Back
गांधी मैदान गरबा महोत्सव का धमाकेदार आगाज, रोशनी में झूमे शहरवासी
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 29, 2025 19:00:12
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर-- शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष में नगर निगम दक्षिण की ओर से गांधी मैदान में सोमवार को दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज हुआ। पारंपरिक गुजराती गीतों पर प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ गरबा किया। रंग बिरंगी आकर्षक रोशनी से नहाए गांधी मैदान में डीजे साउंड के साथ जब गुजराती वेशभूषा में पहने शहरवासियों ने जब गरबा खेलना शुरू किया तो पूरा पांडाल गरबा की मस्ती मे सरोबार हो गया। गरबा महोत्सव के पहले दिन केसरियो रंग'''', ''''पताई राजा'''', ''''मुने एकली मेलिने तू रामे'''', ''''गोरी राधा'''', ''''मोती वेराणा,'''' ''''राधा ने श्याम '''', ''''मार तो मेले'''', ''''गरबाडियो'''', ''''सूरज धीमा उगो'''' सरीखे पारंपरिक गीतों पर देर शाम तक शहरवासियों ने गरबा खेल कर मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।
एक अलग स्वरूप में नजर आया गांधी मैदान
शहर की हृदयस्थली में स्थित गांधी मैदान विभिन्न आयोजनों का साक्षी रहा है। वर्षों पहले तक यहां नवरात्रि पर गरबा मौसम आयोजित होते थे, लेकिन पिछले करीब एक दशक से यहां नवरात्रि पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा था। नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने पिछली बार।पहल करते हुए गांधी मैदान में पुनः गरबा महोत्सव की शुरुआत की थी और इस वर्ष दुबारा भव्य गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। गरबा महोत्सव को लेकर पूरे गांधी मैदान को न केवल आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया, बल्कि गरबा खेलने के लिए व्यवस्थित पंडाल भी तैयार किया गया।
दीप प्रज्वलन एवं मां की आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज
गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में
महापौर दक्षिण वनिता सेठ के साथ विधायक अतुल भंसाली,संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह,आ आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, सेवानिवृत आयकर आयुक्त फतेहसिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, मेला समिति अध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी सहित सभी अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां अंबे की आरती के साथ ही गरबा महोत्सव की शरुआत हुई। मैदान में की गई आतिशबाजी भी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर नगर निगम दक्षिण उपायुक्त पुष्पा सिसोदिया, उपायुक्त ताराचंद वेंकट, ,एडीसीपी सुनील के पंवार, मेला समिति सदस्य अलका हरिसिंह पंवार, सावित्री गुर्जर, सुमन सैन, मंजू प्रजापत, पूजा राठी सहित नगरनिगम अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेष भुरानी ने किया।
बाईट अतुल भंसाली विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
11
Report
14
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 29, 2025 19:02:051
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 29, 2025 19:01:503
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 29, 2025 19:01:301
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 29, 2025 19:01:194
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 29, 2025 19:00:400
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 29, 2025 19:00:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 29, 2025 18:47:115
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 29, 2025 18:45:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 29, 2025 18:45:260
Report
NSNivedita Shukla
FollowSept 29, 2025 18:45:11Noida, Uttar Pradesh:NOT FOR SOCIAL MEDIA
2909ZN_ladiez
Kalesh b/w ladiez log inside Ladies hospital Bijnor UP
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowSept 29, 2025 18:30:52Noida, Uttar Pradesh:2909ZN_scooty
Bullet was speeding, while female rider on the scooty suddenly cut in from the side. Neither wore a helmet. who’s at fault?
2
Report
NSNivedita Shukla
FollowSept 29, 2025 18:30:43Noida, Uttar Pradesh:Kalesh b/w Females over using Smith machine for doing squats, Female only gym in Noida UP.
3
Report