Back
अरावली बचाओ मार्च: चेतन डूडी के नेतृत्व में प्रदर्शन
DIDamodar Inaniya
Dec 27, 2025 10:22:05
Nagaur, Rajasthan
डीडवाना : अरावली बचाने को लेकर पूर्व विधायक चेतन डूडी के नेतृत्व में पैदल march
विधायक आवास से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पूर्व विधायक ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ निकला पैदल मार्च
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अरावली बचाओ का दिया संदेश
डीडवाना राजस्थान की जीवन रेखा मानी जाने वाली अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग अब तेज होने लगी है। डीडवाना जिला मुख्यालय पर 'अरावली बचाओ अभियान' के तहत एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। पूर्व विधायक चेतन डूडी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने हुंकार भरी पैदल मार्च की शुरुआत डीडवाना स्थित विधायक आवास से हुई। यहाँ से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रवाना हुए शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जिला कलेक्टर कार्यालय सर्किल पहुँचा। मार्च के दौरान कार्यकर्ता "अरावली बचाओ - भविष्य बचाओ" और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं, जिनमें अरावली के अंधाधुंध खनन को रोकने और प्राकृतिक संपदा को बचाने की अपील की गई थी। मार्च में शामिल वक्ताओं ने कहा कि अरावली न केवल थार के मरुस्थल को बढ़ने से रोकती है, बल्कि यह क्षेत्र के जल स्तर और वन्यजीवों के लिए भी अनिवार्य है। पूर्व विधायक चेतन डूडी ने इस दौरान कहा कि अरावली के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जाए और इस प्राचीन पर्वतमाला के स्वरूप को सुरक्षित रखा जाए। इस पैदल मार्च में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 27, 2025 12:02:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 12:02:02Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में दिनदहाड़े रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 27, 2025 12:01:340
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 27, 2025 12:01:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 27, 2025 12:01:050
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 27, 2025 12:00:47Bikaner, Rajasthan:चांदी ने अब तक के रिकॉर्ड तोडे, सोना में बढी चमक, चांदी 22400 रू महंगी रही, सोना 1700 रू महंगा रहा, आज सराफा बाजार में चांदी 258,000 रू प्रति किलो
0
Report
RMRakesh Malhi
FollowDec 27, 2025 12:00:380
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 27, 2025 12:00:140
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 27, 2025 11:57:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 11:57:350
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 27, 2025 11:56:540
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 27, 2025 11:56:470
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 27, 2025 11:55:400
Report