Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001

कोटा ग्रामीण पुलिस के एरिया डोमिनेशन में 123 अभियुक्त गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद

RJRahul Joshi
Feb 23, 2026 12:34:27
Kota, Rajasthan
कोटा ग्रामीण पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई, 67 टीमों द्वारा हुई कार्रवाई में 425 स्थानों पर दी दबीश में 123अभियुक्त किए गिरफ्तार, हार्डकोर अपराधियों से तीन अवैध देशी पिस्टल किए बरामद,2चाकू 165पव्वे देशी शराब बरामद, इनामी अपराधी एवं स्थाई वारंटी की हुई गिरफ्तारी, ग्रामीण की साईबर एवं DST टीम भी रही अभियान में सक्रिय, कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर के निर्देशन पर हुई कार्रवाई, ट्रेनी RPS मदनलाल ढाका,CI मनोज सिकरवार एवं सुनील सिंह एवं समस्त थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित हुई टीमें
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSwapnil Sonal
Feb 23, 2026 13:53:25
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 23, 2026 13:53:15
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बीना क्षेत्र में जहां भारी ओलावृष्टि ने सफेद चादर बिछा दी, वहीं जिले के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बरसात से एक ओर मौसम सुहाना हुआ, लेकिन दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खास तौर पर तेलहन और दलहन की फसलें, विशेषकर अरहर की खेती, ओलों की मार से प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बीना क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने देखते ही देखते खेतों और सड़कों को सफेद कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों में अचानक ठंडक बढ़ा दी। लेकिन यह बदलाव किसानों के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत बनकर सामने आया है। खेतों में तैयार खड़ी तेलहन और दलहन की फसलें अब नुकसान के दायरे में हैं। अरहर की फसल, जो इस समय पकाव की अवस्था में है, ओलों की चोट से झुक गई है और दाने गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम का यही रुख रहा तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसान की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा खड़ा कर दिया है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 23, 2026 13:52:51
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की भैंसदेही पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 10 गौवंशों को मुक्त कराते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भैंसदेही पुलिस को देर रात सूचना मिली कि झल्लार से परतवाड़ा की ओर दो वाहनों में गोवंशों को अवैध रूप से महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। जांच में टाटा सुमो से 6 गौवंश और टाटा इंडिगो से 4 गौवंश बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने मोहम्मद जावेद,रिजमान खान और चिंटू कलमे को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र कत्ल खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए सभी 10 गौवंशों को गोशाला भेज दिया गया है,जबकि आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 23, 2026 13:52:31
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 23, 2026 13:52:19
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम — रामगंज निवासी 26 वर्षीय युवक शैलेन्द्र जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक कर्जदारों के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में एक महिला पर 15 लाख रुपये का होम लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 3 लाख रुपये ठगने का भी आरोप सामने आया है। परिजन शव को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विओं 01- मृतक शैलेन्द्र जाटव बीटीआई रोड स्थित रामगंज का निवासी था। वह कामायनी कॉम्प्लेक्स स्थित मास्टर पीस बैग की दुकान पर कार्यरत था। 21 फरवरी को वह रोजाना की तरह काम पर गया था, लेकिन दोपहर बाद से लापता हो गया। रात्रि में परिजनों को सूचना मिली कि शैलेन्द्र उर्फ गोलू सेठानी घाट, काले महादेव मंदिर के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही उसका बड़ा भाई कपिल जाटव मौके पर पहुंचा और उसे जिला चिकित्सालय लेकर गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। परिजन उसे एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 22 फरवरी को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विओं 02- परिजनों का आरोप है कि शैलेन्द्र पर कुछ कर्ज था और कर्जदारों द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी दबाव से तंग आकर उसने एसिड पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि एक महिला ने 15 लाख रुपये का होम लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 3 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि लोन स्वीकृत नहीं हुआ और रकम भी वापस नहीं की गई, जिससे युवक आर्थिक और मानसिक रूप से और अधिक परेशान हो गया था। घटना के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट (A1) – परिजन बाइट (A2) – हेमंत निसोद ( एएसआई कोतवाली )
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Feb 23, 2026 13:52:06
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 23, 2026 13:51:50
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र ग्राम कटरा में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुधा कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनके देवर ने जबरन शादी का दबाव बनाया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हुए।वहीं दूसरे पक्ष से अरुण कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाभी भैंस लेकर जा रही थीं, मना करने पर विवाद हुआ और झूठे आरोप लगाए गए। घटना बीते शाम की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनो पक्षो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाईट- सुधा कुशवाहा- भाभी(एक पक्ष) बाईट-अरुण कुशवाहा-(देवर-दूसरा पक्ष) बाईट-आदित्य पटले -एडिशनल एसपी
