Back
9 साल की कृषा वैष्णव ने सनातन संस्कारों के लिए विश्व इतिहास रचा
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jan 30, 2026 10:51:56
Kota, Rajasthan
टोडारायसिंह(टोंक) 9 वर्ष की कृषा वैष्णव बनीं सनातन संस्कारों की ध्वजवाहक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास
“जहां युवा पश्चिम की ओर, वहां कृषा सनातन की ओर: नन्हीं साधिका ने बनाए कई विश्व कीर्तिमान”
“भारतीय संस्कृति की जीवंत मिसाल बनी 9 साल की कृषा वैष्णव, गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय सम्मान”
विधा: कक्षा 4 की छात्रा कृषा ने 'राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्रम्' का सबसे तेज पाठ 1 मिनट 37 सेकेंड में पूरा कर इंटरनेशनल सुपर टैलेंटेड किड अवॉर्ड अपने नाम किया, वही एक बार फिर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से कृषा को सुपर टैलेंटेड किड अवॉर्ड से नवाजा गया।
लव-कुश रामकथा का काव्य रूप में सबसे तेज वाचन करने पर कृषा को 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' से सम्मानित किया,
इसके साथ ही 'आदित्य हृदयम् स्तोत्रम्' के 31 श्लोक 2 मिनट 18 सेकेंड में सबसे तेज पाठ करने,
लवकुश राम कथा के 824 शब्दों को सबसे तेज 3 मिनट 48 सेकेंड में पूरा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया, वही इलेक्टॉनिक की- बोर्ड पर पूरी राम कथा सिंगल टेक में बजाकर एक ओर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम किया, लगातार कड़े अभ्यास से 1 मिनट 47 सेकेंड में गोपी गीत का सबसे तेज वाचन व इलेक्ट्रॉनिक की - बोर्ड पर सभी 10 राग बजाकर व गाकर दो बार ओर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना दर्ज करवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
कृषा को अनेक लम्बे श्लोक व स्तोत्रों को कंठस्थ कर सुन्दर वाचन के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। कृषा ने गोपी गीत, शिव तांडव स्त्रोतम, महिषासुर मर्दिनी, हरिस्त्रोतम, रामकथा के साथ कई म्यूजिकल एलबम भी बना चुकी हैं।
"मां की तपस्या, बेटी की सफलता"
कृषा की इस सफलता के पीछे उनकी मां कृति वैष्णव की अहम भूमिका रही है। मां कृति ने अपनी बेटी की प्रतिभा को निखारने के लिए अपने करियर की परवाह किए बिना अनुशासन, त्याग और निरंतर मेहनत को अपनाया। उनका मानना है कि कृषा की साधना अभी प्रारंभिक चरण में है और आने वाले समय में वह और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
कृषा वैष्णव आज सिर्फ एक बाल कलाकार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा की जीवंत प्रतीक बन चुकी हैं।
भारतीय संस्कृति, संस्कार और साधना की परंपरा को साकार करने वाली 9 वर्षीय शास्त्रीय गायिका कृषा वैष्णव को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कृषा को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृषा सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की प्रतिभा रहीं। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से हटकर कृषा को मंच पर अपने पास बुलाकर उससे संवाद किया और आशीर्वाद दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPreeti Tanwar
FollowJan 30, 2026 12:17:170
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 30, 2026 12:17:080
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 12:16:360
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 30, 2026 12:16:220
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 30, 2026 12:16:060
Report
DSDanvir Sahu
FollowJan 30, 2026 12:15:520
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 30, 2026 12:15:190
Report
98
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 30, 2026 12:07:280
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 30, 2026 12:07:070
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 30, 2026 12:06:470
Report
VKVasim Khan
FollowJan 30, 2026 12:06:330
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 12:06:03Noida, Uttar Pradesh:साध्वी प्रेम बाइसा की मौत के मामले में रोहिंग्यों के SIR मामले को लेकर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सीबीआई जांच की माँग की
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowJan 30, 2026 12:05:500
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 30, 2026 12:05:370
Report