Back
मण्डरायल में RSS का पथ संचलन: लोगों ने पुष्पवर्षा से किया गर्मजोशी से स्वागत
ACAshish Chaturvedi
Oct 10, 2025 14:01:22
Karauli, Rajasthan
जिला करौली
एंकर इंट्रो - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर, संघ के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को मण्डरायल कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन निकाला। राष्ट्रीय भाव के संचलन गीत की धुन और घोष के ताल पर कदमताल करते स्वयंसेवकों का आमजनों और मातृशक्ति ने दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा करके गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और राष्ट्रभक्ति के जयकारे लगे, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा。
संचलन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर विभाग के सहविभाग कार्यवाह भरतलाल रानीपुरा, सन्त मधुसूदन महाराज और मण्डरायल खण्ड कार्यवाह चन्द्रपाल सिंह ने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया。
दोगुने उत्साह से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान
स्वयंसेवकों को पाथेय देते हुए सहविभाग कार्यवाह भरतलाल रानीपुरा ने दशहरे को सीमोल्लंघन का पर्व बताते हुए कहा कि 1925 में इसी शुभ दिन पर डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्र को परम वैभवशाली बनाने के लक्ष्य के साथ संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि आज संघ दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन है。
संघ के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अब दोगुनी ताकत से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। रानीपुरा ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ ने जनजागरण हेतु 'पंच परिवर्तन' का संकल्प लिया है। स्वयंसेवकों को अब सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का जागरण और नागरिक शिष्टाचार के उद्देश्यों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि मण्डरायल में जनता के विश्वास के कारण ही इतना शानदार पथ संचलन निकल सका。
पथ संचलन में विभाग मुख्यमार्ग प्रमुख नरेश सिंह, करौली जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शान्तनु कुमार समेत 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन प्रमुख रास्तों से होकर गुजरा, जिसका नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 10, 2025 19:01:3914
Report
SKShivam Kumar1
FollowOct 10, 2025 19:01:24Noida, Uttar Pradesh:NEW YORK (USA): INDIAN PARLIAMENTARY DELEGATION LED BY BJP LEADER PP CHAUDHARY INTERACTS WITH AMERICAN-INDIAN COMMUNITY.
10
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 19:01:170
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 10, 2025 19:01:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 10, 2025 19:00:46Noida, Uttar Pradesh:4 IPS अधिकारियों का तबादला
आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय
विक्रांत वीर –DCP लखनऊ
अनिल सिंह –पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय
अनिरुद्ध –कमांडेंट 28 वी वाहिनी PAC
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 10, 2025 19:00:370
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 10, 2025 19:00:250
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 10, 2025 19:00:150
Report
6
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 10, 2025 18:46:190
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 10, 2025 18:46:110
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 10, 2025 18:45:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowOct 10, 2025 18:45:460
Report
MGMOHIT Gomat
FollowOct 10, 2025 18:45:330
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 10, 2025 18:45:190
Report