Back
करौली- सवाई माधोपुर के ग्रामीण डूंगरी बांध को निरस्त करने की मांग
ACAshish Chaturvedi
Nov 30, 2025 12:48:11
Karauli, Rajasthan
पीकेसी लिंक परियोजना के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध का मामला, प्रभाविt गांवों के किसानों और प्रशासन के बीच बैठक का हुआ आयोजन, जिला करौली. एंकर इंट्रो - करौली और सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर पीकेसी लिंक परियोजना के तहत प्रस्तावित डूंगरी बांध को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ रहा है. रविवार को करौली कलेक्ट्रेट के सूचना केंद्र सभागार में प्रभावित गांवों के किसानों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने परियोजना को लेकर अपनी आपत्तियां स्पष्ट रूप से रखीं. करौली–सवाई माधोपुर जिले के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने बैठक में मांग रखी कि पीकेसी लिंक परियोजना में प्रस्तावित डूंगरी बांध को तत्काल निरस्त किया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि बांध बनने की स्थिति में बड़ी संख्या में वे किसान प्रभावित होंगे, जिनका जीवन पूरी तरह खेती पर आधारित है. उनका तर्क था कि परियोजना का निर्माण उसी स्थान पर होना चाहिए, जहां इसका प्रारंभिक उद्घाटन किया गया था, यानी चंबल क्षेत्र में. बैठक के दौरान 21 सदस्यीय कमेटी के मुखिया हेमराज दिवाकर ने स्पष्ट कहा कि डूंगरी बांध बनने से कई गांवों की कृषि भूमि डूब क्षेत्र में चली जाएगी, जिससे ग्रामीणों की आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 21 या 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को समय देने की मांग भी रखी, ताकि वे अपनी आपत्तियां सीधे सरकार के सामने रख सकें. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को सौंपते हुए यह भी आग्रह किया कि जनभावनाओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ उनके प्रतिनिधिमंडल को सीएम से मिलने के लिए समय उपलब्ध कराया जाए. जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में बांध से जुड़ा कोई सर्वे कार्य नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना से केवल 16 गांव प्रभावित होने का अनुमान है। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि वे ग्रामीणों की भावनाओं और उनकी आपत्तियों से सरकार को अवगत कराएंगे और सीएम से मुलाकात के लिए समय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे. बैठक में करौली और सवाई माधोपुर जिले के कई प्रभावित गांवों के किसान मौजूद रहे। वहीं, डीएसपी अनुज शुभम, सपोटरा थाना अधिकारी अबजीत कुमार, तहसीलदार दीपक कुमार, मुकेश भूप्रेमी सवाई माधोपुर, प्रोफेसर हेमराज दिवाकर, तेजराम पटेल बुकना, हंसराज सिंगर पुरा, जगदीश पटेल, भरत मीना जोडली, रूप सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowDec 12, 2025 10:02:440
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 12, 2025 10:02:330
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 12, 2025 10:02:140
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 12, 2025 10:01:490
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 12, 2025 10:01:330
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 12, 2025 10:01:180
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 12, 2025 09:52:560
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 12, 2025 09:52:360
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 12, 2025 09:52:020
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 12, 2025 09:51:530
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 12, 2025 09:51:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 12, 2025 09:50:470
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 12, 2025 09:50:090
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 12, 2025 09:49:510
Report