Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
भोपाल में पैनिक बुकिंग से LPG सिलेंडर डिलीवरी बाधित, अफवाहों ने लोगों को डराया
PSPramod Sharma
Mar 27, 2026 08:47:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
पैनिक बुकिंग की बाढ़, भोपाल में कुल 45 गैस एजेंसी है जिन पर हर दिन 12 हजार सिलेंडर की सप्लाई होती है पर अफवाह के चलते बुकिंग हर दिन 30 हजार पार पहुंच गयी है. MP में लोग डर के चलते बुकिंग कर रहे है जब गैस सिलेंडर की डिलिवरी घर पहुच रही है तो डिलेवरी रिजेक्ट कर रहे है... जरूरत नही होने के बाबजूद भी लोग डर कर बुकिंग कर रहे है... जबकि वास्तविक जरूरतमंद इन पैनिक बुकिंग करने वालों के चक्कर में परेशान है. गैस एजेंसी मैनेजर शंकर कांटे ने कहा हमारी एजेंसी पर 1200 से ज्यादा पैनिक बुकिंग आई है... लोग जरूरत न होने पर भी एलपीजी बुकिंग कर रहे है जब हम सिलेंडर घर पहुचा रहे है तो लोग डिलेवरी लेने से मना कर रहे है. लोगो को जरूरत फिर भी बुकिंग... घर मे सिलेंडर भरा हुआ इसके बाद भी कर रहे बुकिंग... अफवाह गैंग ने लोगो को कैसे जकड़ लिया चलिए हम आपको बताते है... भोपाल का नेहरू पंचशील नगर गैस डिलेवरी वाहन पहुचा, डिलेवरी मैन ने सिलेंडर लेते दिखाए पर एमके चौहान ने सिलेंडर लेने से मना कर दिया और कहा कि अभी सिलेंडर खाली नही बाद में लेंगे. बाकायदा डिलेवरी मैन को राशिद पर लिखकर दिया. सिलेंडर डिलेवरी मैन अनिल के साथ प्रमोद पहुंचे चंद्र मोहन नागेश के घर दुर्गम रास्ते से होकर... अनिल सिलेंडर कंधे पर टांग नागेश के घर पहुँचे पर नागेश ने सिलेंडर लेने से मना कर दिया और कहा बाद में لेंगे... कैमरे पर सरकारी नौकर होने के चलते गोल मोल जबाब दिया मजबूरन सिलेंडर डिलेवरी मैन वापस ट्रक तक ले आया. डिलेवरी रसीदों का जखीरा दिखाते हुए डिलेवरी मैन अनिल ने कहा सिलेंडर कमी की अफवाह से लोग डरकर सिलेंडर बुक कर रहे और जब घर देने पहुच रहे है सिलेंडर लेने से मना कर रहे क्योंकि इनके घर मे खाली नही सिलेंडर नहीं है. अनिल ने कहा मैं भरे सिलेंडर लेकर ट्रक से घर घर जा रहा हूँ कहीं कोई सिलेंडर की कमी नही है...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Mar 27, 2026 10:02:33
Siwan, Bihar:एंकर बिहार के सिवान जिले में आज भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया, जहां चारों ओर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शोभा यात्रा की शुरुआत सिवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान से की गई। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कई जगहों पर डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रामधुन बजाई जा रही थी। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखे। पूरे रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वे शोभा यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और लोगों को राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। पूरे शहर में शोभा यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दुकानों और घरों को भी सजाया गया था और लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस आयोजन का स्वागत किया। बच्चे भगवान श्रीराम और हनुमान के वेश में नजर आए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कुल मिलाकर, सिवान में निकाली गई भगवान श्रीराम की यह शोभा यात्रा आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आई। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि धार्मिक पर्व लोगों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने का काम करते हैं।
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 27, 2026 10:02:12
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:बाबड़िया में भीषण आग: 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, फायर बिग्रेड की गाड़ी भी हुई खराब सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम बाबड़िया में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई खेत इसकी चपेट में आ गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे किसानों के प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। ग्रामीणों ने अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस भीषण आगजनी में करीब 50 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के दौरान सिवनी मालवा से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग बुझाने के बीच खराब हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद आग बुझाने में और परेशानी बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने टैंकर और पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सिवनी मालवा से बाबड़िया जाने वाले मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो गया। आग बाबड़िया से बढ़ते हुए सिवनी मालवा बायपास तक पहुंच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम कांसखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसे रोक पाना लगभग असंभव हो गया। किसानों की करीब तीन महीने की मेहनत कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इटारसी से भी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 27, 2026 10:02:07
