्ष्मण यादव के खेतों में लगी मक्के की फसल को पूरी तरह रौंद दिया और उनकी चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।0
0
Report
Advertisement
वंदे मातरम् के कारण राजस्थान विधानसभा में विपक्ष नहीं पहुंचा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। वंदे मातरम् के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष सदन से नदारद रहा। कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचे और विधानसभा के बाहर शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष सदन से रहा नदारद विपक्ष की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष ने साधा निशाना मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने विपक्ष पर बोला हमला जोगेश्वर गर्ग बोले- विपक्ष यहां होता तो वंदे मातरम् गाना पड़ता विपक्ष का सदन से गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण- जोगेश्वर गर्ग कांग्रेस सदन में आकर अपनी बात रखे- जोगेश्वर गर्ग अच्छे सुझावों को सरकार स्वीकार करने के लिए तैयार- जोगेश्वर गर्ग स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विपक्ष की गैरमौजूदगी को बताया चिंताजनक जोगाराम पटेल ने भी विपक्ष के रवैये की आलोचना की डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने गीतांजलि ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 किया टेबल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान वृक्ष संरक्षण बिल किया पुनर्स्थापित विधानसभा के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन विपक्ष वंदे मातरम् की वजह से सदन में नहीं आया- बालमुकुंद आचार्य कांग्रेस ने वंदे मातरम् का अपमान किया- बालमुकुंद आचार्य बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य बोले- कांग्रेस देश और संविधान विरोधी झाबर सिंह खर्रा का विपक्ष पर बड़ा हमला कांग्रेस को वंदे मातरम् से दिक्कत- झाबर सिंह खर्रा कांग्रेस का आचरण सही नहीं- झाबर सिंह खर्रा कल सदन में रखा जाएगा यूसीसी का बिल- झाबर सिंह खर्रा यूसीसी को लेकर भी कांग्रेस को तकलीफ- झाबर सिंह खर्रा विधानसभा के बाहर कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से विधानसभा के 6 नंबर गेट को खोलने की मांग को लेकर भी सवाल उठाए गए। इस पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि एमएलए के अलावा दूसरे लोग भी आ सकते हैं。 बाइट — जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक विधानसभा के अंदर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला।0
0
Report
जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट वितरण की तैयारी तेज
Jodhpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही कांग्रेस में टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। जोधपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के दावेदार कांग्रेस कार्यालय और ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर आवेदन ले रहे हैं। दावेदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन जमा करवा रहे हैं और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अब पार्टी टिकट वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई थी और अब टिकट देने का समय आ गया है। वर्मा ने बताया कि वार्ड स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस के छह ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कार्यालय सहित कुल सात स्थानों पर आवेदन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आवेदन ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी भरे जा रहे हैं। सातों स्थानों पर आवेदन जमा कराने के लिए कलेक्शन सेंटर भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट, दावेदारों की स्थिति और वरिष्ठ नेताओं के विचारों को ध्यान में रखते हुए टिकटों पर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि तय होगी और इसके बाद जल्द ही टिकट निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन सीधे जयपुर स्तर पर मॉनिटर किए जा रहे हैं, इसलिए फिलहाल प्राप्त आवेदनों की संख्या बताना संभव नहीं है। ऑफलाइन आवेदन शाम से या अगले दिन से जमा होने शुरू होंगे, जिसके बाद सातों केंद्रों पर जमा आवेदनों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। जिला अध्यक्ष की टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन कांग्रेस में टिकट का फैसला सामूहिक रूप से वरिष्ठ नेताओं और संगठन के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने को लेकर संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग दूसरी पार्टी की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में शामिल होने का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि संगठन के साथ जुड़कर काम करना होना चाहिए।0
0
Report
खेत खाली, किसानों को अब नो क्रॉप नो क्लेम का डर
