Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pali306401

रोहट के किसानों ने DMIC DLC दरों को लेकर सरकार से जवाब माँगा, ज्ञापन सौंपा

SRSANDEEP RATHORE
Nov 13, 2025 10:45:42
Pali, Rajasthan
रोहट (पाली) इन्फॉर्मर - बालाराम हरावास जिला रिपोर्टर - संदीप राठौड़ जयपुर किसान संघर्ष समिति रोहट के नेतृत्व में जयपुर में संसदीय कार्य, विधि व न्याय मंत्री जोगाराम पटेल को सौंपा ज्ञापन। केबिनेट मंत्री पटेल ने उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धनसिंह राठौड़ व RICCO चेयरमेन शिखर अग्रवाल से DMIC को लेकर दूरभाष पर चर्चा की। संघर्ष समिति ने DMIC में DLC दरों व अन्य विसंगतियों से पटेल को अवगत कराया। रोहट, दलपतगढ़, निंबली पटेलान, निंबली ब्राह्मणान, दूदली, ढूंढली, डूंगरपुर, दानासनी और सिणगारी आदि 9 गांव प्रभावित होंगे। इस दौरान रोहट सरपंच भरत पटेल, समिति अध्यक्ष केशरसिंह परिहार, वीरम गुर्जर, शोभाराम देवासी, हीरालाल ओड, राजेन्द्र दूदली सहित अन्य काश्तकार मौजूद थे।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 13, 2025 12:48:56
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा --यूपी के मथुरा में सनातन यात्रा के प्रवेश पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- यह एक वैचारिक यात्रा है। हिंदुओं की एकता की यात्रा है। हम देश में दंगा नहीं, गंगा चाहते हैं। बम फोड़ने वाले नहीं, नारियल चढ़ाने वाले चाहते हैं। यात्रा में बवाल की साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा- कुछ कट्टरपंथी विचारधारा के लोग हैं। ये लोग एकता नहीं चाहते। सद्भावना नहीं चाहते। हिंदुओं को जागना होगा। वरना वो दिन दूर नहीं, जब हर गली में बम फूटेंगे। बाईट: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा मथुरा पहुंची: भव्य स्वागत, ए एस पी अनुज चौधरी को किया सल्यूट मथुरा : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' गुरुवार को भारी उत्साह के बीच भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में दाखिल हुई। पिछले सात दिनों से चल रही यह यात्रा, जिसका उद्देश्य हिंदू एकता का संदेश फैलाना है, को यूपी-हरियाणा बॉर्डर से मथुरा तक जगह-जगह भव्य स्वागत मिला। हालांकि, यात्रा में दाखिल होने से पहले यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर धीरेंद्र शास्त्री का स्वास्थ्य खराब हो गया था और उन्हें सड़क पर कुछ देर आराम करना पड़ा था। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी दृढ़ता दिखाई और अचार-पराठा खाकर यात्रा जारी रखी। एएसपी अनुज चौधरी को किया सल्यूट मथुरा में पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे एएसपी अनुज चौधरी और उनके दल की मुस्तैदी को देखते हुए एक अनूठी घटना हुई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के लिए एएसपी अनुज चौधरी को सल्यूट (Salute) किया, जो पुलिस और जनता के बीच सद्भावना का प्रतीक बना। मथुरा में यह पदयात्रा अगले चार दिनों में लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्तों का उत्साह चरम पर है, जिन्होंने फूलों की वर्षा कर और जय श्री राम के नारों के साथ शास्त्री का स्वागत किया। इस दौरान हनुमान की वेशभूषा में भक्त और सीता-राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शास्त्री ने अपने संबोधन में दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे देश में दंगा नहीं, गंगा चाहते हैं, और मौलवियों से बच्चों को डॉ. कलाम बनाने का आह्वान किया था। उनकी यात्रा अब मथुरा के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र में प्रवेश कर चुकी है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 13, 2025 12:48:39
Noida, Uttar Pradesh:नयी उड़ान – थीम: स्टार्टअप्स और युवा नवाचार कृषि-तकनीक, स्वास्थ्य-तकनीक, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और ईवी सेक्टर में कार्यरत युवा उद्यमियों की कहानियां। यह पैकेज दिखाएगा कि कैसे उत्तर प्रदेश का स्टार्टअप इकोसिस्टम वैश्विक निवेशकों के सामने अपने नवाचार प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है। दो केस स्टडी हैं पहली केस स्टडी हाईटेक तरीके से पोली फार्मिंग कर रहे युवा शुभम, जो लखनऊ के गौरा गाँव के रहने वाले हैं, कृषि तकनीक से आज स्टार्टअप में अपनी अलग पहचान बनाई। योगी सरकार में इन्हें यह पहचान मिली। दूसरी केस स्टडी IT सेक्टर में स्टार्टअप करने वाले मिलिंद राज की है जिन्होंने हाईटेक कृषि के लिए रोबोट बनाया है; वही ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए इनकी कंपनी बड़े स्तर पर काम करती है। यूपी की योगी सरकार की वजह से
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 13, 2025 12:48:25