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Feb 23, 2026 13:51:36
Patna, Bihar:पटना सिटी रविवार देर रात रिसेप्शन पार्टी में हुई दो सगे भाइयों की हत्या के बाद सोमवार को फतुहा-जगनपुरा रोड पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतकों के परिजनों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। सड़क जाम होने से फतुहा-जगनपुरा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित वरीय पुलिस अधिकारी भी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम समाप्त कराने की कोशिश कि। हालांकि बड़ी संख्या में जमा हुए लोग कार्रवाई होने तक सड़क खाली करने को तैयार नहीं थे. लेकिन वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद जाम को खाली किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 13:49:49
uttrapradesh, Uttar Pradesh:मीरगंज। विकास क्षेत्र मीरगंज के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय चुराई दलपतपुर का सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल द्वारा निरीक्षण किया गया। संयुक्त सचिव अपराह्न करीब 12 बजे विद्यालय पहुंचे और विद्यालय की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षा-कक्षों, विज्ञान प्रयोगशाला, सांस्कृतिक गतिविधि कक्ष, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब सहित शासन द्वारा पीएम श्री स्कूलों के लिए निर्धारित 19 मानकों के आधार पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान वे कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा में गए, छात्र-छात्राओं से संवाद किया और शिक्षकों से शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी ली। छात्रों ने कक्षाओं में पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निरीक्षण के उपरांत संयुक्त सचिव ने विद्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और कहा कि यदि कोई छोटी-मोटी कमियां हैं तो उन्हें विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र दूर कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, उपजिलाधिकारी मीरगंज ए.के. सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता एवं खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा एवं विज्ञान अध्यापक डॉ. रोहिताश कुमार गंगवार ने संयुक्त सचिव को विद्यालय की उपलब्धियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Feb 23, 2026 13:49:45
Pendra, Chhattisgarh:पेंड्रा / स्लग - मौसम / 23 - 2 - 26 एंकर - इलाके में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद आसम‍ान में घने बादल छा गए और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई, जिससे पेंड्रा सहित आसपास के क्षेत्रों का मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के चलते लोग परेशान थे। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं वातावरण में ठंडक घुल गई। बाजारों और मुख्य चौक-चौराहों पर लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखा गया। किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया। मौसम के इस बदलाव से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह बद‍ल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। फिलहाल पेंड्रा और आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है।।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 23, 2026 13:49:31
Jaspur, Uttarakhand:लोकेशन – गदरपुर एंकर रीड –गदरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जलोनी लकड़ियों को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाखड़ा रेंज में प्लांटेशन क्षेत्र की सड़ी-गली लकड़ियां ग्रामीणों को न मिलने से नाराज़ लोगों ने रेंज अधिकारी का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के अंतर्गत आने वाली भाखड़ा रेंज में इन दिनों प्लांटेशन की सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई के दौरान प्लॉटों में पड़ी सड़ी-गली लकड़ियां आसपास के ग्रामीणों को जलाने के लिए दी जाती रही हैं, लेकिन इस बार ग्रामीणों को लकड़ी नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इन लकड़ियों को लकड़ी माफियाओं को बेच रहा है और गांव वालों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। इसी को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने सफाई प्लांटेशन मे पहुंचकर रेंज अधिकारी का घेराव किया और नाराज़गी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांटेशन क्षेत्र की लकड़ियां पहले की तरह ग्रामीणों को ही जलोनी हेतु दी जानी चाहिए। वहीं रेंज अधिकारी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी को भी लकड़ी नहीं बेची जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्लांटेशन में पड़ी लकड़ियां नियमानुसार ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएंगी। वाइट नवीन रौतेला रेंज अधिकारी भाखड़ा रेंज वाइट ग्राम प्रधान बेरिया वाइट क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिपुरा
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 23, 2026 13:49:14
Munger, Bihar:मुंगेर पुलिस ने नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया। शादीपुर मोहल्ले और कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में नकली सिगरेट, खाली डिब्बे, रैपर आदि बरामद हुए। पुलिस ने मो इकबाल और मो इरफी हासमी को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है कि वे नकली सिगरेट बनाकर मुंगेर सहित अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले चार महीनों से नकली सिगरेट के खिलाफ छापेमारियाँ चल रही हैं और कई लोग चिन्हित हुए हैं। पूर्व में 25 दिसम्बर को वासुदेवपुर नयागावं में छापेमारी से लाखों रुपये बरामद हुए थे और तीन लोग गिरफ्तार थे। 8 दिसम्बर 2025 को दिलावरपुरा दिलावरपुर मोहल्ले में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली सिगरेट और निर्माण के उपकरण मिले थे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top