Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

करौली के कैला देवी मेला: कलेक्टर नीलाभ सक्सैना बाइक से व्यवस्थाओं का जायजा

ACAshish Chaturvedi
Mar 15, 2026 04:46:04
Karauli, Rajasthan
करौली । कैला देवी मेले का निरीक्षण, कलेक्टर नीलाभ सक्सैना बाइक से कर रहे निरीक्षण, करौली से कैला देवी तक बाइक से व्यवस्था का ले रहे जायजा, फुटपाथ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा, 16 मार्च से शुरू होगा केला देवी मेला, मेले में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का ले रहे कलेक्टर जायजा,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Mar 15, 2026 05:50:33
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों के लिए केंद्र की सरकार को जवाबदेह ठहराया है तथा कहा है कि सरकार के लोगों और उनके मंत्रियों के बीच ही सामंजस्य का अभाव है। स्थितियां यह है कि केंद्र की सरकार आज पूरे देश में घरेलू गैस के लिए मारामारी की स्थिति है। लेकिन केंद्र की सरकार विपक्ष को नसीहत दे रही है। बता दे कि कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने करगहर के अख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में संबंधित विभाग के मंत्री का कुछ और बयान आता है, जबकि संसदीय कार्य मंत्री का अलग बयान है। आज इसी का फायदा उठाकर भारत सरकार ने घरेलू रसोई गैस तथा कमर्शियल रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। ऐसे में किस पर भरोसा किया जाए। अपने तमाम नाकामियों का ठीकरा कभी कांग्रेस, कभी राहुल गांधी, कभी तेजस्वी प्रसाद यादव व पर फोड़ने वाले यह सत्ता के लोग अब पूरी तरह से आत्म समर्पण कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का नाम नरेंद्र है तथा काम सरेंडर वाला है。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 15, 2026 05:49:46
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --धनबाद के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिन्हा होमियो क्लिनिक के समीप स्थित केएमसीएल के बंद पड़े गोदाम में अचानक आग लग गईं।आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मैथन से पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शाम होते ही गोदाम में फिर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर चिंता जताने लगे।स्थानीय लोगों के अनुसार इस गोदाम में पहले भी आग लग चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों की हरकत के कारण यह घटना हुई होगी। बताया जाता है कि बंद पड़े इस गोदाम में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोदाम के अंदर केएमसीएल के प्लांट से संबंधित लकड़ी और रबर जैसे ज्वलनशील सामान भी रखे हुए हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई।इधर, बीती रात कुमारधुबी चौक स्थित अखिलेश फ्लॉवर दुकान में भी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी। हालांकि कुमारधुबी पुलिस की तत्परता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
85
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 15, 2026 05:49:09
Saharanpur, Uttar Pradesh:दिल्ली की शाही जामा मस्जिद में आयोजित रोज़ा इफ्तार पार्टी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस इफ्तार पार्टी में केवल वीवीआईपी लोगों की मौजूदगी और मस्जिद जैसे मुक़द्दस मक़ाम का इस अंदाज़ में इस्तेमाल लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है। आम लोग इस पर तरह-तरह की राय ज़ाहिर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी आलिम, मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सख़्त टिप्पणी करते हुए अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग उनसे इस मसले पर राय मांग रहे हैं, इसलिए उनका रुख़ बिल्कुल वाज़ेह है। मौलाना ने कहा कि “हमारी बात बिल्कुल साफ़ है कि मस्जिद अल्लाह का घर है। यह तरबियत, इबादत, इंसाफ़ और बराबरी की जगह है। मस्जिद के माहौल में लोगों को दर्जों और केटेगरी में बाँटना सरासर ग़लत है। रोज़ा इफ्तार कराना बेशक बहुत बड़ा सवाब का काम है, लेकिन यह भी याद रखा जाना चाहिए कि इफ्तार का सबसे पहला हक़ ग़रीबों, मिस्कीनों और ज़रूरतमंद रोज़ेदारों का है। अगर मस्जिदों में इफ्तार का निज़ाम भी रसूख़, शोहरत और खास लोगों तक सीमित हो जाए, तो यह मस्जिद की रूह और रमज़ान के पैग़ाम—दोनों के ख़िलाफ़ है।” उन्होंने आगे कहा कि रमज़ान हमदर्दी, मुसावात और इंसानी बराबरी का महीना है। ऐसे में मस्जिदों को आम मुसलमानों, खास तौर पर ग़रीब और ज़रूरतमंद तबक़े के लिए खुला और अपनापन देने वाला मरकज़ बने रहना चाहिए, न कि केवल रस्मी या वीआईपी जमावड़ों का मंच।
84
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 15, 2026 05:48:25
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक आर्केस्ट्रा के गाने की धुन पर फायरिंग कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या वार्ड नंबर 08 में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते। वायरल वीडियो में एक युवक हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत अंतर्गत अयोध्या वार्ड नंबर 08 निवासी स्व राम नरेश सिंह के पुत्र बमबम सिंह के रूप में की जा रही है। शादी जैसे पवित्र और सामाजिक कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही पूर्ण हरकत से ग्रामीणों में नाराजगी है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।
24
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 15, 2026 05:48:10
