Back
रामगंजमंडी में बाबा बागेश्वर की राम कथा के लिए सुरक्षा और तैयारी तेज
RJRahul Joshi
Jan 06, 2026 13:29:34
Kota, Rajasthan
रामगंजमंडी, कोटा
रामगंजमंडी में 23 से 25 जनवरी तक बाबा बागेश्वर की राम कथा
कोटा ग्रामीण एएसपी रामकल्याण मीणा ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण,
एंकर...रामगंजमंडी में श्रद्धा और आस्था का महाकुंभ सजने जा रहा है।बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगामी 23, 24 और 25 जनवरी को रामगंजमंडी में राम कथा का वाचन करेंगे। यह भव्य आयोजन गुण्दी–फतेहपुर रीको औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा जिसे लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। कथा स्थल पर भव्य मंच, विशाल पंडाल, साफ-सफाई, पार्किंग और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में कोटा ग्रामीण एएसपी रामकल्याण मीणा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजन समिति ने उन्हें पार्किंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही और पंडाल स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार कथा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं कथा के अंतिम दिन बाबा बागेश्वर द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा, साथ ही गोमाता महोत्सव का भी आयोजन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बाइट- रामकल्याण मीणा एएसपी कोटा ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report