Bhiwani, Haryana:भिवानी -पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ -सभी वाहना चालकों को मिल रहा तेल -संचालक बोले- भरपूर सप्लाई आ रही, कोई किल्लत नहीं भिवानी में पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसका एक कारण ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत का एक अंदेशा भी माना जा रहा है। हालांकि भिवानी में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लाइने लग रही है और गैस के लिए भी लाइने लग रही हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें सप्लाई मिल रही है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे गांव तिगड़ाना निवासी कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें तेल उपलब्ध मिला है। अभी तक कोई किल्लत महसूस नहीं हो रही, वाहनों में तेल डल रहा है। लोगों में अफवाह है कि लॉकडाउन लग जाए। अभी तक ऐसी दिक्कत नहीं है। लोग शांति बनाए रखें और अपनी जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें। मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पहुंचे भिवानी निवासी संजय ने बताया कि पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं हैं। लेकिन जनता ही ज्यादा पैनिक में हैं। पेट्रोल मिल रहा है ओर जितना चाहे उतना मिल रहा है। कोई दिक्कत नहीं है। जितनी आवश्यकता है उतना ही तेल लें, ताकि सभी लोग तेल डलवा सके। जिससे किसी का काम ना रुके। भिवानी के दिनोद गेट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप संचालक राजेश गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की कोई दिक्कत नहीं है। भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। लोगों से एक ही आग्रह है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपनी जरूरत का ही ना ले। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई मिल रही है। पंप पर पहुंचने वाले सभी वाहन चालकों को तेल दिया जा रहा है。
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 27, 2026 10:01:42
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, लिफ्ट में फंसे बच्चे और महिलाएं चीख पुकार से गूंजा टावर,नवरात्रि के दिन कन्या पूजन को जा रहे बच्चे लिफ्ट में फंसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट रुकने के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राईड सोसाइटी के टावर ए में लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई जिसमें कई छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थी बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे कन्या पूजन में शामिल होने के लिए दूसरे टावर में जा रहे थे तभी लिफ्ट अचानक बंद होगी और सभी लोग उसमें कैद हो गए। लिफ्ट के रुकते ही छोटे बच्चे और महिलाएं घबरा गई और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। लेकिन कोई भी सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस कर्मचारियों उनकी आवाज सुनकर नहीं आया लिफ्ट में फंसी लोगों का आरोप है कि अलार्म बटन दबाने के बाद भी काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली। जिससे लिफ्ट में फंसे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगे वही छोटे-छोटे बच्चे डर के कारण जोर-जोर से रोने लगे। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट काफी देर तक बीच में रुकी रही जिससे अंदर फंसे लोगो की हालत बिगड़ने लगी छोटे बच्चे डर के कारण जोर-जोर से रोने लगे लिफ्ट के अंदर से लगातार आवाज़ आनी शुरू हो गई जब टावर में मौजूद अन्य लोगों ने यह शोर सुना तो मौके पर भीड़ जमा हो गई हर कोई किसी तरह फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गया लेकिन लिफ्ट पूरी तरह जाम हो चुकी थी। कडी मशक्कत के बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों और लिफ्ट स्टाफ कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट से बाहर निकलते ही कई बच्चों की हालत रोने के कारण खराब हो गई थी जबकि महिलाओं को बाहर निकाल कर एक तरफ बैठाया और पानी पिलाया गया थोड़ी देर बाद जाकर सभी लोगों ने राहत की सांस ली। सोसायटी की एओए प्रेसिडेंट सीमा भंडारी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार लिफ्ट के अचानक बंद होने और फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं 7 मार्च को टावर ए की एक लिफ्ट अचानक नीचे गिरने जैसी स्थिति में आ गई थी इसके अगले दिन 8 मार्च को भी कई बार लिफ्ट में लोग फं गए थे इन घटनाओं के बाद भी ना तो बिल्डर ने मेंटेनेंस सुधार और ना ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हिमालय प्राईड सोसाइटी में करीब 1100 से अधिक परिवार रहते हैं जिनमें बच्चे बुजुर्ग और बीमार लोग भी शामिल हैं लिफ्ट का बार-बार खराब होना उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है।इस घटना में सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन यह साफ हो गया है कि सोसायटी की लिफ्ट व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाही का शिकार है।बार-बार हो रही घटनाओं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 27, 2026 10:00:34
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र बौलिया कॉलोनी के पास एक पोखरे के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध स्थितियों में लाश पेड़ से लटकती मिली। गले में फंदा होने के कारण शुरुआती तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई गई लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजे जा रहे हैं लेकिन किसी ने पहचान से इनकार कर दिया। घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। निमिष पाटिल, एसपी सिटी गोरखपुर ने कहा प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है; फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 09:54:57
Alwar, Rajasthan:अलवर में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट अलवर में एक बार फिर पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर को घेरकर सघन जांच अभियान शुरू किया गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है और परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटा हुआ है。 बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी, लेकिन उस मामले में अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हो सका है। इसके साथ ही तीन बार मिनी सचिवालय को भी बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी 。 मौके पर पहुंचे कोतवाल रमेश सैनी ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें。
