Back
करौली विधानसभा क्षेत्र: कांग्रेस की पुनरीषण बैठक, बीएलए बूथ अध्यक्षों को मतदाता जोड़ने का निर्देश
ACAshish Chaturvedi
Nov 23, 2025 14:02:02
Karauli, Rajasthan
विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक,
बीएलए और बूथ अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा मतदाता जोड़ने के निर्देश,
जिला करौली
पूर्व विधायक लाखन सिंह
बैठक में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लाखन सिंह ने सभी बीएलए और बूथ अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ पर पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने में मदद करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर वोट चोरी करने की कोशिश कर रही है, जिसे मिल-जुलकर रोकना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने पर जोर दिया।
प्रभारी हिममत सिंह चौधरी ने सभी से एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिक लक्ष्य है, जिसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका सक्रिय रूप से निभानी होगी।
प्रदेश कांग्रेस सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज ने एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि बीएलए या बूथ अध्यक्षों को किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या आती है तो वे उसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ साझा करें, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लज्जाराम वर्मा, विष्णम्बर शर्मा, पूर्व सभापति प्रतिनिधि अमीनुद्दीन खान, नगर परिषद उपसभापति सुनील सैनी, करौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल माली, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
206
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 23, 2025 15:17:200
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 23, 2025 15:17:070
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 23, 2025 15:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 23, 2025 15:16:450
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 23, 2025 15:16:330
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 23, 2025 15:16:230
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 23, 2025 15:15:540
Report
PTPreeti Tanwar
FollowNov 23, 2025 15:15:230
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 23, 2025 15:15:110
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 23, 2025 15:02:4830
Report
D1Deepak 1
FollowNov 23, 2025 15:01:5735
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 23, 2025 15:01:4436
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 23, 2025 15:01:2467
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 23, 2025 15:01:0983
Report