Back
राजस्थान: आबकारी नीति 2025–2029 संवैधानिक, क्लस्टर नवीनीकरण पर अदालत का फैसला स्पष्ट
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 06, 2026 17:31:56
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। राजस्थान ने राज्य सरकार की आबकारी एवं मद्यनिषेध नीति 2025–2029 को वैध ठहराते हुए शराब दुकानों के नवीनीकरण से जुड़ी 70 प्रतिशत शर्त और क्लस्टर प्रणाली को संवैधानिक माना है। कोर्ट ने कहा कि शराब का व्यापार मौलिक अधिकार नहीं है और इस क्षेत्र में नीति बनाना तथा लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया तय करना राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने बांदमेर निवासी जमना और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए सरकार की आबकारी नीति में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। मामले के अनुसार राज्य सरकार ने 29 जनवरी 2025 को नई आबकारी नीति लागू की थी। इसके तहत राज्य की 7665 शराब दुकानों को पहली बार क्लस्टर प्रणाली में समूहित किया गया। नीति के अनुसार एक क्लस्टर में एक से पांच तक दुकानों को शामिल किया जा सकता है और दुकानों का नवीनीकरण तभी संभव होगा जब जिले में कम से कम 70 प्रतिशत लाइसेंसधारक नवीनीकरण के लिए आवेदन करें। याचिकाकर्ता जमना, जो बारमेर जिले में देशी शराब और आईएमएफएल की खुदरा दुकान की लाइसेंसधारक थीं, ने समय पर नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनके क्लस्टर की एक दुकान का नवीनीकरण नहीं होने पर आबकारी विभाग ने पूरे क्लस्टर को ई-नीलामी के लिए प्रस्तावित कर दिया और उनका आवेदन निरस्त हो गया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि नीति की कुछ धाराएं मनमानी और भेदभावपूर्ण हैं तथा यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन करती हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर विश्नोई ने अदालत को बताया गया कि शराब का व्यापार राज्य का विशेषाधिकार है और लाइसेंस का नवीनीकरण किसी का अधिकार नहीं है। खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आबकारी नीति बनाना कार्यपालिका का अधिकार है और जब तक नीति स्पष्ट रूप से मनमानी या असंवैधानिक न हो, तब तक अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया और नीति की विवादित धाराओं को वैध माना।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report