Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

नागौर के पादू कलां में बुजुर्ग महिला हत्या: परिजन धरने पर

DIDamodar Inaniya
Mar 17, 2026 11:31:42
Nagaur, Rajasthan
नागौर नागौर जिले के पादू कलां थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में महिला के परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। महिला का शव डेगाना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों हॉस्पिटल परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों की मांग महिला के सिर और पैर बरामद करने और मामले ka खुलासा होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की है। कल पादु कलां थाना क्षेत्र के पचरंडा गांव के कांकड़ में में एक प्लास्टिक के कट्टे में एक महिला का शव मिला था जिसका सिर और पांव के पंजे गायब थे। महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। पुलिस इसे लूट की नियत से हत्या मान रही थी हालांकि शाम को नागौर एसपी ने इसे लूट की नियत से हत्या मानना जल्दबाजी बताते हुए साजिश की आशंका भी जताई थी। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ अभी जारी है। कल शाम को पुलिस की FSL टीम और डॉग स्क्वाड ने भी मौक़े से सबूत जुटाये हैं। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव डेगाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सुबह परिजन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और महिला के सिर और पंजे बरामद करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। परिजनों के धरने को देखते हुए मौक़े पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं नागौर एसपी रोशन मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। मृतका के रिश्तेदार कमल बावरी ने बताया कि धरना शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है। जब पुलिस बॉडी के मिसिंग पार्ट बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी तो हम बॉडी ले जाएंगे। हमारी मांग है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो आरोपियों की गिरफ्तारी हो और मामला फ़ास्ट ट्रेक में चलाकर आरोपियों को फांसी दी जाए। नागौर एसपी रोशन मीणा ने बताया कि पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। एसपी के अनुसार घटना में अपराधी द्वारा सबूत और पहचान छिपाने की कोशिश की गई है जिससे यह संकेत मिलता है कि वह अपनी और घटनास्थल की पहचान गुप्त रखना चाहता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह केवल लूट की घटना होती तो अपराधी आमतौर पर लूट कर फरार हो जाता है और वह इस तरह सबूत छिपाने का प्रयास नहीं करता। ​एसपी ने आगे जानकारी दी कि पुलिस लूट के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है और इस गुत्थी को सुलझाने के लिए 100 से अधिक लोगों की विशेष टीम गठित की गई है जो अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही है। मृतका की पहचान उनके पोतों द्वारा की गई है जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने डीएनए सैंपल भी लिए हैं। इसके साथ ही घटनास्थल के पास से मिले मोबाइल और सीडीआर का भी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके。 बाइट - रोशन मीणा एसपी नागौर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 17, 2026 12:35:20
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में गैस किल्लत को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों की वजह से लोगों में घबराहट फैली और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं।पिछले कुछ दिनों से बेगूसराय में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर उमड़ रही थी।पहुंसवाली से ही लोग लाइन में लगकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे थे।इस बीच जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने खुद स्थिति का जायजा लिया और साफ किया कि जिले के सभी 68 डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है。 गैस की कमी नहीं, अफवाह से बढ़ी भीड़। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बेवजह लाइन में लगने से बचें। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी है।ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों पर और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों पर सिलेंडर बुकिंग का नंबर लगेगा। लोगों को गोदाम जाने की जरूरत नहीं है, मोबाइल से बुकिंग करने पर 2 से 3 दिनों के अंदर गैस की डिलीवरी कर दी जाएगी।प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का स्टॉक करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में पहले भी बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की चुकी है。 फिलहाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिले में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है。 बाइट श्रीकांत शास्त्री जिलाधिकारी बेगूसराय
