Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल सीज, CMHO ने कड़ा एक्शन लिया

ACAshish Chaturvedi
Oct 22, 2025 06:49:56
Karauli, Rajasthan
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सीज, सीएमएचओ ने की कार्रवाई, करौली। करणपुर मुख्यालय स्थित वालेर रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित एमडीएस यश हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल में डिलीवरी के बाद भर्ती एक प्रसूता मिली, जिसे सुरक्षित रूप से 108 एंबुलेंस से सीएचसी करणपुर पहुंचाया गया। प्राइवेट अस्पताल द्वारा मनमाने तरीके से इलाज की राशि वसूलने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की गई ।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Oct 22, 2025 09:07:12
Jaipur, Rajasthan:कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को छोटी काशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी को नवीन अत्र से तैयार पकवानों सहित अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। गोविंददेवजी के मंदिर में अन्नकूट उत्सव पर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में दोपहर 12 से रात्रि 12.30 बजे तक विशेष अन्नकूट झांकी के दर्शन हुए। ठाकुर श्रीजी को मूली, गाजर, आलू, मटर, पालक, मैथी, धनिया, मिर्च, फली सहित दो दर्जन से अधिक सब्जियां, 25 प्रकार के कच्चे भोग के व्यंजन और छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशेष झांकी के दौरान मंदिर पश्चिम द्वार पर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने गोवर्धन पर्वत और गाय के बछड़े की पूजा की। ठाकुरजी को करीब 350 सौ किलो प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इससे पूर्व सुबह ठाकुरजी का मंगला आरती के बाद पंचामृत से वेद मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 22, 2025 09:07:02
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर महंत डॉ.मनोरशरण दास महाराज ने दी जानकारी सीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर आराध्य देव श्री गोपीनाथ मंदिर, रघुनाथ मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। गोपीनाथ मंदिर में इस अवसर पर 21 क्विंटल अन्नकूट एवं 56 भोग का भव्य प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। महंत डॉ. मनोहरशरण दास महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में सजे आकर्षक श्रृंगार, दीपों की झिलमिलाहट और भक्ति संगीत के बीच वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। भक्तों ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए अपने जीवन में समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। नगर के अन्य मंदिरों—बालाजी, राधाकृष्ण, रामजानकी और ठाकुरजी मंदिरों—में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 22, 2025 09:06:10
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। चलती रोडवेज बस से महिला का सोने लॉकेट हुआ चोरी हो गया। घड़साना से रायसिंहनगर दवाई लेने आई थी 70 वर्षीय महिला यह चोरी की वारदात का शिकार हो गई। सूचना मिलने पर बस स्टैंड पर हेड कांस्टेबल प्यारेलाल के नेतृत्व में रायसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची है बस की तलाशी भी ली गई लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। बस में इस बार यात्रियों का कहना है कि एक दिन बसों में इस तरह से चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। एक संगठित गिरोह द्वारा इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल अभी घटना क्षेत्र को लेकर मामला दर्ज नहीं हुआ है। वही घटनाक्रम को लेकर भी घटनास्थल की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा महिला को समेजा कोठी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने को कहा गया है।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Oct 22, 2025 09:05:36
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Oct 22, 2025 09:04:04
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 22, 2025 09:03:54
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Oct 22, 2025 09:03:02
