Back
राष्ट्रीय पक्षी मोर की लगातार मौत से क्षेत्र में भारी आक्रोश, अधिकारी खामोश
DIDamodar Inaniya
Jan 07, 2026 12:18:50
Nagaur, Rajasthan
राष्ट्रीय पक्षी मोर के रहस्यमयी तरीके से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में लगातार हो रही मोरों की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। ताजा मामला सुपका गांव की तलाई का है, जहां आज एक साथ 5 मोर मृत अवस्था में पाए गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है। दो दिन पूर्व दौलतपुरा गांव में 10 मोर की मौत का मामला सामने आया था, जिसमें दो मोर घायल भी मिले थे। मोरों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोरों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की टीम द्वारा शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। शुरुआती तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि या तो यह किसी घातक बीमारी का संक्रमण है या फिर जहरीले दाने चुगने के कारण ऐसा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी की मौत के बावजूद वन विभाग के आला अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। विभाग की इस चुप्पी ने वन्य जीव प्रेमियों के गुस्से को और हवा दे दी है। जीव प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो क्षेत्र से राष्ट्रीय पक्षी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। ग्रामीणों ने कहा लगातार हो रही मौतें किसी बड़ी साजिश या बीमारी का संकेत हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report
24
Report
0
Report
65
Report
0
Report
1
Report
115
Report
0
Report
Vrindavan, Panigaon Khader, Uttar Pradesh:वृंदावन थाना क्षेत्र की ओमेक्स चौकी क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट व पत्थर से उसकी कार का शीशा फोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने नामजदों के विरुद्ध तहरीर दी है।पुलिस ने न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
1
Report