Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

कोटा में लेपर्ड का मूवमेंट: कॉलोनियों में दहशत, रेस्क्यू की मांग

RJRahul Joshi
Mar 14, 2026 07:15:36
Kota, Rajasthan
KOTA कोटा शहर में लेपर्ड का मूवमेंट, चम्बल कॉलोनी में दिखा लेपर्ड, गलियों में घूमता दिखा लेपर्ड, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग, कॉलोनीवासियों में दहशत एवं भय का माहौल, आर्मी एरिया में कई बार देखा जा चुका मूवमेंट, वन क्षेत्र एवं धनी झाड़ियों के चलते वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान में आ रही परेशानी, वन विभाग द्वारा रात में सावधानी बरतने एवं अकेले घर से न निकलने की दी सलाह,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKunal Jamdade
Mar 14, 2026 08:14:17
Shirdi, Maharashtra:मध्यपूर्वेतील युद्धाच्या पार्श्वभूमीवर गॅस टंचाईची झळ आता धार्मिक स्थळांनाही… राज्यात गॅस टंचाईचे संकट गडद होत असताना शिर्डीतील साई संस्थानचा मोठा निर्णय… गॅस बचतीसाठी साई संस्थान प्रशासनाने केला लाडू प्रसाद वितरणात बदल.. आता दर्शनानंतर प्रत्येक साई भक्ताला दिलं जाणार फक्त एकच लाडू पाकीट... पूर्वी भाविकांना एकापेक्षा अधिक मिळत होती लाडू पाकिटे , मात्र परिस्थिती पाहता साई संस्थानचा निर्णय… साई संस्थानकडे सध्या सुमारे २० दिवस पुरेल इतकाच गॅस साठा शिल्लक… मंदिर परिसरातील सर्व लाडू काउंटरवर प्रशासनाने लावले सूचना फलक... गॅस वापर कमी करून लाडू निर्मिती प्रक्रिया सुरळीत ठेवण्याचा संस्थानचा प्रयत्न… राज्यात वाढत्या गॅस तुटवड्याच्या पार्श्वभूमीवर धार्मिक संस्थांनकडूनही उचलली जाताय गॅस बचतीची पाऊले... सूचनाफलक लावलेल्या लाडू काउंटरवरून आढावा घेत भाविकांशी बातचीत केलिए आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Mar 14, 2026 08:13:42
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 14, 2026 08:13:23
Ajmer, Rajasthan:ईरान और अमेरिका- इज़रायल की जंग के बीच कर्नाटक के कैबिनेट मिनिस्टर B Z जमीर अहमद ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अजमेर शरीफ पहुंचे ज़मीर अहमद ने ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की शहादत के बाद अब ईद उल फितर नही मनाने का ऐलान कर दिया है। ज़मीर अहमद ने कहा कि इज़रायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई की हत्या हुई है। ऐसे में अब खुशियो की ईद सादगी से नमाज़ अदा कर मनाई जाएगी और अल्लाह की बारगाह में अमन अमान सलामती की दुआ करेंगे। बता दे कि दुनिया भर में शिया सुन्नी समेत तमाम मुसलमान इजरायल के उस हमले की मज़म्मत कर रहे है जिसमे ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनई की मौत हो गई थी। ऐसे में अमेरिका और इजरायल दोनो ही मुल्क और उसके सैन्य ठिकाने भी ईरान के निशाने पर है। ईरान अपने सुप्रीम लीडर का बदला लेना चाहता है जिसकी वजह से अब ये जंग दीगर ममालिक में भी फैलती जा रही है। ऐसे में कर्नाटक मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान ने अजमेर दरगाह पर खुसूसी दुआ भी मांगी है और आईंदा ईद भी नही मनाने का ऐलान किया है।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 14, 2026 08:12:54
Srinagar, :श्रीनगर में दो-दिवसीय राष्ट्रीय महिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप शुरू हो गई है, जिसमें जम्मू कश्मीर भर से सैकड़ों अंडर-19 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। ज़्यादातर प्रतिभागी युवा लड़कियां हैं जो मैट पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। यह चैंपियनशिप शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। छोटी-छोटी लड़कियां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कतारों में खड़ी नजर आईं, जो इस खेल के प्रति उनके उत्साह और जुनून को दर्शाता है। कई प्रतिभागियों ने बताया कि वे कई सालों से यह खेल खेल रही हैं और इस चैंपियनशिप का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पेंचक सिलाट सीखने से लड़कियों को आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) सीखने में भी मदद मिलती है, जो किसी भी मुश्किल हालात में काम आ सकती है। कुछ लड़कियां, जो पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला कर चुकी हैं, उन्हें नए खिलाड़ियों को गाइड करते और उन्हें मैट पर बेहतर तरीके से लड़ने और प्रदर्शन करने की तकनीकें सिखाते हुए भी देखा गया है। समय के साथ, कश्मीर के रूढ़िवादी परिवारों की सोच भी बदल रही है। अब कई परिवार अपनी बेटियों को पेंचक सिलאט जैसे खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह एक मार्शल आर्ट है जो इंडोर (भीतर) खेला जाता है और अनुशासन, ताकत और आत्मरक्षा पर ज़ोर देता है। पिछले कुछ सालों में, कश्मीरी लड़कियों के बीच पेंचक सिलाट में रुचि काफी बढ़ी है, और ज़्यादा से ज़्यादा लड़कियां इस खेल में हिस्सा लेने के लिए आगे आ रही हैं। जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि वे कश्मीर में लड़कियों के बीच मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और संभावित रूप से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। अयोजकों ने यह भी बताया कि इस चैंपियनशिप में किया गया प्रदर्शन आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया में मददगार साबित होगा। इस बीच, जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ चैंपियनशिप में आए थे, उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा सहयोग देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में रूढ़िवादी सोच धीरे-धीरे बदल रही है। पहले, यह सिर्फ एक सपना था कि लड़कियां पेंचक सिलाट जैसे मार्शल आर्ट में हिस्सा ले सकती हैं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। माता-पिता ने कहा कि लड़कियां इस खेल में काफ़ी दिलचस्पी दिखा रही हैं, और परिवार उन्हें इसमें हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी ज़ाहिर की कि ऐसी चैंपियनशिप शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम जैसी जगहों पर आयोजित की जा रही हैं, जो युवा खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 14, 2026 08:11:58