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 17, 2026 12:35:04
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। अग्नि समान विभाग के द्वारा प्रबल अग्नि काल को देखते हुए विभिन्न सरकारी संस्था एवं सार्वजनिक जगहों पर मॉक ड्रिल शुरू कर दी गई है। उसी के तहत आज सासाराम में सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें अग्नि समन विभाग के कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मरीज के बीच यह प्रयोग करके दिखाया कि आग लगने के दौरान कैसे संयम रखते हुए बचा जा सकता है। अस्पतालों में इंस्टॉल किए गए अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कैसे किया जाए? इसकी भी ट्रेनिंग दी गई। बता दे कि अप्रैल से लेकर जून तक का काल अग्नि प्रबल का माना जाता है। इस दौरान अधिक से अधिक अगलगी की घटना होती है। जिसको देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि अग्निशमन विभाग के कर्मी किस प्रकार लोगों को समझा रहे हैं कि वह कैसे आग से बचा जा सकता हैं।अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बताया कि आग लगने के समय हमें किस तरह से काम करना है तथा किस प्रकार लोगों की सहायता करनी है。
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 17, 2026 12:34:19
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ ATS द्वारा मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आतंकी गतिविधियों मे लिप्त हारिश अली प्रकरण मे हारिश के हॉस्टल वार्डन ने मीडिया से बातचीत मे दी एहम जानकारी, हारिश ने कोटा मे रहकर की थी Neet की तैयारी जहाँ से Neet क्वालीफाई करने के बाद लिया था मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मे एडमिशन, बेहद शांत और सरल स्वाभाव का हॉस्टल और कॉलेज मे था हारिश का व्यवहार, हॉस्टल वार्डन जीत सिंह के अनुसार बीते रविवार कों हॉस्टल से पूछताछ के लिए ATS हारिश कों लेकर गयी थी साथ जिसके बाद हॉस्टल वार्डन कों दी गयी उसकी देश विरोधी गतिविधि के चलते गिरफ़्तारी कों जानकारी, ATS की टीम ने हॉस्टल से हारिश का मोबाइल, लैपटॉप एवं कुछ पेपर भी लिए कब्जे मे, हॉस्टल वार्डन ने ही दी थी हारिश के परिवार कों ATS द्वारा गिरफ़्तारी की जानकारी, हारिश ना सिर्फ व्यवहार मे अच्छा था बल्कि पढ़ाई लिखाई मे भी होशियार था, Neet क्वालीफाई करके लिया था मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर मे एडमिशन, मुरादाबाद के कोठीवाल डेंटल कॉलेजएंड रिसर्च सेंटर मे BDS 2ND ईयर की पढ़ाई करने वाला हारिश कैंपस मे बने हॉस्टल मे ही रहता था, वार्डन के मुताबिक बेहद शांत व्यवहार का हारिश की कभी कोई शिकायत नहीं थी आयी, वार्डन जीत सिंह के मुताबिक हारिश के रूम पार्टनर ने भी मामले की किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 17, 2026 12:33:55
Dhamtari, Chhattisgarh:आदिवासी समाज का कलेक्ट्रेट मे प्रदर्शन 10 मार्च को हुये चाकूबाजी घटना को लेकर मंगलवार को आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रिंस नेताम के आरोपीयों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर किया गया। कुछ दिन पहले धमतरी सिटी कोतवाली से महज सौ मीटर दूरी पर स्थित इतवारी बाजार के एक सैलून में बांसपारा निवासी प्रिंस नेताम बाल कटवाने गया था। उसी दौरान आशीष यादव नामक युवक वहां पहुंचा और उस पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदिवासी समाज का आरोप है कि मृतक की उम्र 17 साल होने के बावजूद उसे बालिग बताया जा रहा है और अभी तक इस मामले में एससी एसटी एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं, जिससे समाज में नाराजगी है। वहीं जिला अस्पताल में एक आदिवासी युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। इन्हीं मांगों को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट मे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 17, 2026 12:33:40
