Back
रामप्यारी देवी ने 6 लाख की आभूषण बेचकर गांव के स्कूल के लिए कमरा बनवाया
ACAshish Chaturvedi
Jan 30, 2026 15:47:12
Karauli, Rajasthan
पॉजिटिव सोच की मिसाल बनी सिंघानिया गांव की बुजुर्ग महिला रामप्यारी देवी। जिला करौली। शिक्षा के लिए एक अनोखी मिसाल सामने आई है। 80 साल की रामप्यारी देवी ने अपने जीवनभर के जमा किए गए 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बेचकर सरकारी स्कूल में कक्षा-कक्ष निर्माण करवाने का फैसला लिया है। गांव सिंघनिया में शिक्षा के प्रति त्याग और समर्पण की यह कहानी प्रेरणा बन गई है। रामप्यारी देवी ने अपने निजी आभूषण बेचकर गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नया कमरा बनवाने का संकल्प लिया है। रामप्यारी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। विवाह के कुछ समय बाद ही पति से तलाक हो गया और तब से वह अपने पीहर में रह रही हैं। लेकिन कठिनाइयों के बावजूद उनका सपना यही रहा कि गांव का कोई भी बच्चा, चाहे बेटी हो या बेटा, शिक्षा से वंचित न रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा गांव स्कूल परिसर में मौजूद था, उसी दौरान रामप्यारी देवी ने सैकड़ों लोगों के सामने 6 लाख रुपए की लागत से कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा कर सभी को भावुक कर दिया। अगले ही दिन उन्होंने गांव के पंच-पटेल और ग्रामिणों को साथ लेकर बाजार जाकर अपने सोने-चांदी के गहने बेच दिए और पूरी राशि स्कूल निर्माण के लिए सौंप दी। रामप्यारी देवी का कहना है कि उनके बचपन में स्कूल नहीं थे, इसलिए वह पढ़ नहीं पाई। आज सरकार ने अच्छे इंतज़ाम किए हैं, वह चाहती है कि उनके गांव का कोई भी बच्चा पढ़ाई से पीछे न रहे। स्कूल में बैठने के लिए कमरे हों, यही उनका सपना है। रामप्यारी देवी की इस पहल से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान बताया है। जहां एक ओर लोग अपने गहने सहेजकर रखते हैं, वहीं सिंघनिया की रामप्यारी देवी ने उन्हें बेचकर भविष्य गढ़ने की नींव रख दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRavi sharma
FollowJan 30, 2026 16:50:570
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 16:50:350
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowJan 30, 2026 16:49:070
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 30, 2026 16:48:510
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 30, 2026 16:48:380
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 30, 2026 16:48:310
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 30, 2026 16:48:180
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 30, 2026 16:47:580
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 30, 2026 16:47:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 30, 2026 16:47:170
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 30, 2026 16:47:030
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJan 30, 2026 16:46:310
Report
MVManish Vani
FollowJan 30, 2026 16:45:510
Report
OBOrin Basu
FollowJan 30, 2026 16:45:350
Report