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) खेत खाली, साहब 'कुंभकर्णी' नींद में... दूदू-फागी के 'धरतीपुत्रों' के लहलहाते सपनों पर फिरने वाला है पानी। फागी के किसान मूंग की फसल कटाई में जुटे, राजस्व के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में। खरीफ फसलों की क्रॉप कटिंग और गिरदावरी नहीं होने के चलते क्षेत्र के लाखों किसानों को मिलने वाले फसल खराबे पर छाया संकट। अजमेर राजस्व मंडल का लेट-लतीफ रवैए के चलते नहीं हो पाए रैंडम जोड़े अलॉट। इसके चलते धरती पुत्रों को रहना पड़ सकता है मुआवजे से वंचित। अब सबसे बड़ा सवाल...जब खेत ही खाली हो जाएंगे, तो क्रॉप कटिंग कैसे करेंगे...? किसानों में रोष, किसानों का आरोप - खाली खेतों के बाद बीमा कंपनी किसान को नो क्रॉप, नो क्लेम के जाल फंसाकर मुआवजा देने से रख सकते हैं वंचित।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के वाहन फिटनेस की बिना-जाँच मध्यप्रदेश-झारखंड में जारी, राजस्व नुकसान बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:फीड- 2सी हताडर- - राजस्थान के वाहन, फिटनेस मध्यप्रदेश में! - परिवहन विभाग के लिए चिंता का सबब बने ATS - राजस्थान में करीब 50 ATS किए जा चुके हैं शुरू - लेकिन राजस्थान के वाहनों की फिटनेस हो रही बाहर - एमपी में औसतन हर माह 5 हजार वाहनाें की फिटनेस - राज्य सरकार को ग्रीन टैक्स का बड़ा नुकसान एंकर राजस्थान के कमर्शियल वाहनों की दूसरे राज्यों में फिटनेस की जा रही है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश हैं कि वाहनों की फिजिकल जांच के बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। लेकिन मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर राजस्थान के वाहनों की बिना जांच फिटनेस की जा रही है। इससे राजस्थान सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 देशभर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन फिटनेस का नया मॉड्यूल लागू किया हुआ है। मॉड्यूल यह है कि वाहनों की फिटनेस केवल ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर की जा सकती है। देशभर में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर वाहनों की फिटनेस सख्त प्रक्रिया के तहत की जानी चाहिए। लेकिन मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे कुछ राज्यों में बिना वाहन जांच के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के मामले सामने आ रहे हैं। राजस्थान में अब तक करीब 50 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खुल चुके हैं। राजस्थान में एटीएस केन्द्रों पर परिवहन विभाग की सख्ती के चलते बिना वाहन जांच फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रवृत्ति कम हुई है। 15 फरवरी 2026 तक राजस्थान में फिटनेस केन्द्रों पर बिना वाहन जांच प्रमाण पत्र जारी करने की प्रवृत्ति आम थी। लेकिन फरवरी माह में परिवहन विभाग ने ऐसे फिटनेस केन्द्रों और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के विरुद्ध एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद से राजस्थान में वाहनों की बिना जांच फिटनेस प्रमाण पत्र के मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन अब मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर यह खेल चलने की सूचना है। Gfx In अगस्त माह में राजस्थान के वाहनों की फिटनेस - वेदांती व्हीकल फिटनेस SPV इंदौर पर करीब 600 वाहनों की फिटनेस की गई - 1 से 17 अगस्त 2026 की अवधि में की गई यह फिटनेस - वेदांती व्हीकल फिटनेस SPV ग्वालियर पर 350 से अधिक वाहनों की फिटनेस - महाकाल इंटरप्राइजेज इंदौर पर करीब 150 से अधिक वाहनों की फिटनेस - मनाली इंडस्ट्रीज ग्वालियर पर 550 से अधिक वाहनों की फिटनेस - सिंह गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी इंदौर पर 200 से अधिक वाहनों की फिटनेस - अरनेजा ऑटो लॉजिस्टिक्स इंदौर पर करीब 200 से अधिक वाहनों की फिटनेस - संदीप ट्रेडर्स शिवपुरी पर की गई करीब 150 वाहनों की फिटनेस Gfx Out वीओ- 2 परिवहन विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजस्थान के सबसे ज्यादा वाहनों की फिटनेस मध्य प्रदेश और झारखंड में की जा रही है। मध्यप्रदेश में राजस्थान के औसतन हर माह 5 से 10 हजार वाहनों की फिटनेस की जाती है। लगभग इतनी ही वाहनों की फिटनेस झारखंड में की जाती है। फिटनेस सेक्टर से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इनमें से 90 फीसदी फिटनेस मध्यप्रदेश और झारखंड में वाहनों की बिना जांच के जारी की जा रही हैं। केवल वाहन की फोटो और अन्य दस्तावेज मंगवाकर एटीएस संचालक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। Gfx In वाहन फिटनेस पर सवाल, आर्थिक नुकसान भी - अप्रैल और मई माह में राजस्थान के 5000 से अधिक वाहनों की फिटनेस - मध्यप्रदेश के एटीएस स्टेशनों पर की गई इन वाहनों की फिटनेस - जून माह में 4500 से अधिक वाहनों की फिटनेस एमपी में की गई - जुलाई माह में भी करीब 4000 वाहनों की फिटनेस होने की जानकारी - वाहनों की फिटनेस दूसरे राज्यों में होने से परिवहन विभाग को राजस्व नुकसान - ग्रीन टैक्स के पेटे औसतन हर महीने 8 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का दावा - यानी एक वर्ष में राजस्थान परिवहन विभाग को हो सकता 96 करोड़ का नुकसान Gfx Out क्लोजिंग पीटीसी-0