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में नेशनल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, शाम तक बड़ी संख्या में मामले निपटने की उम्मीद. दमोह में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है और इस अदालत के शुभारंभ से ही अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला न्यायालय सहित जिले के हटा पथरिया और तेंदूखेड़ा में भी एक साथ इस लोक अदालत का आयोजन हुआ है। जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इसका शुभारंभ किया और लोगों से उम्मीद की है कि न्याय व्यवस्था का अंग बनकर लोग इसमें शामिल होंगे। दमोह के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने बताया कि इस बार नेशनल लोक अदालत के लिए जिले भर में 23 खंडपीठ बनाई गई है, सरकार के विभिन्न विभागों के लंबित मामलों को लेकर अलग अलग तैयारी की गई है और सहज सुलभ त्वरित न्याय की अवधणा को मानते हुए आपसी राजीनामा सुल्कह के कई मामले सामने आए है। उन्होंने कहा कि शाम तक मतलब अदालत के सत्र की समाप्ति तक बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा होगा।
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 14, 2026 08:11:33
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कवर्धा में ‘केरला 2’ फिल्म देखने सैकड़ों महिलाओं और छात्राओं के साथ पहुंचीं डिप्टी सी एम विजय शर्मा की धर्म पत्नी रश्मि शर्मा, कवर्धा。 इन दिनों चर्चाओं में बनी फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर अलग-अलग जगहों पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कवर्धा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने शहर की सैकड़ों महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के साथ फिल्म देखी। स्थानीय सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं। फिल्म देखने के बाद रश्मि शर्मा ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने वाली है और युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों को भी इसे जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म कई ऐसे पहलुओं को सामने लाती है जिनके बारे में समाज में जागरूकता होना जरूरी है। उनके अनुसार इस तरह की फिल्में लोगों को सतर्क रहने और समाज में हो रही गतिविधियों को समझने का अवसर देती हैं। फिल्म प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने फिल्म को सोचने पर मजबूर करने वाली बताया और कहा कि ऐसी फिल्मों से समाज में चर्चा और जागरूकता दोनों बढ़ती है। बाइट - रश्मि विजय शर्मा
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 14, 2026 08:11:21
Azamgarh, Uttar Pradesh:मंडलीय/जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने की बात पर मां से दुर्व्यवहार को लेकर विवाद, बेटे का आरोप डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़ व सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान में। आजमगढ़ जिले के मंडलीय/जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने डॉक्टर व सुरक्षाकर्मी पर अपने साथ मारपीट और अपनी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ हाथ मरोड़ने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बताया गया कि वह केवल मां के हाथ का एक्स-रे कराने की बात कही, जिस पर विवाद बढ़ गया। इस मामले को लेकर करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में गहमा-गहमी तथा तनाव बना रहा। वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान में लिया और इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इस मामले में फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी हटा दी गई है। बात दें की आजमगढ़ जिले में सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार की मां सावित्री देवी एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। देवेंद्र सिंह अपनी मां को लेकर मंडलीय/जिला अस्पताल के कमरा नंबर 26 में मौजूद डॉक्टर विनोद को दिखाने पहुंचे। आरोप के मुताबिक डॉक्टर ने मरीज को ठीक से देखे बिना प्लास्टर कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने डॉक्टर से कहा पहले हाथ का एक्स-रे करा लिया जाए, उसके बाद ही प्लास्टर किया जाये। इतना कहते ही डॉक्टर नाराज हो गए और उन्हें वहां से भगा देने की बात कहने लगे। जब उन्होंने कहा कि आप इमरजेंसी के डॉक्टर हैं तो मरीज को क्यों भगा रहे हैं, तभी डॉक्टर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। देवेंद्र का यह भी आरोप रहा कि उस दौरान उनकी 85 वर्षीय मां सावित्री देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उनका हाथ मरोड़ दिया गया, जिससे उन्हें और दर्द होने लगा। जहां घटना के दौरान अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक हंगामे जैसी स्थिति बनी थी। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आजमगढ़ के मंडलीय/जिला चिकित्सालय में वृद्ध महिला व तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार संबंधी वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने एवं 3 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार की घटना कतई स्वीकार नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारे लिए भगवान का रूप है। इस प्रकरण की जांच आख्या एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Mar 14, 2026 08:10:04
