icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
341001
DIDamodar Inaniya15 Mar 2026, 09:04 am

डीडवाना- कुचामन में LPG गैस किल्लत, बुकिंग सर्वर डाउन से उपभोक्ता कतारमें

Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : जिले मे 3 लाख 60 हजार उपभोक्ताओं की रसोई पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल गैस एजेंसियों पर उमड़ रही है भारी भीड़ सर्वर डाउन होने से थमी बुकिंग डीडवाना-कुचामन जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर मचा हाहाकर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान में चल रहे वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता की खबरों ने आम जनमानस में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि जिले की तमाम 25 गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जानकारों का मानना है कि इस संकट के पीछे वास्तविक कमी से ज्यादा ''मनोवैज्ञानिक डर'' काम कर रहा है। युद्ध की खबरों के बीच उपभोक्ताओं को अंदेशा है कि आने वाले समय में गैस की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है या कीमतें बेतहाशा बढ़ सकती हैं। इसी डर के चलते मांग में अचानक कई गुना इजाफा हो गया है उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी मुसीबत तकनीकी खराबी बनी हुई है। पिछले कई दिनों से दिन के समय गैस बुकिंग का मुख्य सर्वर पूरी तरह डाउन चल रहा है। मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और आईवीआरएस के जरिए होने वाली ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से उपभोक्ता सीधे एजेंसियों का रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भीड़ अनियंत्रित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि "दिनभर प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं होती और एजेंसी पहुँचने पर सर्वर एरर बताकर वापस भेज दिया जाता है इस संकट की सबसे अधिक मार शहरी क्षेत्रों के मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों पर पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों में लकड़ी और उपलों जैसे वैकल्पिक ईंधन मौजूद हैं, लेकिन शहरों में पूरी निर्भरता एलपीजी पर है। कामकाजी लोग अपनी दिहाड़ी और जरूरी काम छोड़कर घंटों कतारों में खड़े रहने को विवश हैं एक तरफ जहाँ रसद विभाग पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है, वहीं धरातल पर कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पवई से देवेंद्रनगर जा रही बस शंकरगढ़ के पास आग लगने से जलकर खाक

Panna, Madhya Pradesh:बारातियों को लेकर जा रही यात्रीबस धूं-धूं कर जली। बड़ी अनहोनी से सूझबूझ से टली। गुनौर थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ के पास की घटना। पवई से देवेंद्रनगर जा रही एक बारातियों से भरी बस उस वक्त आग का गोला बन गई जब वह शंकरगढ़ के पास पहुँची। बीच सड़क पर चलती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते सावधानी ने कई जिंदगियां बचा लीं। जानकारी के मुताबिक बारात पवई से देवेंद्रनगर की ओर खुशी-खुशी बढ़ रही थी। तब अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जैसे ही आग की खबर फैली, चालक और स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बस में सवार बारातियों को नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलने पर गुनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10 सालों से आरोपी जबरन कब्जा जमाकर कर रहे खेती,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10 सालों से आरोपी जबरन कब्जा जमाकर कर रहे खेती, जमीन विवाद में महिलाओं समेत कई घायल, डीएम से पीड़ित परिवार ने की शिकायत प्लेस-जालौन यूपी डेट-29-04-2026 एंकर जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम मैनूपुर में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के कई लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को सौंपा है। पीड़ित छोटे पुत्र अदल निवासी ग्राम मैनूपुर ने आरोप लगाया है कि 26 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही वीरेन्द्र पुत्र ऊदल, शिवकुमार, किशन, सुर्दशनी, रोशनी, संगीता, अंशू समेत कई लोग लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, सब्बल और अन्य हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही पूरे परिवार पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पीड़ित छोटे, उसकी पत्नी कमलेश, पुत्र रामभरोसे तथा पुत्रियां कंचन और राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि रामभरोसे के सिर पर सब्बल से वार किया गया, जबकि छोटे के सिर पर सरिया और लाठी से हमला किया गया। महिलाओं को भी हाथ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों ने धमकी दी कि उन्हें गांव में नहीं रहने देंगे और जान से मार देंगे। घटना के दौरान गांव के कई लोगों ने मारपीट होते देखी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को बाहर निकालकर बचाया। बताया गया कि गांव से एंबुलेंस के जरिए घायलों को कालपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पूरे विवाद की जड़ 2 बीघा जमीन को बताया है। उसके अनुसार जमीन समतल कराने में 36 हजार रुपये खर्च हुए थे, जिसमें उसने अपने हिस्से के 18 हजार रुपये दिए थे। इसके बावजूद उसे खेत जोतने नहीं दिया गया और पिछले करीब 10 वर्षों से आरोपी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। बाइट:- छोटे--पीड़ित
0
0
Report

जालौन में एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक की,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक की, पैदल गस्त कर व्यापारियों को CCTV लगाने के निर्देश प्लेस-जालौन यूपी डेट-29-04-2026 एंकर जालौन में बुधवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुँचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों, लंबित मामलों तथा कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें क्षेत्र में कानून व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण तथा गश्त व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। और क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के भी सख्त आदेश दिए है। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने नगर के व्यापारियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच में सहायता मिल सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों पर अंकुश लगेगा। निरीक्षण और बैठक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ कोतवाली से मुख्य मार्ग होते हुए सागर चौकी तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च का उद्देश्य नगर में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देना और आमजन में विश्वास कायम करना रहा। इस दौरान सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल ब्रजेश बहादुर और सभी चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बाइट:- ईशान सोनी--ASP जालौन
0
0
Report
Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला, पूर्व पार्षद सहित 4 घायल

Noida, Uttar Pradesh:बेहाला वार्ड 129, रबींद्र नगर, रामकृष्ण पल्ली के तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया गया है। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि जब पार्टी कार्यालय में कई तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे, तभी अचानक भाजपा के लोगों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर ईंटें बरसाना शुरू कर दिया। वार्ड 129 के पूर्व पार्षद और राज्य तृणमूल कांग्रेस के संगठन सचिव अंजन दास को सिर में चोट आई, जबकि तीन अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में विद्यासागर अस्पताल ले जाया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top