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में खड़ी फसल पर आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। घटना रामटौरिया चौकी के ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द के ग्राम छुल्ला में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक बिजली का तार गिरने से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने खेत में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राम टोरिया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोरी खुर्द अंतर्गत ग्राम छुल्ला निवासी सरपंच देवेंद्र सिंह ठाकुर के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लपटें में पूरी गेहूं की फसल नष्ट होने लगी। जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिलती है मदद के लिए मौके पर पहुंचे और जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक फसल जल चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है, ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 17, 2026 12:33:22
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर खुद को मार्क जुकरबर्ग बता कर महिला से करोड़ो की ठगी। रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की साइबर ठगी साइबर अपराधियों ने ठगी का एक जाल बिछाकर रिटायर्ड शिक्षिका, एलिसन वीम्स के साथ 1 करोड़ 57 लाख 38 हजार 630 रुपये की सनसनीखेज धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पीड़िता की पहचान फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया। बाद में एलोन मस्क के कथित सहयोगी जॉश टर्नर ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने पीड़िता को कानपुर में स्कूल खोलने और निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। जब शिक्षिका को शक हुआ, तो 'मिरेकल गिवर्स' और 'लीड इंडिया' के कथित वकील अशोक सुरेश बनकर आए ठगों ने पैसे वापस दिलाने के नाम पर टैक्स, कन्वर्जन फीस और स्टाम्प ड्यूटी के बहाने करोड़ों रुपये और ऐंठ लिए। पीड़िता ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी और पीएफ का पैसा ठगों के बताए 5 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 17, 2026 12:33:03
Katihar, Bihar:राज्यसभा चुनाव में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने पैसे के आरोप को बताया बेबुनियाद, रहे मतदान से दूर हम लोग पैसा के लिए राजनीति नहीं करते कुछ कारणों से वोटिंग में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन इसका कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह इस पूरे मामले पर बातचीत में कहा कि संगठनात्मक स्तर पर कुछ कमियां और समन्वय की कमी रही पार्टी के अंदर किसी तरह का मतभेद नहीं है और सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने में लगे बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के लिए यह चुनाव बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि मतदान के दौरान उसके चार विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। वोटिंग से दूरी बनाने वाले विधायक महनोहर प्रसाद सिंह ने संगठनात्मक स्तर पर कुछ कमियां और समन्वय की कमी की बात की। उन्होंने पहले के चुनावों में वोटिंग को लेकर लापरवाही का असर भी देखा गया है। वहीं विधायक ने पैसे के लेन-देन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। हम लोग पैसा के लिए राजनीति नहीं करते हैं। यह पूरी तरह गलत और बेबुनियाद आरोप है। उन्होंने आगे कहा कि हम 항상 पार्टी और गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं। कुछ कारणों से वोटिंग में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन इसका कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए。 विधायक ने यह भी कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह का मतभेद नहीं है और सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। राज्यसभा चुनाव के इस घटनाक्रम के बाद महागठबंधन के भीतर मंथन तेज हो गया है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं जारी हैं। बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के लिए यह चुनाव बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि मतदान के दौरान उसके चार विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। वोटिंग से दूरी बनाने वाले विधायक मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह की गैरमौजूदगी ने चुनावी गणित को प्रभावित किया और विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 17, 2026 12:32:42
