Back
जोधपुर नगर निगम की साफ-सफाई के लिए केंद्रित उपायों की मांग, अदालत ने हलफनामा मांगा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 13, 2025 18:46:37
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस विनीत कुमार माथुर व जस्टिस बिपिन गुप्ता की डिवीजन बेंच ने जोधपुर शहर की सफाई व्यवस्था एवं मलबा हटाने को लेकर 07.10.2025 के आदेश की पालना में गुरूवार को ही रिपोर्ट पेश गई। कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार के अनुरोध पर मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए रखते हुए नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। याचिकाकर्ता महेश गहलोत की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दोरान हाईकोर्ट पिछले आदेश की पालना में नगर निगम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता व अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार व उनके सहयोगी आयुष गहलोत ने विस्तृत अनुपालना रिपोर्ट पेश की। इससे पूर्व भी एक अनुपालना रिपोर्ट पेश हुई थी जिसमें नगर निगम की ओर से बताया गया था कि जोधपुर शहर में सफाई के लिए कर्मचारियों व जोधपुर शहर में कचरा हटाने के लिए नियोजित मापदंडों के संबंध में जानकारी दी गई। कोर्ट ने अनुपालना रिपोर्ट को देखते हुए कहा कि सफाई और जोधपुर शहर को स्वच्छ रखने के लिए उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं और इसलिए एक अधिक केंद्रित और प्रभावी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। निगम की ओर से समय मांगते हुए कहा कि वह सफाई और जोधपुर शहर को स्वच्छ रखने के लिए अधिक प्रभावी उपाय करने के संबंध में एक विस्तृत हलफनामा पेश करना चाहते है। निगम की ओर से मलबा हटाने के लिए प्रयुक्त मशीनों-वाहनों की संख्या का विवरण एवं कचरा डालने के केंद्रों की पहचान करते हुए संबंधित क्षेत्र में बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए उनका बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। पिछली अनुपालना रिपोर्ट के बाद अब एक ओर रिपोर्ट पेश हुई है जिस पर नगर निगम आयुक्त की मौजूदगी में शुक्रवार को कोर्ट सुनवाई करेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 02:02:330
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 17, 2026 02:02:200
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 17, 2026 02:01:150
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 02:00:550
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 17, 2026 02:00:420
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 17, 2026 02:00:240
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 02:00:110
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 01:48:33334
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 17, 2026 01:48:26541
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 01:47:12417
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 17, 2026 01:47:02432
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 17, 2026 01:46:54419
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 17, 2026 01:46:40386
Report
EGE GOPI
FollowMar 17, 2026 01:45:37243
Report