Back
खैरथल-तिजारा में युवक पर हमला, बदमाशों का VIDEO वायरल; इंसाफ की मांग तेज
KMKuldeep Malwar
Mar 24, 2026 10:01:14
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक बार फिर गुंडागर्दी का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहाँ एक युवक को कुछ लोग घेरकर बेरहमी से पीटकर भाग जाते है। वही इस वारदात का वीडियो भी अब सामने आया है, जिसमे साफ देखा जा सकता है कि इलाके में पुलिस का डर असामाजिक तत्वों से खत्म हो चला है। घटना 11 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन अभी तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलने से आज पीड़ित और उसका परिवार रोते बिलखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित शशांक कुमार जो हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है और भिवाड़ी के हेतराम चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वो 11 मार्च की रात करीब 9 बजे दुकान से घर लौट रहा था। तभी आलमपुर मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगा। सेक्टर-3 गर्ल्स स्कूल के पास पहुंचते ही हमलावर ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में 4 से 5 युवक मौके पर पहुंचे, जिनके हाथों में हॉकी और पाइप जैसे हथियार थे। इसके बाद सभी ने मिलकर शशांक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बेरहम था कि शशांक का दाहिना हाथ टूट गया और दाहिना पैर भी फ्रैक्चर हो गया, जबकि पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर तीन बाइकों पर सवार थे, जिनमें दो प्लेटिना और एक स्प्लेंडर बताई जा रही है, और किसी भी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना के तुरंत बाद फूलबाग थाने में शिकायत दी, लेकिन कई दिनों तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही उसका मेडिकल कराया गया। इससे नाराज होकर उसने भिवाड़ी एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 11:18:090
Report
1
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 24, 2026 11:17:590
Report
DRDivya Rani
FollowMar 24, 2026 11:17:090
Report
DRDivya Rani
FollowMar 24, 2026 11:16:210
Report
DRDivya Rani
FollowMar 24, 2026 11:16:130
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 24, 2026 11:16:010
Report
ADArjun Devda
FollowMar 24, 2026 11:15:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 24, 2026 11:15:240
Report
477
Report
313
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 24, 2026 11:06:42469
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 11:06:00359
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 24, 2026 11:05:32386
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 24, 2026 11:05:09414
Report