Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011

जोधपुर मारवाड़ फेस्टिवल 2025: हेरिटेज वॉक और ऊंट सवार जवानों के साथ उत्सव

BBBhupendra Bishnoi
Oct 06, 2025 04:02:29
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर मारवाड़ फेस्टिवल 2025 हेरिटेज वॉक का हुआ आयोजन ऊंट पर सवार होकर निकले बीएसएफ के जवान सुबह सूर्य आराधना और योग से हुई कार्यक्रम की शुरुआत मेहरानगढ़ से शुरू हुई हेरिटेज वॉक उम्मेद स्टेडियम जाकर हुई समाप्त बीएसएफ केमल टेटू शो बीएसएफ वेपन डिस्प्ले पतंग प्रदर्शन और पगड़ी बांधना मिस मारवाड़ मारवाड़ श्री रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन उम्मेद स्टेडियम में भी हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAjay Kashyap
Oct 06, 2025 06:30:34
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली हिंसा के मामले में जिला और पुलिस प्रशासन के बाद अब बिजली विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों बानखाना के रजा चौक में पकड़ी गई बिजली चोरी के बाद मुख्य अभियंता ने पांच बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। ये सभी मौलाना तौकीर रजा के समर्थक बताए जा रहे हैं। मौलाना के रिश्तेदार मोहसिन रजा, सपा पार्षद, पूर्व पार्षद समेत आठ लोगों के यहां बिजली चोरी व अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा गया था। बिजली निगम की टीम ने 77 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही 1.12 करोड़ रुपये राजस्व निर्धारण व शुल्क लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने इस मामले में अब वसीम खान पर 1539046 रुपये, मोनीश खान पर 2229709 रुपये, बरकान रजा खान 3732339 रुपये, अमन रजा खान 2692628 रुपये, गुलाम नवी पर 2657065 रुपये की आरसी जारी की है। मुख्य अभियंता ने डीएम को पत्र लिखते हुए विद्युत चोरी प्रकरण में किए गए राजस्व निर्धारण वसूली के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा है。
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Oct 06, 2025 06:30:16
Rudraprayag, Uttarakhand:केदारनाथ की चोटियों पर एक बार फिर शीतकाल का हिमपात शुरू हो गया है। केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट बदल ली है केदारनाथ के आस पास मेरू शुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी साफ दिखाई दे रही है। तो वहीं केदारनाथधाम में तापमान भी गिरता जा रहा है तो वहीं जनपद में मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। आसमान में बादल छाये हुए हैं मौसम विभाग ने आज ओरेंज अर्ल्ड जारी किया हुआ है तो वहीं भगवान केदारनाथ की आरती से आप अुनमान लगा सकते हैं कि किस प्रकार से केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कल आठ हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया। अब तक 16 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Oct 06, 2025 06:20:45
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट सर्राफा बाजार की एक दुकान में तीन महिलाओं ने बातों में उलझाकर दो सोने के कड़े चुरा लिए। महिलाएं चोरी को अंजाम देकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने आभूषण दिखा रही युवती को इस कद्र झांसे में लिया कि कानोंकान चोरी की भनक तक नहीं लगी। शाम को सोना कम मिला तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस चोरी का खुलासा हुआ। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सौरभ ने बताया कि उनकी सर्राफा बाजार में विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर तीन महिलाएं सोने का कड़ा देखने के लिए आई थीं। दुकान पर काम करने वाली लड़की सोनल उन्हें कड़ा दिखा रही थी। इतने में शातिर महिलाओं ने 58.270 ग्राम के दो सोने के कड़े चुरा लिए। इन महिलाओं में से एक ने बीमारी का बहाना बनाकर चुchnी से मुंह लपेटा हुआ था। महिलाएं दोबारा आने की बात बोलकर चली गईं। शाम के समय जांच करने पर दो सोने के कड़े कम मिले तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में तीन महिलाएं दिखाई दीं। चोरी हुए सोने की कीमत चार लाख रुपये है.
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 06, 2025 06:19:29
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 06, 2025 06:19:22
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां म्युल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल दुर्ग पुलिस को समन्वय पोर्टल के आधार से सूचना मिली की उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सुपेला शाखा के एक खाते में लाखों रुपए कल इंडियन हुआ है जिसकी सूचना मिलते ही फॉरेन साइबर एक्सपर्ट की टीम और सुपेला पुलिस ने इसकी विवेचना की तो खाता भिलाई के ही रहने वाले मुकेश नायक के नाम पर था जिसके बाद मुकेश नायक से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने पूरी कहानी बताई किसका खाता उसने किराए पर दे रखा था जिसमें रुपए का लेनदेन होता था इसके एवरेज में उसे एक निश्चित राशि हर महीने दी जाती थी मुकेश नायक के खाते में चार लाख 29 हजार रुपए का लेनदेन हुआ जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है मुकेश के खाते की जांच में पता चला कि खाते में ठगी से प्राप्त 44 हजार 250 और 3 लाख 85 हजार 231 रुपए जमा किए गए हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपी खाता धारक मुकेश नायक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.
0
comment0
Report
HSHarmeet Singh
Oct 06, 2025 06:19:02
Kurali, Punjab:ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਰਾਜਾ ਬੜਿੰਗ ਪਹੁੰਚੇ ਕੁਰਾਲੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਭਰਾਏ ਫਾਰਮ ਕੁਰਾਲੀ;- ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਮੁਹਿੰਮ ਵੋਟ ਚੋਰ ਗੱਦੀ ਛੋੜ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਕੁਰਾਲੀ ਪਹੁੰਚੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਸਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਫਾਰਮ ਵੀ ਭਰਵਾਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹ ਕਿ ਜਾਲੀ ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਜ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਸਭ ਕੁਝ ਸਾਫ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਜਿੱਤਦੀ ਹੋਈ ਹਾਰ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਜਿਸ ਦਾ ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਸੱਤਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top