Back
रामगंजमंडी मुक्तिधाम से अस्थियां फिर गायब, परिजनों में आक्रोश
RJRahul Joshi
Jan 06, 2026 08:15:39
Kota, Rajasthan
रामगंजमंडी, कोटा
मुक्तिधाम से लगातार तीसरी बार अस्थियां गायब
लीला बाई का 4 जनवरी को हुआ था अंतिम संस्कार
तीसरे दिन अस्थि संग्रह में मिली चिता स्थल खाली
परिजनों ने रामगंजमंडी थाने में दी शिकायत
15 दिनों में तीसरी घटना
सुरक्षा पर उठे सवाल,
रामगंजमंडी क्षेत्र के मुक्तिधाम से आ रही खबर न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और धार्मिक आस्था के साथ खुलेआम खिलवाड़ को भी उजागर करती है। यहाँ लगातार तीसरी बार मृतकों की अस्थियां और राख गायब होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 4 जनवरी को अंतिम संस्कार के बाद बुजुर्ग महिला लीलाबाई की अस्थियां एकत्र करने परिजन तीसरे दिन श्मशान पहुंचे लेकिन चिता स्थल से अस्थियां पूरी तरह गायब मिलीं। जिस जगह पर श्रद्धा, संस्कार और विश्वास जुड़ा होता है वहाँ ऐसी घटना ने परिजनों को गहरे सदमे और आक्रोश में डाल दिया है। आहत परिजनों ने इसे धार्मिक आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए रामगंजमंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर डिप्टी घनश्याम मीणा और रामगंजमंडी थानाधिकारी संदीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ जांच से श्रद्धालुओं का टूटा विश्वास लौट पाएगा? लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report