New Delhi, Delhi:24 साल पुराने बैंक फ्रॉड केस में फरार आरोपी गिरफ्तार...CBI ने मुंबई से दबोचा.. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने 24 साल पुराने बैंक फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है। हरपाल सिंह आहूजा इस मामले में घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) था और पिछले करीब 11 साल से कानून से बचता फिर रहा था। CBI के मुताबिक, इस बैंक धोखाधड़ी के मामले में केस 27 अप्रैल 2001 को दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने 19 मार्च 2003 को हरपाल सिंह आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बताया गया है कि हरपाल सिंह आहूजा इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता था। CBI ने बताया कि ट्रायल के दौरान साल 2014 में हरपाल सिंह आहूजा फरार हो गया था। इसके बाद 2 अगस्त 2014 को गाजियाबाद की CBI की विशेष अदालत ने उसे Proclaimed Offender घोषित कर दिया। बाद में अदालत ने 1 अगस्त 2017 को उसके खिलाफ ओपन डेटेड अरेस्ट वारंट भी जारी किया था। इस बीच, मामले में बाकी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल पूरा हो चुका है, लेकिन हरपाल सिंह आहूजा की गैरमौजूदगी की वजह से उसके खिलाफ सुनवाई अब तक लंबित थी। CBI की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एजेंसी के अनुसार, पिछले 11 सालों के दौरान आरोपी मुंबई और फरीदाबाद के बीच लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके। काफी कोशिशों और लगातार ट्रैकिंग के बाद CBI ने उसे आखिरकार 12 मार्च 2026 को मुंबई के कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गाजियाबाद लाया गया, जहां उसे CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
77
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 05:47:31
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ एडीजे न्यायालय परिसर में इस वित्तीय वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परिवहन विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लोक अदालत के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। बैंक ऋण वसूली के कई मामले भी समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए तथा अनेक मामले मौके पर ही निस्तारण हुए। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सुलभ एवं किफायती समाधान संभव होता है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम होता है और आमजन को शीघ्र राहत मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी विभागों का सहयोग रहा।
114
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 15, 2026 05:47:12
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के राजकीय सरदार स्कूल प्रांगण में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में “विकसित राजस्थान रन-2026” के तहत जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन किया गया। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली से जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। दौड़ सरदार स्कूल से प्रारम्भ होकर अग्रेसन तिराहा से मुख्य बाज़ार होते हुए राजकीय एलबीएस कॉलेज कोटपूतली पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग विकास एकता और जनभागीदारी के उत्साह से सराबोर रहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, आयुक्त नगर परिषद अरुण शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा आदि अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह कार्यक्रम चलेंगे जिनका समापन 19 मार्च को होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को डीनॉ रविकांत जांगिड एवं शारीरिक शिक्षक द्वारा व्यायाम एवं प्राणायाम करवाकर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश भी दिया गया। प्रियंका गोस्वामी जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़
36
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 15, 2026 05:46:58
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में “विकसित राजस्थान रन-2026” के तहत रविवार को जिला स्तरीय दौड़ کا आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया एवं एसपी बी आदित्य ने हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना किया। दौड़ जिला कलेक्ट्रेट से आंबेडकर चौराहा होते हुए गांधी चौराहे स्थित नगर परिषद पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा मार्ग विकास, एकता और जनभागीदारी के उत्साह से सराबोर नजर आया। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट एवं जिला प्रशासन के विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, एनसीसी, विभिन्न संगठनों के सदस्यों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने कहा कि विकसित राजस्थान रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
67
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 15, 2026 05:46:39
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार देर रात जयपुर, टोंक, अजमेर और दौसा सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में एक मौसम प्रणाली सक्रिय है, जिसका प्रभाव 15 मार्च तक बना रह सकता है। इसके चलते आज प्रदेश के करीब 10 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमे गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर जिले शामिल है जहाँ आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। झुंझुनूं में 12.5 मिलीमीटर और पिलानी में करीब 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में फिर आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
96
comment0
Report
Advertisement
Back to top