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के करंजवार गांव के खेत में कल सुबह करीब 9 बजे एक हाथी का शव मिला था, सूचना मिलते ही DFO सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ कि हाथी की मृत्यु बिजली के करंट की चपेट में आने से हुई है, जांच के दौरान वन विभाग ने रामलाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में माना कि उसने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिजली का करंट लगाया था, जिसके संपर्क में आने की वजह से हाथी की मौत हुई है, इस घटना में और आरोपियों के होने की संभावना जताई जा रही है, फिलहाल वन विभाग मामला की जांच कर रही है, हाथी की सुरक्षा और निगरानी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में विभाग ने ड्यूटी पर तैनात बीट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही संबंधित वनपाल और रेंज ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 14, 2026 08:09:48
Harda, Madhya Pradesh:हरदा: टिमरनी के सामरधा कचरा डंपिंग साइट पर लगी आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक हरदा जिले के टिमरनी नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम सामरधा स्थित कचरा डंपिंग साइट पर शनिवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां लगे ट्रीटमेंट प्लांट की लाखों रुपये की मशीनरी जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में आग तेजी से फैलने के कारण बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यह कचरा डंपिंग साइट करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, जहां टिमरनी नगर के 15 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा लाकर डंप किया जाता है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है
67
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 14, 2026 08:03:45
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। हर साल गर्मियों में बढ़ती आगजनी और वनों में होने वाली हानि की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग इस बार तकनीक के साथ-साथ जनभागीदारी पर भी खास जोर दिया जा रहा है। बैतूल वन वृत्त के दक्षिण वनमंडल में स्थानीय आदिवासी बोली में नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए वन विभाग सैटेलाइट डेटा की निगरानी, फायर लाइन निर्माण, वन कर्मियों की गश्त और जनजागरूकता अभियान जैसे कई कदम उठा रहा है। लेकिन इस बार दक्षिण वनमंडल ने जागरूकता के लिए एक अलग तरीका अपनाया है। ग्रामीण अंचलों में स्थानीय आदिवासी कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनमें उनकी अपनी बोली-भाषा में जंगलों को आग से बचाने का संदेश दिया जा रहा है। नाटक के जरिए ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि महुआ बीनने और तेंदू पत्ता संग्रहण के दौरान अक्सर अनजाने में लगाई गई आग पूरे जंगल को नुकसान पहुंचा देती है, जिससे वन संपदा के साथ-साथ वन्य प्राणियों का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। इस अभियान का असर भी अब दिखाई देने लगा है। गांवों के लोग जंगल और वन्य प्राणियों के संरक्षण के महत्व को समझ रहे हैं और आगजनी की घटनाओं को रोकने में वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फायर सीजन के दौरान सबसे बड़ी चुनौती महुआ बीनने और तेंदू पत्ता संग्रहण के समय सामने आती है, जब कई बार ग्रामीण अनजाने में आग लगा देते हैं। इसी को रोकने के लिए स्थानीय भाषा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तकनीक और जनभागीदारी के इस समन्वित प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि इस बार जंगलों में आग की घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा और वन-वन्य जीव सुरक्षित रहेंगे।
97
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 14, 2026 08:03:09
Noida, Uttar Pradesh:शिवम् राज पटना, श्रेयसी सिंह, खेल मंत्री, बिहार सरकार मुंबई में स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो से लौटी खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुंबई में स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो में बिहार के खेल विभाग को बेस्ट स्टेट ऑफ प्रोमोटिंग स्पोर्ट्स का अवॉर्ड मिला है । ये एक ऐसा अवॉर्ड है जिसमें एक कड़ा जुड़ी पैनल बैठता है और ये निर्णय लिया जाता है । एक खिलाड़ी और एक मंत्री होने के नाते ये गर्व होता है कि इस तरह के पैनलिस्ट को देख के लगता है कि बिहार अब खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में अच्छा काम कर रहा है और हमारे पूरे डिपार्टमेंट के लिए ये एक प्रेरणाश्रोत के रूप में काम करेगा । हम आगे भी धरातल से जुड़कर बिहार के खिलाड़ियों और बिहार के खेल प्रेमियों के लिए काम करना चाहते है जैसा हमने पहले भी करके दिखाया है
75
comment0
Report
Advertisement
Back to top