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में एक दूसरे पर पैर छोड़ने की दीपावली। जोखिम और रिस्क की दीपावली। आतिशबाजी कर बड़े फटाखे, रामबाण, रॉकेट जलते हुए एक दूसरे पर फैंके जाते हैं। पुलिस की मौजूदगी में होती है जोखिम की आतिशबाजी एक दूसरे पर। मूक दर्शक बनी होती है पुलिस। दमकल भी सुरक्षा को लेकर रहती है मौके पर तैनात। खरगोन के तवड़ी चौक पर हो रही जमकर एक दूसरे पर जलते फटाखे की दीपावाली। यही नहीं खुद पर जलते फटाखे की दीपावली के बाद पशुओं के साथ दीपावली की अनोखी परम्परा। गोबर के गोवर्धन के पूजन के साथ होती है अपने खेती के साथी पशुओं को शृंगार एवं सजाने के बाद पशु दौड़। इस दौड़ में पशुओं पर फेंके जाते हैं आतिशबाजी के फटाखे। भागते पशुओं को घेरकर नदी तक ले जाने की परम्परा। काफी उत्साह गोवर्धन पर्व पर होता है। खास परम्परा को लेकर लोग क्या कहते है खास रिपोर्ट खरगोन से। पढ़वा पर्व यानी गोवर्धन पूजन बड़ी दीपावली लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन होता है इस बार महालक्ष्मी पूजन दो दिनों तक होने से दीपावली के पांचवे दिन गोवर्धन पूजन किया गया। महिलाओं ने घर के आंगन के बहार गोबर के गोवर्धन बनाए उस पर अपनी कपास मक्का आदि की फसल को लगाकर आरती की परम्परा है द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को सुरक्षित बचाया था उसमें पशु ग्वाले एवं पूरी गोकुल बस्ती ने इंद्र कोप से बचाया था। उसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजन होता है धन्य धान्य और सभी की समृद्धि की कामना। फिर शुरू होता है एक दूसरे पर जलते पटाखे और पैर छोड़ने का दौर सचिन पाल बताते है गोकुल की तरह यह परम्परा है हिंगोट का रूप अब फटाखे ने ले लिया है पैर ने ले लिया है। खुश एवं उत्साह का पर्व इसी तरह मनाते है। जोखिम भी रहती है मगर सुरक्षा के साथ प्रतिवर्ष यह वर्षों वर्ष से होता आ रहा है। सचिन बताते है हमारे पूर्वज भी हिंगोट से यह दीपावली खेलते थे। रामदास धनगर बताते है द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण एवं ग्वालों पशुओं के साथ ही दीपावली मनाते थे। वैसे भी पशु धन से ही किसान की समृद्धि है। उसे दूध दही अमृत मिलता है इसलिए हमारे पशुओं की दीपावली होती है गोवर्धन पूजन के दिन पशुओं के साथ फटाखे एवं आतिशबाजी कर दीपावली मनाते है। दौड़ा दौड़ाकर आतिशबाज़ी पर कहते है अपनत्व दिखता है पशु भी उत्साह से झूमते है。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 22, 2025 09:01:40
Noida, Uttar Pradesh:दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में एक दर्दनाक घटना घटी। पत्नी से नाराज एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। CCTV में युवक डीजल डालते और आग लगाते दिख रहा है, वह सड़क पर भागता रहता है। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग कपड़े और मिट्टी डालते हैं और पुलिस को सूचना दी गई। 112 डायल की टीम मौके पर पहुँची और झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई, जो मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का निवासी था और नंदग्राम के नूरनगर में शिव डेयरी के पास किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पड़ोसियों के अनुसार वह अधिकतर समय घर से बाहर रहता था और कभी-कभी ही घर आता था। दीपावली की रात लगभग दो बजे वह शराब के नशे में घर पहुँचा और पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। गुस्से में टिंकू ने धमकी दी कि अगर दरवाजा नहीं खोला गया तो वह खुद को आग लगा लेगा; उसके पास डिब्बे में डीजल भी था। पत्नी के न मानने पर उसने डीजल खुद पर उंडेल लिया और माचिस लगाकर आग लगा ली। CCTV फुटेज में उसे जलती हालत में सड़क पर दौड़ते और पड़ोसियों के दरवाजे पीटते हुए देखा गया। आग बुझाने के बाद युवक अस्पताल पहुँचा, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। ACP नंदग्राम उपासना पांडेय ने कहा कि CCTV फुटेज साफ दिखाते हैं कि उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई। डीसीपी सिटी धवन जायसवाल ने कहा कि शुरुआती जांच आत्मदाह के संकेत दे रही है। पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top