0
Report
हनुमangarh जिला कांग्रेस ने राजीव गांधी जयंती पर भाजपा पर निशाना साधा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए देश में आधुनिक तकनीक, संचार और युवा शक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए कार्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा दिया, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी युवा भारत की ताकत को समझते थे और युवाओं को देश के विकास में आगे लाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है。0
0
Report
मध्य प्रदेश में राजस्थान के वाहनों की बिना जाँच फिटनेस, राजस्व नुकसान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के वाहन, फिटनेस मध्यप्रदेश में! - परिवहन विभाग के लिए चिंता का सबब बने ATS, राजस्थान के हर महीने 15 हजार से अधिक वाहनों की फिटनेस हो रही दूसरे राज्यों में - राजस्थान में करीब 50 ATS शुरू होने के बावजूद फिटनेस हो रही बाहर, राजस्थान परिवहन विभाग को ग्रीन टैक्स का बड़ा नुकसान जयपुर। राजस्थान के कमर्शियल वाहनों की दूसरे राज्यों में फिटनेस की जा रही है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आदेश हैं कि वाहनों की फिजिकल जांच के बाद ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। लेकिन मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर राजस्थान के वाहनों की बिना जांच फिटनेस की जा रही है। इससे राजस्थान सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। दरअसल देशभर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन फिटनेस का नया मॉड्यूल लागू किया हुआ है। मॉड्यूल यह है कि वाहनों की फिटनेस केवल ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर की जा सकती है। देशभर में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर वाहनों की फिटनेस सख्त प्रक्रिया के तहत की जानी चाहिए। लेकिन मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे कुछ राज्यों में बिना वाहन जांच के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के मामले सामने आ रहे हैं। राजस्थान में अब तक करीब 50 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खुल चुके हैं। राजस्थान में एटीएस केन्द्रों पर परिवहन विभाग की सख्ती के चलते बिना वाहन जांच फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रवृत्ति कम हुई है। 15 फरवरी 2026 तक राजस्थान में फिटनेस केन्द्रों पर बिना वाहन जांच प्रमाण पत्र जारी करने की प्रवृत्ति आम थी। लेकिन फरवरी माह में परिवहन विभाग ने ऐसे फिटनेस केन्द्रों और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के विरुद्ध एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद से राजस्थान में वाहनों की बिना जांच फिटनेस प्रमाण पत्र के मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन अब मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर यह खेल चलने की सूचना है। अगस्त माह में राजस्थान के वाहनों की फिटनेस - वेदांती व्हीकल फिटनेस SPV इंदौर पर करीब 600 वाहनों की फिटनेस की गई - 1 से 17 अगस्त 2026 की अवधि में की गई यह फिटनेस - वेदांती व्हीकल फिटनेस SPV ग्वालियर पर 350 से अधिक वाहनों की फिटनेस - महाकाल इंटरप्राइजेज इंदौर पर करीब 150 से अधिक वाहनों की फिटनेस - मनाली इंडस्ट्रीज ग्वालियर पर 550 से अधिक वाहनों की फिटनेस - सिंह गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी इंदौर पर 200 से अधिक वाहनों की फिटनेस - अरनेजा ऑटो लॉजिस्टिक्स इंदौर पर करीब 200 से अधिक वाहनों की फिटनेस - संदीप ट्रेडर्स शिवपुरी पर की गई करीब 150 वाहनों की फिटनेस 90 फीसदी वाहनों के बिना जांच बन रहे प्रमाण पत्र परिवहन विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजस्थान के सबसे ज्यादा वाहनों की फिटनेस मध्य प्रदेश और झारखंड में की जा रही है। मध्यप्रदेश में राजस्थान के औसतन हर माह 5 से 10 हजार वाहनों की फिटनेस की जाती है। लगभग इतनी ही वाहनों की फिटनेस झारखंड में की जाती है। फिटनेस सेक्टर से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इनमें से 90 फीसदी फिटनेस मध्यप्रदेश और झारखंड में वाहनों की बिना जांच के जारी की जा रही हैं। केवल वाहन की फोटो और अन्य दस्तावेज मंगवाकर एटीएस संचालक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। वाहन फिटनेस पर सवाल, आर्थिक नुकसान भी - अप्रैल और मई माह में राजस्थान के 5000 से अधिक वाहनों की फिटनेस - मध्यप्रदेश के एटीएस स्टेशनों पर की गई इन वाहनों की फिटनेस - जून माह में 4500 से अधिक वाहनों की फिटनेस एमपी में की गई - जुलाई माह में भी करीब 4000 वाहनों की फिटनेस होने की जानकारी - वाहनों की फिटनेस दूसरे राज्यों में होने से परिवहन विभाग को राजस्व नुकसान - ग्रीन टैक्स के पेटे औसतन हर महीने 8 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का दावा - यानी एक वर्ष में राजस्थान परिवहन विभाग को हो सकता 96 करोड़ का नुकसान0
0
Report
Advertisement