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के डेहरी से है। जहां डालमिया नगर में चोरी और लूटपाट की एक दोहरी वारदात सामने आई है। जहां एक चोर के साथ भी दूसरे लुटेरों ने लूटपाट कर दी। यह अजीबोगरीब वाकया डालमियानगर का है। डालमियानगर थाना क्षेत्र में कल नंदकुमार नामक एक व्यक्ति के घर में हुए चार लाख रुपए कैश एवं लगभग आठ लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले का उद्वेदन हो गया है। बता दे की नंद कुमार के भतीजा नितिन कुमार ने हीं अपने चाचा के घर से चार लाख रुपए कैश तथा आठ लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने जब भतीजा नितिन कुमार को पकड़ा तो उसने पूरी हकीकत बता दी। लेकिन छानबीन में पता चला कि नितिन से भी एक ऑटो चालक ने एक अन्य अपराधी के साथ मिलकर उसके पैसे तथा आभूषण लूट लिए है। इसके संबंध में डीएसपी गौरव यादव ने बताया कि भतीजा नितिन जब अपने चाचा के घर से चुराए गए रुपए को ठिकाने लगाने के लिए साइबर कैफे पहुंचना था। उसने एक लाख रुपए साइबर कैफे के माध्यम से अपने अकाउंट में डाल भी दिया। बाकी के बचे रुपए तथा आभूषण आदि लेकर जब वह ऑटो से लौट रहा था, तो ऑटो सवार एक अन्य व्यक्ति तथा ऑटो चालक राजू कुमार ने मिलकर उसके साथ भी लूटपाट कर ली तथा उसके बचे हुए कैश एवं आभूषण लूट लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरा जाल बिछाया तथा एक नाबालिक लड़के के साथ ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। अब भतीजा नितिन के अलावे ऑटो चालक तथा एक नाबालिक बालक को पकड़ा गया है। जिसमें नितिन तथा ऑटो चालक को जेल भेज दिया गया। साथ ही विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए लगभग 8 लाख के आभूषण, तीन लाख कैश बरामद कर लिया है। साथ ही एक देसी कट्टा तथा 6 जिंदा कारतूस भतीजा नितिन के घर से मिले है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 17, 2026 12:32:21
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में दवाओं के सैंपल फेल होने की खबरों ने गहरी चिंता पैदा कर दी है। फंगल इंफेक्शन, हार्ट और लीवर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं अमानक (Substandard) पाई जाना जनता की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। जिन दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट 1 महीने में आनी चाहिए, उसमें 6-6 महीने की देरी क्यों हो रही है? जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक खराब बैच की दवाएं बाजार में बिक चुकी होती हैं और मरीज उन्हें खा चुके होते हैं। इससे कितने मरीजों को स्वास्थ्यलाभ की बजाय स्वास्थ्य का नुकसान होगा, यह किसी को नहीं पता। यह देरी सिस्टम की विफलता है या किसी को बचाने की कोशिश? हमारी सरकार का संकल्प 'निरोगी राजस्थान' था, जिसके तहत दवाओं की गुणवत्ता पर हमारा कड़ा पहरा रहता था। आज स्थिति यह है कि लैब की सुस्ती और मॉनिटरिंग के अभाव में नकली और घटिया दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा है। सरकार इस पर एक्शन करने की बजाय सो رہی है।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 17, 2026 12:32:05
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राजा सोनम ओर रघुवंशी केस में चर्चित रहे शिलोम जोम्स नामक व्यक्ति की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है क्योंकि शिलाेम के खिलाफ इंदौर के लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार शिलोम का उनके पड़ोसी से पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते शिलोम ने पड़ोसी के साथ मारपीट की थी जिसको लेकर अब लसूडिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच में भारत की जीत के बाद पटाखे फोड़े जा रहे थे इस दौरान यह विवाद हुआ था अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिलोम जोम्स पर पटाखे फोड़ने की बात को लेकर मारपीट के आरोप लगे हैं जिसके चलते इंदौर की लसूडिया पुलिस द्वारा शिलोम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार शिलोम जोम्स पूर्व में सोनम राजा रघुवंशी केस में भी रहे हैं वहीं अब पुलिस पूरे मामले को बारीकी से देख रही है.
