Back
हिण्डौन में 14.91 करोड़ रुपए लागत की सड़क निर्माण चार गुना देरी से अटकी, नागरिकों का आक्रोश
ACAshish Chaturvedi
Dec 14, 2025 08:21:17
Karauli, Rajasthan
हिण्डौन में 14.91 करोड़ रुपए लागत से बन रही सीसी सड़क, नाली, डिवाइडर और इंटलॉकिंग पटरी निर्माण कार्य निर्धारित अवधि से चार गुना अधिक समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। लोग परेशान हैं और बार बार शिकायत कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और अभियंता सुनवाई नहीं कर रहे। विभाग ने संवेदक को कई नोटिस जारी किए लेकिन संवेदक के कानों पर जूं तक रेंग रही नहीं। वर्षों से बदहाल हिंडौन शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड की सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 2022 के बजट में मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी कर 14.91 करोड़ रुपए लागत से जयपुर की बालाजी रोड्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को सड़क, नाली, डिवाइडर और पटरी निर्माण का कार्य सौपा गया। रेलवे ओवर ब्रिज से करौली रोड पर रोड अभय विद्या मंदिर स्कूल तक करीब 3.20 किलोमीटर लंबाई का सड़क निर्माण को प्रारंभ करने की तिथि जुलाई 2022 और पूरी करने की तिथि मई 2023 थी। लेकिन चार गुना से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। संवेदक ने एक तरफ की सड़क को पुरानी सड़क खोदकर नियमानुसार बनाया लेकिन दूसरी लाइन की सड़क को बिना खुदाई किए पुरानी सड़क पर ही बना दिया जिससे एक तरफ की सड़क ऊंची और दूसरी तरफ की सड़क नीची हो गई। पुरानी सड़क पर नई सड़क बनाने का लोगों ने विरोध किया, अधिकारी और मंत्रियों तक शिकायत की, आंदोलन हुए लेकिन संवेदक की मनमानी के आगे किसी की नहीं चली और जी शेड्यूल को दरकिनार कर पुरानी सड़क के ऊपर ही नई सड़क का निर्माण कर दिया। इसके बाद नाली, पटरी और डिवाइडर बनाने का कार्य मनমाने तरीके से हो रहा है। कभी कार्य शुरू कर दिया जाता है तो कभी बंद कर देते हैं। डिवाइडर नहीं होने से सड़क के बीच आवारा पशु बैठे रहते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है। एक तरफ की नाली और पटरी का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ। एक तरफ जो नाली बनी है उसमें वाटर लेवल का ध्यान नहीं रखा जिसके कारण नाली बनने के बाद से पानी और कचरे से फुल भरी है और पानी की निकासी नहीं होती। नाली पर फेरोकवर नहीं लगाए गए। डिवाइडर बनाने के लिए सड़क के बीचों-बीच डाले गए ब्लॉक अब दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पहले डिवाइडर मशीन से बनाए जा रहे थे लेकिन मशीन खराब हुई तो ब्लॉक से डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। अब इन्हे बनाने के लिए 4-5 लेवर लगाई है वह भी दो दिन कार्य करती है और चार दिन बंद रखती है। लोगों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता संवेदक पर इतने मेहरवान हैं कि कितनी भी शिकायत हो कार्यवाही नहीं करते। विभाग के अनुसार संवेदक को नोटिस जारी किए गए हैं और जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 03, 2026 02:00:180
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 03, 2026 02:00:06Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
इंद्रा नगर चौकी के पास से 5 साल का मासूम लापता
कल शाम से लापता मासूम
पुलिस लापता बच्चे की तलाश मे जुटी
डॉग स्क्वॉड ने इलाके में की सर्चिंग
लापता हुए बच्चे का नाम शहानवाज़
पुलिस की लोगों से अपील
बच्चे की जानकारी मिलने पर तुरंत टीला पुलिस को सूचित करें
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 01:45:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:32Noida, Uttar Pradesh:चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:080
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 01:31:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 01:30:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 01:30:350
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 01:15:210
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 01:15:140
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 01:01:590
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 01:01:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 03, 2026 01:01:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 01:01:120
Report
1
Report
