Back
कोटा में चोरी थम नहीं रही: 24 घंटों में एक इलाके में दो बार चोरी
RJRahul Joshi
Jan 06, 2026 08:04:28
Kota, Rajasthan
कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर एक ही इलाके में दूसरे घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने के गहने और नगदी चोरी करके ले गए। हालांकि चोरी के अन्य सामान नहीं ले जा सके। नल की टोटी मौके पर ही छोड़ गए। घटना देर रात बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर प्रथम की है। इसी इलाके में 5 जनवरी की रात को मकान में एक बदमाश चोरी के इरादे से घुसा था जो एग्जास्ट के छेद में फंस गया था। प्रताप नगर प्रथम निवासी 72 वर्षीय अहिल्या परिहार ने बताया कि वो घर में अकेली रहती है। तबियत खराब होने पर परसों अर्जुनपुरा में अपने भाई गंगाधर के यहां रहने गई थी। 6 जनवरी की तड़के 3 बजे पड़ोसियों ने फोन पर मकान में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद भाई के साथ घर पहुंची हूं। मकान में सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। अलमारी के ताले टूटे हुए हैं। डेढ़ तोले की सोने की झुमकी, 50 हजार नगद, 500 व 200 नोट के गुल्लक गायब हैं। नल की टोटी खुली पड़ी हैं। अभी चेक कर रहे हैं क्या-क्या सामान चोरी हुआ। सूचना पर पुलिस रात को मौके पर पहुंची। पड़ोसी अन्नू गोस्वामी ने बताया कि उनका मकान अहिल्या परिहार के घर से 100 मीटर दूरी पर है। रात को उनके पड़ोसी ने कॉल करके अहिल्या परिहार के मकान से आवाज आने की बात बताई। जिसके बाद रात ढाई बजे मौके पर गया। वहां अन्य पड़ोसी भी खड़े थे। हम दो-तीन लोग पड़ोस की छत पर गए। अंधेरा हो रहा था, कुछ नजर नहीं आया। फिर नजदीक के मकान पर चढ़कर अहिल्या परिहार के मकान में देखा तो एक चोर पानी की टंकी के बीच में छिपा हुआ था। जैसे ही टॉर्च उसपर डाली वो छत के सहारे इधर उधर कूदता हुआ फरार हो गया। तब तक बोरखेड़ा पुलिस भी आ चुकी थी। पुलिस के साथ मकान में जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसी इलाके में एक दिन पहले चोर घुसा था। जो एग्जास्ट के छेद में फंस गया था। इस इलाके में आए दिन चोरियां हो रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Mamauta Kalan, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,
आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फुक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन,
विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत लेकर SDO जट्टारी को सौंपा ज्ञापन,
अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी का मामला.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report