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 17, 2026 12:31:43
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न ढोल की थाप पर थिरके कार्यकर्ता गुरुग्राम के कमान सराए ऑफिस में ढोल की थाप पर जम कर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर गुरुग्राम कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत है। पंकज डावर,जिला अध्यक्ष शहरी कांग्रेस,गुरूग्राम जश्न के दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें होने के बावजूद भाजपा ने जानबूझकर एक निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा। यह कांग्रेस को हराने और विधायकों को भ्रमित करने का एक सोचा-समझा षड्यंत्र था, लेकिन वे अपने मंसूबों में पूरी तरह फेल रहे। पर्ल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस के नेताओ ने भाजपा पर निर्दलीय उम्मीदवार के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया गया। इस जीत ने हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा भर दी है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 17, 2026 12:30:23
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - राजस्व में 10.15 फीसदी की ग्रोथ! - राज्य सरकार के राजस्व को लेकर बड़ी उपलब्धि - परिवहन विभाग ने पिछले साल से अधिक राजस्व किया अर्जित - 15 मार्च तक पिछले वर्ष से 704 करोड़ अधिक राजस्व - आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा कर रहे नियमित मॉनिटरिंग - विभाग के 235 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस एंकर राज्य सरकार के राजस्व अर्जित करने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष की तुलना में विभाग ने 10.15 फीसदी अधिक ग्रोथ अर्जित की है। वहीं विभाग ने राजस्व में ढिलाई बरतने वाले 235 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राज्य सरकार के राजस्व अर्जित करने वाले 5 महकमों में परिवहन विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 10.15% अधिक राजस्व अर्जित किया है। परिवहन विभाग की सचिव शुचि त्यागी और आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने यह सफलता हासिल की है। पिछले वर्ष 15 मार्च 2025 तक परिवहन विभाग ने 8500 करोड़ रुपए राजस्व लक्ष्य के विपरीत 6935.86 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त किया था। वहीं वर्ष 2025-26 में 15 मार्च तक विभाग ने 9860 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य के विपरीत 7639.90 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित किया है। परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 704 करोड़ रुपए अधिक राजस्व प्राप्त किया है। बड़ी बात यह है कि पिछले वित्त वर्ष में विभाग ने कुल राजस्व 7573.97 करोड़ रुपए हासिल किया था। इससे अधिक राजस्व विभाग ने वित्त वर्ष में 16 दिन शेष रहते हासिल कर लिया है। Gfx In नाॅन OTT परफॉर्मेंस बढ़ी, यही है विभाग की सफलता - परिवहन विभाग को OTT राजस्व मिलता है नए वाहनों की खरीद से - यह राशि वाहन खरीद के मिलने वाले वन टाइम टैक्स से मिलती है - लेकिन विभाग के लिए असली मेहनत नॉन OTT राजस्व को माना जाता है - Previous year से 15 मार्च 2025 तक विभाग ने 3022 करोड़ रुपए वसूले थे - इस साल 15 मार्च 2026 तक यह राशि 3466.44 करोड़ रुपए प्राप्त हुई - पिछले साल की तुलना में नॉन OTT राजस्व 14.71 फीसदी बढ़ा - जबकि OTT राजस्व पिछले साल से 6.63 फीसदी ही बढ़ा - यानी सही मायनों में गाड़ी खरीद में कमी के बावजूद विभाग का राजस्व बढ़ा - परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की नियमित मॉनिटरिंग से बढ़ा राजस्व Gfx Out वीओ- 2 परिवहन आयुक्त राजस्व लक्ष्य हासिल करने में पिछड़ने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्ती दिखा रहे हैं। 7 फरवरी को परिवहन विभाग ने डिफॉल्टर वाहनों की एक सूची तैयार की थी। इस सूची के अनुसार प्रदेशभर में परिवहन निरीक्षकों को बकाया टैक्स वसूली के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसमें पिछड़ने वाले निरीक्षकों को अब कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। Gfx In परिवहन विभाग में 235 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस - परिवहन मुख्यालय ने जारी किए कारण बताओ नोटिस - 9 जिला परिवहन अधिकारियों को दिए गए नोटिस - डिफॉल्टर गुड्स वाहनों, पैसेंजर व्हीकल और - टीआरसी संचालित व्हीकल से कम बकाया वसूली करने पर नोटिस - फरवरी माह में राजस्व में पिछड़ने के चलते भी नोटिस दिए गए - 226 परिवहन निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए - 7 दिन में मांगा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण - वहीं 5 दिन में बकाया राजस्व की पूर्ति करने के भी निर्देश क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 12:23:56
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका प्रीती (21) पत्नी कमलेश, जनपद कन्नौज की निवासी थी। बताया जा रहा है कि 11 मार्च की शाम वह अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी मद्दन नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे एक माह का मासूम बेटा छोड़ गई है, जो अब मां के स्नेह से वंचित हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
596
comment0
Report
Advertisement
Back to top