409
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 27, 2026 09:54:42
Panna, Madhya Pradesh:राममय हुआ बुंदेलखंड का पन्ना, दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान श्री राम का हुआ जन्म। बुंदेली भजन और राजशाही जमाने की परंपरा का संगम दिखाई दिया मंदिर में। मंदिरो की नगरी पन्ना में चैत्र नवरात्रि में आज नवमी के दिन श्री राम जन्मोत्सव का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर में प्रसिद्ध प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन समारोहपूर्वक हुआ। दोपहर 12:00 बजते ही प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के गुंजायमान भजन से भगवान राम की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखाई दिए। इस जन्मोत्सव में पन्ना राजघराने के सदस्य सहित, जिला कलेक्टर और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। महिलाएं बुंदेली मंगल गीतों के साथ भगवान का स्वागत کرتی हैं। भगवान रामलला के एक दर्शन पाने लोग बहुत अधिक संख्या में यहां पहुंचते हैं और जन्मोत्सव के बाद उनका सविधि पूजन किया जाता है, और उसके बाद उपस्थित हुए सभी लोगों को प्रसाद वितरण भी किया जाता है। आज शाम को संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा रामलीला नाटिका का आयोजन भी राम मंदिर प्रांगण में किया गया है।
402
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 27, 2026 09:54:25
Shivpuri, Madhya Pradesh:सेलिब्रेशन गार्डन के पास कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटी गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई घटना। शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलिब्रेशन गार्डन के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आगे जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती कोली उम्र 23 वर्ष पुत्री पदमसिंह कोली, निवासी कत्थामील अपनी मां राजकुमारी कोली के साथ गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से माधव चौक की ओर जा रही थीं। सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही वे सेलिब्रेशन गार्डन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक MP 07 M 0007 के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं। हादसे में आरती के माथे, गाल और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां राजकुमारी के सिर और हाथों में चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पड़ोसी प्रदीप जाटव ने तुरंत घायल मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात 11 बजे मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
260
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 27, 2026 09:54:04
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर ग्रामीण की नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक (SP) पी.डी. नित्या शुक्रवार को अचानक बालेसर पुलिस थाने पहुँचीं। पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के अपने पहले औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। थाने पहुँचे पर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते द्वारा एसपी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी नित्या ने थाने के रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात, पुलिस बैरक और स्वागत कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन डेस्क की सक्रियता जांची और निर्देश दिए कि थाने आने वाले हर फरियादी की सुनवाई पूरी संवेदनशीलता के साथ की जाए। नवनियुक्त एसपी नित्या ने वर्षों से लंबित पड़े मुकदमों का शीघ्र निस्तारण कर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने पर जोर देते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। साथ ही एसपी ने समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय कायम करने का मंत्र दिया। बाइट: पीडी नित्या जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण
374
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 27, 2026 09:53:52
Baran, Rajasthan:गेंहू समर्थन मूल्य खरीद के स्लॉट बुकिंग के विरोध में उतरे किसान, पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन बारां के ​समरानियां क्षेत्र में रबी फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं को लेकर घमासान शुरू हो गया है। नई 'स्लॉट बुकिंग' प्रक्रिया के विरोध में समरानियां कस्बे के दर्जनों किसानों ने मोर्चा खोल दिया। किसानों ने कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्रित होकर नई व्यवस्था के प्रति भारी रोष जताया और购खرید केंद्र प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की。 किसानों का मुख्य आरोप है कि नई ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया जटिल है और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। क्षेत्र के अधिकांश किसान इतने तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं कि वे स्वयं ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकें। एफसीआई द्वारा पोर्टल खोलने का कोई निश्चित समय या तारीख तय नहीं है। बिना सूचना के पोर्टल खुलने और बंद होने से आम किसान प्रक्रिया से वंचित रह रहे हैं। किसानों ने गंभीर आरोप लगाया कि विभाग द्वारा कथित तौर पर व्यापारियों को गुपचुप सूचना दी जा रही है। इससे किसानों की जगह बड़े व्यापारी अपना स्लॉट बुक कर रहे हैं, जिससे यह व्यवस्था सीधे तौर पर बिचौलियों को फायदा पहुँचा रही है。
485
comment0
Report
Advertisement
Back to top