Back
कोटा की मुक्केबाज निशा गुर्जर ने अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाई, ओलंपिक की तैयारी तेज
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 05:47:58
Kota, Rajasthan
कोटा की मुक्केबाज बॉक्सर चैम्पियन निशा गुरजर, पहलवान पिता और कोच के मार्गदर्शन में बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, ताइक्वांडो से हुई शुरुआत, बॉक्सिंग एवं वुशु में जीते पदक, पहलवान पिता के नेतृत्व में बनी रिंग की शेरनी, कोटा शहर अब खेल जगह में भी अपना दम दिखने लगा है। कोटा जिले से कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विभिन्न खेलो में कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व। कोटा जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान निशा गुर्जर की कहानी भी कड़ी मेहनत हौसले एवं जज्बे का जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। वर्ष 20212-13 के शुरू हुए एक साधारण खेल यात्रा अब अंतरराष्ट्रीय पहचान में बदल चुकी है। कोटा की खिलाड़ी निशा गुर्जर जिन्होंने संघर्ष अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए है। पहलवान पिता जयनारायण गुर्जर की प्रेरणा एवं कोच अशोक गौतम के मार्गदर्शन में अपने सपनों की नई उड़ान की कामयाबी का स्वर्णिम इतिहास लिखा है। निशा के पिता स्वयं एक कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं। बचपन से ही घर में खेल का माहौल होने से निशा के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना ओर कड़ी मेहनत के साथ लगन से जज्बा पैदा हुआ। निशा के अलावा एक भाई और बहिन भी है जो विभिन्न खेलो में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीनों बहिन भाई बचपन से ही एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में आगे बढ़ते रहे। पिता ने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान और कम उम्र में ही खेल अकादमी में दिलाया दाखिला। निशा ने अपने खेल करियर की शुरुआत ताइक्वांडो से की थी। ताइक्वांडो में अपने प्रतिभा के दम पर दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। निशा के सफर को देखें तो काफी चुनौती पूर्ण रहा। खेल के साथ साथ राजनीतिक एवं निजी कारणों से आत्मविश्वास में कमी आई। एक समय ऐसा भी आया जब मन में खेल छोड़ने की भावना पैदा होने लगी। लेकिन पिता और कोच ने निशा के हौसले को टूटने नहीं दिया। परिवार के विश्वास के साथ दोबारा रिंग में उतरने की इच्छा शक्ति जाहिर की। वर्ष 2018 में निशा ने एक नए खेल मुक्केबाजी की शुरुआत की की। बढ़ती उम्र के साथ नए खेल में अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से ढालना एक अहम चुनौती थी। उन सब चुनौतियों पर कड़ी मेहनत और अभ्यास से पार पाया। वर्ष 2019 में मुक्केबाजी में अपना पहला राष्ट्रीय पदक हासिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विश्व चैंपियनशिप और वुशु में स्वर्णिम सफलता के साथ 2021 निशा के करियर के लिए ऐतिहासिक रहा, वर्ष 2021 में पोलैंड में आयोजित AIBA यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुक्केबाजी के साथ-साथ वूशु खेल में भी अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाया। वर्ष 2024 में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं 2025 में रजत पदक जीतकर अपनी क्षमता एवं प्रतिभा साबित की। वर्तमान में निशा अपनी ट्रेनिंग और मेहनत के दम पर ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी कर रही हैं। परिवार की बात करे तो माता पिता एवं तीनों भाई बहिन कोटा शहर से दुर दाढ़देवी क्षेत्र में खेत पर धर बनाकर रहते हैं। तीनों भाई बहिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। बड़ी बहिन निशा के साथ बात करे छोटी बहिन ईशा भी बॉक्सिंग, ताइक्वांडो एवं वुशु में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। सबसे छोटा भाई हेमन्त वुशुएवं ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:47:130
Report
MJManoj Jain
FollowMar 05, 2026 14:46:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 05, 2026 14:46:490
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 05, 2026 14:46:400
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:46:310
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 14:46:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:45:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 14:45:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:45:200
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 05, 2026 14:45:100
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report