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बहाने एक युवक ने युवती से करीब 11 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे लाखों रुपए ऐंठ लिए। अब युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले की जेलगांव निवासी 22 वर्षीय साधना यादव की मुलाकात साल 2023 में जांजगीर-चांपा जिले के पवन यादव से एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और विश्वास कायम हुआ। इसी दौरान युवक ने खुद को सरकारी संपर्कों वाला बताते हुए साधना को बिल्हा सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने का लालच दिया। नौकरी के नाम पर युवती से 11 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पहली बार मुलाकात के दौरान युवती ने बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में युवक को तीन लाख रुपए कैश दिए, जबकि बाकी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। लंबे इंतजार के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और युवक ने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 13, 2025 12:48:06
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Nov 13, 2025 12:47:31
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Nov 13, 2025 12:47:11
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के आठनेर नगर में आज उस वक्त हंगामा मच गया,जब रास्ते से सामान हटाने की मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मौजूद महिला और बच्चे के साथ भी अभद्रता की गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आठनेर नगर को बंद करा दिया और आरोपियों के अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारी लगातार हिंदू संगठन के नेताओं से बातचीत कर रहे थे ताकि तनाव कम किया जा सके,लेकिन संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। आख़िरकार प्रशासन ने आरोपी के सरकारी ज़मीन पर बने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद हिंदू संगठनों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने विशेष समुदाय के तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पुलिस बल तैनात है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 13, 2025 12:46:55
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को ’जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जाएगा, जगदलपुर के सिटी ग्राउंड मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है, जनजाति गौरव समाज द्वारा आयोजित जिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे, जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 से 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था, हर साल जनजाति गौरव समाज भव्य कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस वर्ष भी जनजाति गौरव समाज के द्वारा 15 नवंबर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिले के सभी ब्लॉक में बाइक रैली निकाली जाएगी साथ ही आदिवासी समाज के नृतक दलों द्वारा प्रस्तुति भी दी जाएगी, जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही मंत्री विजय शर्मा केदार कश्यप स्थानीय विधायक किरण देव भी शामिल होंगे.
0
comment0
Report
PMProsenjit Malakar
Nov 13, 2025 12:46:13
Nijuri, West Bengal:ছেলের হার্টের অপারেশন করার জন্য চেন্নাই রংয়ের কাজ করতে গিয়ে মৃত্যু পরিযায়ী শ্রমিকের। ঘটনাটি ঘটে বোলপুর থানার বাহিরি গ্রামে। ছেলের হাটের অপারেশন করার জন্য অর্থের প্রয়োজন আর সেই অর্থের জন্যই চেন্নাইয়ে কাজে গিয়েছিলেন অসীম দাস। এবং সেখানে গিয়েই হঠাৎ করে শনিবারে বুকে ব্যথা পরে হাসপাতালে ভর্তি করলে রবিবার সেখানেই তাঁর মৃত্যু হয় বলে জানা যায়। অসীম দাসের স্ত্রী জানান, তাদের দুই ছেলে ও এক মেয়ে খুবই অভাবের সংসার, তাই ছেলে চিকিৎসার জন্য বাইরে কাজে যেতে হয়েছিল তাকে。 আজ বৃহস্পতিবার তার মৃতদেহ বাড়িতে এসে পৌঁছায় এবং শোকের ছায়া গ্রামবাসীর মধ্যে। ঘটনাস্থলে উপস্থিত ছিলেন বীরভূম জেলা সভাধিপতি কাজল শেখ নানুর বিধানসভা বিধায়ক বিধান মাঝি সহ তৃণমূলের একাংশ। কাজল শেখ জানান, আমরা পরিবারের পাশে আছি পরিবারের মৃত সৎকার থেকে শুরু করে যেভাবে যা দরকার পরিবারের সমস্ত কিছু সাহায্যের হাত আমরা বাড়িয়ে দেব。
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Nov 13, 2025 12:45:22
