Back
जो़धपुर के विवेक विहार में लापता दो बच्चे पांच घंटे बाद सुरक्षित मिले
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 09, 2025 17:15:20
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर-जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को खेलने के दौरान घर से निकले दो छोटे बच्चे करीब पांच घंटे तक लापता रहे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए इलाके की घेराबंदी की और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को नारायण नगर क्षेत्र से सुरक्षित ढूंढ निकाला, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घटना कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-10 के विवेक विहार थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले परिवार के पांच और आठ साल के बच्चे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गए। खेलते-खेलते बच्चे शताब्दी सर्किल होते हुए नारायण नगर की ओर बढ़ गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए और तत्काल विवेक विहार थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमें बनाकर खोज अभियान शुरू किया। टीमों ने मुख्य मार्गों, पार्कों और गलियों में सघन तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालना शुरू किया। करीब पांच घंटे की लगातार खोजबीन और तकनीकी निगराणी की मदद से पुलिस टीम ने देर शाम नारायण नगर क्षेत्र में दोनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चों को मिलते ही परिजन भावुक हो उठे और पुलिस की तेजी व सतर्कता की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि छोटे बच्चों को अकेले बाहर न खेलने दें और उनकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report