Back
जोधपुर कांग्रेस में ओम कार वर्मा नियुक्ति के बाद आंतरिक विरोध तेज, अंसारी ने गहलोत पर आरोप लगाए
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 24, 2025 06:32:19
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ओम कार वर्मा की नई नियुक्ति के बाद संगठन के भीतर विरोध के स्वर तेज़ होने लगे हैं। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद अंसारी ने सोशल मीडिया पर खुला बयान जारी कर न केवल इस नियुक्ति का विरोध किया, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी गंभीर आरोप लगाए।
अंसारी ने कहा कि अशोक गहलोत ने वर्षों से मुस्लिम समाज का “सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग” किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत मुस्लिम नेताओं को टिकट तो देते हैं, लेकिन संगठनात्मक सहयोग न मिलने के कारण वे चुनाव हार जाते हैं, जबकि गहलोत स्वयं जीत हासिल कर लेते हैं।
अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए अंसारी ने कहा कि उन्हें तीन बार टिकट मिला, लेकिन प्रत्येक बार उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। 17 साल तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे है।
सूरसागर से हुए चुनाव में भी वे बेहद कम अंतर से हारे। उनका आरोप है कि उस समय भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट नहीं किया गया और गहलोत के करीबी नेताओं ने उनका खुलकर विरोध किया।
तीसरे प्रयास में भी सूरसागर से कम अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। अंसारी ने आरोप लगाया कि इस बार कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ धन का उपयोग कर माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट दे दिया।
सैय्यद अंसारी ने कहा कि वे 50 वर्षों से कांग्रेस के प्रति समर्पित हैं। उनका परिवार स्वतंत्रता सेनानी रहा है और पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया है, लेकिन फिर भी किसी मुस्लिम को सत्ता में पर्याप्त भागीदारी नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कठिनाइयों के बावजूद उनका समर्पण पार्टी के प्रति कायम रहेगा।
अंसारी के इस बयान ने जोधपुर कांग्रेस में नई नियुक्ति के साथ-साथ आंतरिक असंतोष को भी उजागर कर दिया है।
132
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowNov 24, 2025 07:21:270
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 24, 2025 07:21:140
Report
KYKaniram yadav
FollowNov 24, 2025 07:20:450
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 24, 2025 07:20:260
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 24, 2025 07:19:530
Report
KJKamran Jalili
FollowNov 24, 2025 07:19:380
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 24, 2025 07:19:310
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowNov 24, 2025 07:19:160
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 24, 2025 07:19:030
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 24, 2025 07:18:550
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 24, 2025 07:18:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 24, 2025 07:18:250
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 24, 2025 07:18:150
Report