Nalhar, Haryana:फरीदाबाद विस्फोटक बरामदगी मामला: जांच एजेंसियां पहुंचीं नूंह, खाद विक्रेता हिरासत में फरीदाबाद से विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद अब जांच का दायरा नूंह जिले तक पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की स्पेशल टीम ने नूंह जिले के एक खाद विक्रेता को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू के रूप में हुई है, जो जिले में फर्टिलाइजर (खाद) का कारोबार करता है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि दिल्ली में हुए हालिया बम ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक पदार्थ में वही फर्टिलाइजर प्रयुक्त हुआ था, जिसे फरीदाबाद में बरामद किया गया और जिसकी आपूर्ति नूंह के इसी खाद विक्रेता की दुकान से की गई थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस फर्टिलाइजर से अमोनियम नाइट्रेट تیار किया था, जो विस्फोटक पदार्थों में एक मुख्य घटक होता है। वर्तमान में जांच एजेंसियां दिनेश सिंगला से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह सामग्री किन लोगों को बेची थी और क्या उसे उनके मंशा की जानकारी थी। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में बरामद विस्फोटक सामग्री का अधिकांश हिस्सा यहीं से खरीदी गई खाद से तैयार किया गया था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी हैं。
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Nov 13, 2025 12:43:55
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर जनदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान- काफी अंतराल के बाद सीएम हाउस में जनदर्शन का आयोजन किया गया.. पहले भी सुशासन तिहार के माध्यम से हम और हमारे मंत्री बीच में गए थे.. सुशासन तिहार के जरिए लगभग 40 लाख आवेदनों का निराकरण किया गया.. आज जनदर्शन आयोजन किया गया था.. जिसमें 915 आवेदन प्राप्त हुए.. ज्यादातर समस्याएं स्वेच्छा अनुदान, आर्थिक समस्याओं को लेकर थे.. 4 व्हीलचेयर दिए, कुछ को चेक भी दिए, आज 5 लोगों को हियरिंग मशीन दी गई.. त्वरित निदान करने लायक मामलों का तत्काल निदान किया गया.. 18 नवंबर को एक दिन के लिए बुलाया गया विधानसभा का सत्र, मामले में सीएम साय ने कहा- 18 नवंबर को पुराने विधानसभा भवन में अध्यक्ष ने एक दिन के लिए आमंत्रित किया है.. पुराने विधानसभा में एक दिन का सत्र चलेगा.. उसके बाद अगला सत्र नए विधानसभा में होगा.. बिहार चुनाव में मतगणना को लेकर सीएम ने कहा- बिहार चुनाव में मतगणना होने जा रहा हैं वहां एनडीए को सफलता मिलेगी.. धान खरीदी को लेकर सीएम ने कहा- धान खरीदी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार....15 नवम्बर से होगी धान खरीदी बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 13, 2025 12:43:40
Bihar:समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारी पूरी, 14 नवम्बर को होगी काउंटिंग; डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और ट्रैफик पर विशेष इंतजाम समस्तीपुर जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, कल्याणपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर, हसनपुर, रोसड़ा और उजियारपुर में भी मतगणना के लिए समस्तीपुर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहाँ सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं मतगणना कार्य में लगाए गए सभी कर्मियों को डीएम रौशन कुशवाहा और एसपी अरबिंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर उनके लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए डीएम, एसपी बताया कि सुबह 8 बजे से पहले पोस्टल बैलेट फिर साढ़े 8 बजे से ईवीएम से डाले गए वोट की काउंटिंग शुरू की जाएगी। मीडिया सेंटर में राउंड वाइज समय समय पर जानकारी दी जाएगी आमलोगों को मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर रुकने के लिए बैरिकेटिंग के साथ ही धारा 144 लगाया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी दूसरे रास्ते से चालू करने के निर्देश दिए गए है। परिणाम होने के बाद किसी भी विजयी प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए भी सोशल मीडिया निगरानी टीम बनाई गई है।आमलोगों से भी अपील की गई है कि आप अफवाहों पर ध्यान नही देकर सिर्फ प्रशासन द्वारा जारी सोशल मीडिया प्रेस विज्ञप्ति पर ही भरोसा करेंगे。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 13, 2025 12:43:21
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में जहां एक स्कूल में वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष को लेकर शिक्षकों के बीच विवाद हो गया मामला थाना रोडवर क्षेत्र के शाहपुर कुतुब स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. स्कूल में शिक्षक शमशुल हसन और एक अन्य शिक्षक ने वंदे मातरम व भारत माता की जय कहने का विरोध किया, जिसके बाद अन्य हिंदू शिक्षकों से उनका जमकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर स्कूल में हंगामे जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही इलाके पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया. जांच करने के बाद बीएसए राकेश सिंह ने शमशुल हसन को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी मयंक पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पूरा मामला थाना रोडवर क्षेत्र के शाहपुर कुतुब का है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top